बांसवाड़ा बनेगा राजस्थान का नया टूरिस्ट हब! माही बैकवाटर से धार्मिक स्थलों तक तैयार होगा शानदार पर्यटन सर्किट
Udaipur Picnic Spot: बांसवाड़ा को जल्द ही एक बड़े टूरिस्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां माही नदी बैकवाटर्स से लेकर विभिन्न धार्मिक स्थलों को जोड़कर एक व्यापक पर्यटन सर्किट तैयार किया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है. प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन और धार्मिक आस्था के संगम से यह सर्किट पर्यटकों को खास अनुभव देगा. इसके विकास से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और बांसवाड़ा राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी नई पहचान बना सकेगी.
US-Iran War: ईरान ने कैसे 2 अमेरिकी जेट को गिराया? सामने आया VIDEO; 20 साल बाद US को लगा बड़ा झटका
US-Iran War: अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध जारी है. युद्ध के दौरान, ईरान ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. ईरान ने अमेरिका के दो फाइटर जेट्स को मार गिराया है, ये फाइटर जेट्स हैं- F-15 और A-10. अमेरिका के लिए ये हमला बहुत ही दुर्लभ है, क्योंकि पिछले 20 से अधिक वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ है. इस हमले ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान की सेनाएं पूरी तरह बर्बाद हो गईं हैं.
जेट में सवार एक पायलट को किया रेस्क्यू
दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसी सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि ईरान की मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च करने की क्षमता में भारी कमी आई है. ट्रंप के दावे के बाद ईरान की इस कार्रवाई से ईरानी सैनिकों की मारक क्षमता दिखाई देती है. अमेरिका के अधिकारियों ने साफ किया है कि ईरान ने शुक्रवार को एक F-15E विमान मार गिराया है. फाइटर जेट में सवार एक पायलट को बचा लिया गया है, हालांकि, अभी एक लापता है और अमेरिका उसे तलाशने में लगा हुआ है. ईरानी मीडिया ने बताया कि ईरानी वायुसेना की चपेट में आने की वजह से अमेरिका का एक ए-10 फाइटर जेट दुर्घटना का शिकार हो गया है.
Insane footage of Iranian police officers shooting at passing low flying US airforce helicopters in Southern Iran pic.twitter.com/gaeyekDJSX
— WarMonitor???????????????? (@WarMonitor3) April 3, 2026
2003 में आखिरी बार हुई थी ऐसी घटना
आखिरी बार अमेरिका का लड़ाकू विमान साल 2003 में गिरा था, जब इराक युद्ध के दौरान, एक ए-10 थंडरबोल्ट 2 विमान को निशाना बनाया था. रिटायर्ड वायुसेना ब्रिगेडियर जनरल ह्यूस्टन कैंटवेल की मानें तो हाल के दश्कों में ये घटना बहुत ही दुर्लभ है क्योंकि अमेरिका ने अधिकांश ऐसे ही दुश्मनों से लड़ाई की है, जिनके पास उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम नहीं है. अमेरिकी फाइटर जेट का ईरान द्वारा गिरना किसी चमत्कार से कम नहीं है.
अमेरिकी जेट पर ईरान ने कैसे किया हमला?
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी आईआरजीसी ने एक फुटेज जारी की है, जिसमें अमेरिका के लड़ाकू विमानों को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से निशाना बनाते हुए दिखाया जा रहा है. ये हमला रडार बेस्ड ट्रेकिंग की बजाए, ऑप्टिकल और इन्फ्रारेड (आईआर) सेंसर द्वारा कैप्चर दिखाई दे रहा है.
ईरानी सेना ने 160 से अधिक ड्रोनों को मार गिराया
इसके अलावा, ईरान का दावा है कि उनकी वायु रक्षा सेना ने अब तक 160 से ज्यादा दुश्मन ड्रोन को मार गिराया है. नेशनल एयर डिफेंस के संयुक्त मुख्यालय के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अलीरेजा इलहामी ने कहा कि ईरानी सैनिक दुश्मन के फाइटर जेट और ड्रोन को निशाना बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ईरानी न्यूज एजेंसी की मानें तो इलहामी ने बताया कि कई एडवांस लड़ाकू विमान, दर्जनों क्रूज मिसाइल और 160 से अधिक ड्रोन (हर्मीस और लुकास आदि) को नष्ट किया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation
















.jpg)




