Responsive Scrollable Menu

32 वर्षीय भारतीय गेंदबाज ने एक ही ओवर में मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर किया ध्वस्त, Delhi Capitals ने बनाया दबदबा

DC vs MI: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 8वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस पावरप्ले में ही दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने एक ओवर में 2 बड़े झटके दिए. 

मुकेश कुमार ने एक ही ओवर में मुंबई इंडियंस को दिए 2 झटके

दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने की. वहीं मुंबई इंडियंस की पारी का तीसरा ओवर मुकेश कुमार लेकर आए. इस ओवर की तीसरी गेंद पर मुकेश कुमार ने रयान रिकेल्टन को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. रयान रिकेल्टन 11 गेंद पर सिर्फ 9 रन बनाकर चलते बने. 

इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने तिलक वर्मा उतरे. उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया, लेकिन फिर इस ओवर की पांचवी गेंद पर मुकेश कुमार ने तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया. उन्होंने तिलक वर्मा को कॉट एंड बोल्ड किया, यानी तिलक उनके हाथों में ही कैच थमा बैठे और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इस तरह 2.5 ओवर में मुंबई इंडियंस ने सिर्फ 18 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए.

हार्दिक पांड्या के रूप में मुंबई इंडियंस को लग चुका है बड़ा झटका

रोहित शर्मा अभी भी क्रीज पर टिके हुए हैं. वहीं मुंबई इंडियंस के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार यादव उतरे हैं. बता दें कि मुंबई इंडियंस को इस मैच में एक बड़ा झटका पहले ही लग चुका है. हार्दिक पांड्या इस मैच से हार हो गए हैं. हालांकि इसके पीछे की कोई बड़ी वजह नहीं बताई गई है. इतनी जानकारी दी गई है कि हार्दिक पूरी तरह से इस मैच को खेलने के लिए फिट नहीं है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में सूर्या कप्तानी कर रहे हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 - रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर्स: मयंक मार्कंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 - केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर.

यह भी पढ़ें:  'वो सबको गलत साबित करेगा, उसे थोड़ा समय दो...' माइकल क्लार्क का बड़ा बयान, CSK स्टार पर बोली खास बात

Continue reading on the app

Rajasthan News: सरकार का बड़ा फैसला! अब टूरिस्टों की पहली पसंद बनेगा बांसवाड़ा, ‘सिटी ऑफ हंड्रेड आइलैंड्स’ को मिलेगी नई पहचान

Rajasthan News: राजस्थान का बांसवाड़ा जिला अब पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान बनाने जा रहा है. वागड़ क्षेत्र में स्थित माही बांध, जो अब तक सिंचाई और बिजली उत्पादन के लिए जाना जाता था, अब पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनने की तैयारी में है. खास तौर पर यहां मौजूद ‘सिटी ऑफ हंड्रेड आइलैंड्स’ को विकसित करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार ने इस पूरे क्षेत्र को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने का फैसला लिया है. इस योजना का उद्देश्य प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखते हुए पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे.

हाई-लेवल कमेटी का गठन

इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासनिक सुधार विभाग ने एक उच्चस्तरीय समिति बनाई है. यह कमेटी माही बांध क्षेत्र के लिए एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करेगी. कमेटी में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं. इसकी अध्यक्षता संभागीय आयुक्त करेंगे. वहीं बांसवाड़ा कलेक्टर सहित जल संसाधन, वन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यटन विभाग के अधिकारी भी इसमें सदस्य होंगे. माही परियोजना निर्माण से जुड़े अधीक्षण अभियंता को इस समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है. 

क्या होगा विकास को फायदा? 

यह समिति माही बांध के जलभराव क्षेत्र, वहां मौजूद टापुओं और आसपास की जमीन के उपयोग की योजना बनाएगी. इसके तहत जमीन का सीमांकन किया जाएगा. साथ ही लीज और आवंटन की प्रक्रिया भी तय की जाएगी. पर्यटन गतिविधियों को संचालित करने के लिए नियम बनाए जाएंगे. इनमें वाटर स्पोर्ट्स, बोटिंग और अन्य आकर्षण शामिल होंगे. पूरी योजना में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी. प्रदूषण को रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू होंगे.

प्राकृतिक सुंदरता बनेगी मुख्य आकर्षण

माही बांध के बैकवॉटर में फैले कई छोटे-बड़े टापू, हरियाली और चारों ओर की पहाड़ियां इस क्षेत्र को बेहद खूबसूरत बनाती हैं. यही वजह है कि इसे ‘सिटी ऑफ हंड्रेड आइलैंड्स’ कहा जाता है. सरकार इन प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना चाहती है. यहां नए व्यू प्वाइंट बनाए जाएंगे. साथ ही प्रकृति आधारित पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा.

इको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

इस योजना का फोकस इको-टूरिज्म पर रहेगा. यानी विकास ऐसा होगा जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे. पर्यटन गतिविधियां नियंत्रित और संतुलित तरीके से संचालित की जाएंगी. सरकार का मानना है कि इससे न केवल पर्यटकों की संख्या बढेगी, बल्कि स्थानीय अर्थवयवस्था को भी मजबूती मिलेगी. 

रोजगार और राजस्व में होगी बढ़ोतरी

इस परियोजना के लागू होने के बाद क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. होटल, गाइड सेवा, ट्रांसपोर्ट और अन्य गतिविधियों में स्थानीय लोगों को काम मिलेगा. इसके अलावा राज्य के राजस्व में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है. सरकार का लक्ष्य है कि बांसवाड़ा को देश के प्रमुख इको-टूरिज्म स्थलों में शामिल किया जाए.

सरकार का संतुलित विकास पर जोर

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि माही बांध का विकास संतुलित तरीके से किया जाएगा. पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सभी योजनाएं लागू होंगी.
उनके अनुसार, यह परियोजना पर्यटन और विकास के बीच संतुलन बनाने का एक अच्छा उदाहरण बनेगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Development News: राजस्थान में 'वॉटर हाईवे' की तैयारी, अरब सागर से कनेक्टिविटी बढ़ाएगा नेशनल वाटरवे-48, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Continue reading on the app

  Sports

एक आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के, हिटमैन ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड

Rohit sharma broke ms dhoni record: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच में रोहित शर्मा ने एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. रोहित ने अपनी पारी में एक छक्का लगाया, जिससे वह किसी एक आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धोनी से आगे निकल गए. इस मामले में टॉप पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 61 छक्के लगाए. Sat, 4 Apr 2026 23:55:34 +0530

  Videos
See all

Jhansi में महिला की संदिग्ध मौत: बेटी के जन्म के 15 दिन बाद फांसी पर झूलती मिली नवविवाहिता | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T18:32:25+00:00

Breaking News: Kangra Earthquake की 121वीं वर्षगांठ पर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T18:30:55+00:00

Himanta Biswa Sarma: बीफ पर CM का बड़ा बयान #assam #himantabiswasarma #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T18:31:20+00:00

Women Reservation Bill पर सरकार की बड़ी तैयारी! विशेष सत्र से पहले PM Modi का बड़ा संदेश | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T18:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers