Dacoit Trailer: प्यार में पड़े हरि-जूलिएट कैसे बने गए डकैत? मृणाल-अदिवि शेष की फिल्म का ट्रेलर रिलीज
Dacoit Trailer Release: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और आदिवि शेष की अपकमिंग फिल्म डकैत का ट्रेलर रिलीज हो गया है. चलिए जानते हैं, फिल्म में क्या कुछ है खास-
खबर अपडेट की जा रही है-
सीएम योगी ने वाराणसी से किया 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ, शिक्षकों से मुख्यमंत्री ने की ये अपील
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी में 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत की. इस दौरान सीएम योगी ने लोगों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की. इसके साथ ही स्कूल शिक्षकों से कहा कि वे जहां पढ़ाने जाते हैं उसी स्कूल में अपने बच्चों का भी एडमिशन कराएं. सीएम योगी ने कहा कि जब 2017 में हमारी सरकार बनी थी तब हमने 1 जुलाई को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया था.
'शिक्षा सिर्फ सर्टिफिकेट या डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं'
सीएम योगी ने कहा उससे पहले मुझे राज्य के अलग-अलग जिलों में जाने का अवसर मिला था. तब मैंने बेसिक शिक्षा विभाग के भवन की जर्जर स्थिति और बंदी के कगार पर पहुंच रहे स्कूलों की स्थिति को भी मैंने देखा था. सीएम योगी ने कहा कि बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ाना हमारा काम है शिक्षा सिर्फ सर्टिफिकेट या डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है ये मनुष्य को मनुष्य बनाने के लिए उसको संस्कारित करने के लिए समाज और राष्ट्र के भविष्य को गणने का माध्यम है.
सीएम योगी ने की शिक्षकों की तारीफ
सीएम योगी ने कहा कि अगर हमारे शिक्षक अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तो उसका अच्छा रिजल्ट सामने आएगा. सीएम योगी ने स्कूल टीचर्स की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी स्कूल शिक्षकों ने मेहनत की ऑपरेशन कायाकल्प को सफलता की नई ऊंचाई तक पहुंचाया. स्कूल चलो अभियान में हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाने में अपने स्तर पर कोशिश की.
शिक्षा केवल सर्टिफिकेट या डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि मनुष्य को मनुष्य बनाने, उसको संस्कारित करने तथा समाज और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का एक सशक्त माध्यम है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 4, 2026
इसी उद्देश्य के साथ आज वाराणसी से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत नामांकन एवं ट्रांजिशन सुनिश्चित करने… pic.twitter.com/3dR6mV6kR8
बुनियादी संसाधनों से युक्त हुए 1.36 लाख स्कूल- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प की जब बात आती है तो केंद्र सरकार के नीति आयोग ने भी देश की सक्सेज स्टोरी में उत्तर प्रदेश की ऑपरेशन कायाकल्प को शामिल किया है. सीएम योगी ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प में राज्य के 1.36 लाख से ज्यादा स्कूल बुनियादी संसाधनों से युक्त हुए हैं कैसे ऑपरेशन निपुण के माध्यम से सामान्य शिक्षा के बारे में बच्चों के मन जिज्ञासा बढ़ी हुई है और उन्हें अंकों का ज्ञान हुआ है.
ड्रॉपआउट रेट घटकर 3 प्रतिशत हुआ
सीएम योगी ने कहा कि आज बेसिक शिक्षा परिषद के लगभग सभी विद्यालयों में बालक और बालियाओं के लिए टॉयलेट और पेयजल उपलब्ध कराया गया है और ड्रॉप आउट रेट 19 प्रतिशत से घटकर 3 फीसदी पर आ गया है. सीएम योगी ने बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों और शिक्षकों ने अनुरोध किया कि वे ड्रॉपआउट रेट जीरो तक पहुंचाएं. जो दूसरों के लिए उदाहरण होगा.
ये भी पढ़ें: योगी सरकार ने राज्य के शिक्षकों को दी सौगात, परिवार के लिए शुरू की ये खास सुविधा
मुख्यमंत्री सुकन्या योजना से 25 लाख बच्चियों को मिल रहा पैसा
सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान में यूपी सरकार कन्या सुकन्या योजना के तहत 25 लाख बच्चियों लाभ पहुंचा रही है. उन्होंने कहा कि बेटी के लिए जन्म लेने से लेकर, बेटी जन्म लेगी वैसे ही मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के तहत उसके नाम पर पैसा जाएगा. बेटी एक साल की होगी और वे सभी टीके लगवाएगी तब भी उसके खाते में पैसा जाएगा. बेटी पांच साल की होगी और पहली क्लास में एडमिशन लेगी वैसे ही उसके खाते में पैसा जाएगा. बेटी ने पांचवीं पास कर लिया छठी क्लास में एडमिशन लेगी रजिस्ट्रेशन के साथ ही उसके खाते में पैसा जाएगा. इस योजना से वर्तमान में 25 लाख बेटियों को पैसा दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: 'ढाई लाख रुपये की वसूली की जांच', CM योगी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)







