32 वर्षीय भारतीय गेंदबाज ने एक ही ओवर में मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर किया ध्वस्त, Delhi Capitals ने बनाया दबदबा
DC vs MI: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 8वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस पावरप्ले में ही दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने एक ओवर में 2 बड़े झटके दिए.
मुकेश कुमार ने एक ही ओवर में मुंबई इंडियंस को दिए 2 झटके
दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने की. वहीं मुंबई इंडियंस की पारी का तीसरा ओवर मुकेश कुमार लेकर आए. इस ओवर की तीसरी गेंद पर मुकेश कुमार ने रयान रिकेल्टन को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. रयान रिकेल्टन 11 गेंद पर सिर्फ 9 रन बनाकर चलते बने.
इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने तिलक वर्मा उतरे. उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया, लेकिन फिर इस ओवर की पांचवी गेंद पर मुकेश कुमार ने तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया. उन्होंने तिलक वर्मा को कॉट एंड बोल्ड किया, यानी तिलक उनके हाथों में ही कैच थमा बैठे और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इस तरह 2.5 ओवर में मुंबई इंडियंस ने सिर्फ 18 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए.
Double Delight for @DelhiCapitals ☝️☝️
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
Mukesh Kumar with two in an over ????
Updates ▶️ https://t.co/lufWYIGWql#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvMI pic.twitter.com/UwZoYsshmS
हार्दिक पांड्या के रूप में मुंबई इंडियंस को लग चुका है बड़ा झटका
रोहित शर्मा अभी भी क्रीज पर टिके हुए हैं. वहीं मुंबई इंडियंस के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार यादव उतरे हैं. बता दें कि मुंबई इंडियंस को इस मैच में एक बड़ा झटका पहले ही लग चुका है. हार्दिक पांड्या इस मैच से हार हो गए हैं. हालांकि इसके पीछे की कोई बड़ी वजह नहीं बताई गई है. इतनी जानकारी दी गई है कि हार्दिक पूरी तरह से इस मैच को खेलने के लिए फिट नहीं है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में सूर्या कप्तानी कर रहे हैं.
3️⃣ ???????????????????????????? for our first away match! ????
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 4, 2026
➡️ Deepak, Bosch, Santner
⬅️ Hardik, Boult, Ghazanfar pic.twitter.com/2savnHqq2c
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 - रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर्स: मयंक मार्कंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 - केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर.
यह भी पढ़ें: 'वो सबको गलत साबित करेगा, उसे थोड़ा समय दो...' माइकल क्लार्क का बड़ा बयान, CSK स्टार पर बोली खास बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















