सीएम योगी ने वाराणसी से किया 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ, शिक्षकों से मुख्यमंत्री ने की ये अपील
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी में 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत की. इस दौरान सीएम योगी ने लोगों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की. इसके साथ ही स्कूल शिक्षकों से कहा कि वे जहां पढ़ाने जाते हैं उसी स्कूल में अपने बच्चों का भी एडमिशन कराएं. सीएम योगी ने कहा कि जब 2017 में हमारी सरकार बनी थी तब हमने 1 जुलाई को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया था.
'शिक्षा सिर्फ सर्टिफिकेट या डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं'
सीएम योगी ने कहा उससे पहले मुझे राज्य के अलग-अलग जिलों में जाने का अवसर मिला था. तब मैंने बेसिक शिक्षा विभाग के भवन की जर्जर स्थिति और बंदी के कगार पर पहुंच रहे स्कूलों की स्थिति को भी मैंने देखा था. सीएम योगी ने कहा कि बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ाना हमारा काम है शिक्षा सिर्फ सर्टिफिकेट या डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है ये मनुष्य को मनुष्य बनाने के लिए उसको संस्कारित करने के लिए समाज और राष्ट्र के भविष्य को गणने का माध्यम है.
सीएम योगी ने की शिक्षकों की तारीफ
सीएम योगी ने कहा कि अगर हमारे शिक्षक अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तो उसका अच्छा रिजल्ट सामने आएगा. सीएम योगी ने स्कूल टीचर्स की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी स्कूल शिक्षकों ने मेहनत की ऑपरेशन कायाकल्प को सफलता की नई ऊंचाई तक पहुंचाया. स्कूल चलो अभियान में हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाने में अपने स्तर पर कोशिश की.
शिक्षा केवल सर्टिफिकेट या डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि मनुष्य को मनुष्य बनाने, उसको संस्कारित करने तथा समाज और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का एक सशक्त माध्यम है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 4, 2026
इसी उद्देश्य के साथ आज वाराणसी से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत नामांकन एवं ट्रांजिशन सुनिश्चित करने… pic.twitter.com/3dR6mV6kR8
बुनियादी संसाधनों से युक्त हुए 1.36 लाख स्कूल- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प की जब बात आती है तो केंद्र सरकार के नीति आयोग ने भी देश की सक्सेज स्टोरी में उत्तर प्रदेश की ऑपरेशन कायाकल्प को शामिल किया है. सीएम योगी ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प में राज्य के 1.36 लाख से ज्यादा स्कूल बुनियादी संसाधनों से युक्त हुए हैं कैसे ऑपरेशन निपुण के माध्यम से सामान्य शिक्षा के बारे में बच्चों के मन जिज्ञासा बढ़ी हुई है और उन्हें अंकों का ज्ञान हुआ है.
ड्रॉपआउट रेट घटकर 3 प्रतिशत हुआ
सीएम योगी ने कहा कि आज बेसिक शिक्षा परिषद के लगभग सभी विद्यालयों में बालक और बालियाओं के लिए टॉयलेट और पेयजल उपलब्ध कराया गया है और ड्रॉप आउट रेट 19 प्रतिशत से घटकर 3 फीसदी पर आ गया है. सीएम योगी ने बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों और शिक्षकों ने अनुरोध किया कि वे ड्रॉपआउट रेट जीरो तक पहुंचाएं. जो दूसरों के लिए उदाहरण होगा.
ये भी पढ़ें: योगी सरकार ने राज्य के शिक्षकों को दी सौगात, परिवार के लिए शुरू की ये खास सुविधा
मुख्यमंत्री सुकन्या योजना से 25 लाख बच्चियों को मिल रहा पैसा
सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान में यूपी सरकार कन्या सुकन्या योजना के तहत 25 लाख बच्चियों लाभ पहुंचा रही है. उन्होंने कहा कि बेटी के लिए जन्म लेने से लेकर, बेटी जन्म लेगी वैसे ही मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के तहत उसके नाम पर पैसा जाएगा. बेटी एक साल की होगी और वे सभी टीके लगवाएगी तब भी उसके खाते में पैसा जाएगा. बेटी पांच साल की होगी और पहली क्लास में एडमिशन लेगी वैसे ही उसके खाते में पैसा जाएगा. बेटी ने पांचवीं पास कर लिया छठी क्लास में एडमिशन लेगी रजिस्ट्रेशन के साथ ही उसके खाते में पैसा जाएगा. इस योजना से वर्तमान में 25 लाख बेटियों को पैसा दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: 'ढाई लाख रुपये की वसूली की जांच', CM योगी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई
Aadhaar Card Real or Fake: मिनटों में असली या नकली आधार कार्ड कैसे पहचानें? ये तरीका हर किसी को पता होना चाहिए
Aadhaar Card Real or Fake: आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है. चाहे आप नया सिम कार्ड लेना चाहते हों, बैंक में खाता खुलवाना हो, या किसी सरकारी सुविधा का लाभ लेना हो तो अधिकांश जगह आधार कार्ड अनिवार्य होता है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या आपका आधार कार्ड असली है या नकली. अगर आप इसे जांचना चाहते हैं, तो यह काम अब बहुत आसान हो गया है.
