DC vs MI मैच में सेट होकर आउट हुए रोहित शर्मा तो गुस्से में आए नजर, दिया ऐसा रिएक्शन हो गया वायरल
DC vs MI: मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 8वें मैच में अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे. चौके-छक्के भी लगा रहे थे और सेट हो गए थे, लेकिन फिर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया. रोहित सेट होकर आउट होने के बाद काफी निराश नजर आएं, या फिर कहीं कि गुस्से में भी दिखाई दिए, जिसका रिएक्शन वायरल हो गया.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने की. हालांकि मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही थी. 18 रन के स्कोर पर एक ही ओवर में दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने मुंबई इंडियंस को 2 झटके दिए थे. उन्होंने रिकल्टन और तिलक वर्मा को आउट किया. तिलक खाता भी नहीं खोल पाए.
वहीं रोहित शर्मा दूसरे छोर पर सेट हो थे और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन फिर जब सेट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने रोहित शर्मा को आउट कर पवेलियन भेजा. रोहित ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और एक छक्का निकला
Rohit Sharma disappointed after getting out.???? pic.twitter.com/raz2fv4Ox6
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) April 4, 2026
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 - रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर्स: मयंक मार्कंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 - केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर.
अभिषेक, हेड, ईशान दोपहर में मचाएंगे तहलका, शाम को कोहली करेंगे रनों की बारिश, SUNDAY को एक्शन में दिखेंगी ये 4 टीमें
IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. एक के बाद एक बेहतरीन मुकाबले खेले जा रहे हैं. सीजन का दूसरा डबल हेडर 5 अप्रैल, रविवार को खेला जाएगा. 4 टीमों के बीच 2 हाईवोल्टेज मैच खेले जाएंगे, जो संडे को सुपरसंडे में बदल देंगे. पहला मुकाबला दोपहर में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. तो वहीं, शाम को दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि टीमें कितने-कितने बजे मैदान पर नजर आएंगी...
हैदराबाद और लखनऊ मैच कितने बजे शुरू होगा?
SRH VS LSG के बीच मैच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इस मैच में टॉस के लिए दोनों कप्तान 3 बजे मैदान पर उतरेंगे. लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. भारत में मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ टीवी चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट किए जाएंगे.
Drip like never before ????✨
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 4, 2026
Get yours now! @StayWrogn
????: https://t.co/H0NaE8PFcq pic.twitter.com/BWTZLlb4Ml
SRH VS LSG हेड टू हेड
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 6 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें 4 मैच लखनऊ ने जीते हैं और 2 मैचों में हैदराबाद ने जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में हाईएस्ट स्कोर 206 रनों का है. वहीं, लोएस्ट स्कोर 121 रन का है. हेड टू हेड रिकॉर्ड में लखनऊ का पलड़ा भारी दिख रहा है.
ऐसी हैं दोनों टीमें
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, डेविड पायने, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्से, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले। अमित कुमार
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जोश इंगलिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह
RCB VS CSK हेड टू हेड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 21 मैच CSK ने जीते हैं, तो वहीं 13 मैचों में आरसीबी ने जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों का हाईएस्ट स्कोर 226 है, सबसे छोटा स्कोर 70 है. हेड टू हेड रिकॉर्ड में पूरी तरह से चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी दिख रहा है.
Time to put in your best guess, 12th Man Army! ????
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 4, 2026
Who do you think will feature in Royal Challenge Packaged Drinking Water ???????????????? ???????????????? ???????????? ???????????????? ???????? Moment of the match in tomorrow’s fixture? ????#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #RCBvCSK pic.twitter.com/oNxSXFvLX0
RCB VS CSK मैच कितने बजे शुरू होगा?
RCB VS CSK के बीच मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इस मैच में टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. भारत में मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ टीवी चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट किए जाएंगे.
ऐसे हैं दोनों टीमें के स्क्वाड
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, अकील होसेन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जैकरी फाउलकेस, उर्विल पटेल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
ये भी पढ़ें: संस्कार उम्र से बड़े हैं! वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर उतरने से पहले ऐसे जीता फैंस का दिल, हर तरफ हो रही तारीफ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