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक तरीका बताया है जिससे कोई भी व्यक्ति अपने या किसी अन्य व्यक्ति के आधार कार्ड की वैधता आसानी से चेक कर सकता है. यह खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो किराए पर घर देते हैं, नौकरी पर रखते हैं या किसी अन्य जगह सत्यापन करना चाहते हैं.
असली और नकली में अंतर कैसे पहचानें?
UIDAI ने अपने आधिकारिक चैनल पर एक वीडियो और गाइड जारी की है जिसमें स्टेप-बाय-स्टेप दिखाया गया है कि कैसे आधार कार्ड असली है या नकली. यह तरीका मोबाइल एप्लिकेशन और क्यूआर कोड के माध्यम से बहुत सरल तरीके से काम करता है.
स्टेप 1: आधार एप इंस्टॉल करें
सबसे पहले अपने मोबाइल में ‘Aadhaar’ एप इंस्टॉल करें. यह एप एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. एप को इंस्टॉल करने के बाद इसे ओपन करें और 6 डिजिट का सिक्योरिटी पिन डालकर लॉगिन करें. एप ओपन होने पर नीचे की तरफ नेविगेशन बार दिखाई देगा. इस बार में आपको क्यूआर कोड स्कैन करने का विकल्प मिलेगा.
स्टेप 2: क्यूआर कोड स्कैन करें
क्यूआर कोड स्कैन ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका मोबाइल कैमरा चालू हो जाएगा. अब अपने आधार कार्ड में बने क्यूआर कोड को स्कैन करें. कुछ ही सेकंड में एप आपको बताएगा कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली.
यह तरीका न केवल आपके खुद के आधार कार्ड की वैधता जांचने में मदद करता है, बल्कि आप किसी अन्य व्यक्ति का आधार कार्ड भी इसी तरह स्कैन करके सत्यापित कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप किसी को घर किराए पर दे रहे हैं या किसी के साथ वित्तीय लेन-देन कर रहे हैं, तो यह प्रक्रिया बेहद उपयोगी और सुरक्षित साबित होती है.
क्यों जरूरी है असली आधार कार्ड की जांच?
1. सुरक्षा – नकली आधार कार्ड के इस्तेमाल से आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है.
2. सरकारी सेवाओं में सुविधा – केवल वैध आधार कार्ड से ही सब्सिडी, पेंशन, बैंकिंग सेवाएं और अन्य सरकारी लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं.
3. व्यक्तिगत सत्यापन – नौकरी, बैंक खाता या मोबाइल सिम के लिए पहचान प्रमाण की जरूरत होती है.
UIDAI ने इस प्रक्रिया को आसान और भरोसेमंद बनाया है. क्यूआर कोड स्कैन करने पर आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आधार वैध है या नहीं. इस तकनीक की मदद से आप अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या WhatsApp से डाउनलोड हो सकता है आधार कार्ड? इन Steps को फॉलो कर घर बैठे बनाएं काम आसान
बड़े काम का है UIDAI मोबाइल ऐप
आधार कार्ड सिर्फ पहचान का प्रमाण नहीं बल्कि आज के समय में जरूरी दस्तावेज बन चुका है. इसे नकली होने से रोकना और असली आधार की पहचान करना बेहद महत्वपूर्ण है. UIDAI का मोबाइल एप और क्यूआर कोड स्कैन सुविधा इसे बहुत आसान और तेज बनाते हैं. यदि आपने अभी तक यह तरीका इस्तेमाल नहीं किया है, तो तुरंत अपने मोबाइल में आधार एप इंस्टॉल करें और अपने या किसी अन्य व्यक्ति के आधार कार्ड की वैधता जांचें. यह छोटा सा कदम आपके लिए बड़ी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है.
यह भी पढ़ें: Pan Card Rules: सिर्फ आधार से अब नहीं बनेगा पैन कार्ड! जानिए नए नियम वरना फंस जाएंगे; कल है आखिरी दिन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















