फर्जी अस्पतालों के विरोध में NSUI ने लगाये पोस्टर, भोपाल सीएमएचओ को निलंबित करने की मांग
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल पर फर्जी रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल खोलने और उन्हें संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाये हैं, एनएसयूआई ने जनता के स्वास्थ्य के साथ किये जा रहे खिलवाड़ को रोकने के लिए आज अनोखे तरीके से इस फर्जीवाड़े के खिलाफ विरोध जताया। एनएसयूआई …
'वो सबको गलत साबित करेगा, उसे थोड़ा समय दो...' माइकल क्लार्क का बड़ा बयान, CSK स्टार पर बोली खास बात
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पांच बार खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 मुकाबले खेले हैं. उसे दोनों मैचों में हार मिली है. सीएसके को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने हरा दिया था तो वहीं, इसके बाद दूसरे मुकाबले में उसे पंजाब किंग्स के हाथों हार मिली है.
इस हार के बाद चारों ओर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की आलोचना हो रही है. उनके कप्तानी करने के स्टाइल पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. इस दौरान कई दिग्गज क्रिकेटर और क्रिकेट जगत के जानकार लोग अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं.
गायकवाड़ के बचाव में उतरे क्लार्क
इस सबके बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान माइकल क्लार्क ने रुतुराज गायकवाड़ का बचाव किया है. क्लार्क ने अपनी कप्तानी के शुरुआती दिनों को याद करते हुए गायकवाड़ से रिलेट किया है. उन्होंने क्या करा है. आइए जानते हैं.
क्लार्क ने गायकवाड़ पर दिया बड़ा बयान
माइकल क्लार्क ने कमेंट्री के दौरान कहा कि, 'मैंने कई लोगों को रुतुराज की कप्तानी पर सवाल उठाते देखा, लेकिन सच कहूं तो, अपने शुरुआती सालों में मैं भी एक कप्तान के तौर पर ऐसा ही था. उसके फैसले लेने की क्षमता में सुधार हो रहा है. उसे थोड़ा समय दो, वह सबको गलत साबित कर देगा'.
???? Michael Clarke on Ruturaj Gaikwad’s captaincy during commentary:
— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) April 3, 2026
Clarke said, “I saw many people questioning Ruturaj’s captaincy, but honestly, in my early years I was the same as a captain. His decision-making is improving. Give him some time—he’s going to prove everyone… pic.twitter.com/wFKHMKBbev
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने के बाद रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था. जब जडेजा भी फ्लॉप साबित हुए तो धोनी को फिर से कप्तानी दी गई. अब धोनी के बाद रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया है.
CSK के लिए रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी के रिकॉर्ड
मैच: 19
जीत: 8
हार: 11
जीत प्रतिशत: 42.10%
चेन्नई सुपर किंग्स के अब तक के मैचों का हाल
इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला था. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 127 रनों पर सिमट गई थी, जिसके बाद 128 रनों के टाकगेट को राजस्थान रॉयल्स ने 2 विकेट गंवाकर 13वें ओवर में आसानी से हासिल कर लिया. RR के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 17 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि यशस्वी जायसवाल नाबाद 38 रन बनाए.
इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स से चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. इस मैच में सीएसके ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे. वहीं पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाकर मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया.
Not our night. On we go.#WhistlePodu #CSKvPBKS pic.twitter.com/wCfMRPJOdk
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 3, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभी चोट के चलते प्लेइंग-11 से बाहर चल रहे हैं लेकिव वो जल्दी ही सीएसके के लिए मैदान पर वापसी कर सकते हैं. सीएसके की टीम को उनके अनुभव और उनकी जरूरत है. धोनी विकेट के पीछे दस्तानों के साथ धमाल मचाते हैं और रणनीति बनाने में माहिर हैं.
ये भी पढ़ें : 20 वर्षीय मुहम्मद इस्माइल ने कटाई पाकिस्तान की नाक, PSL 2026 में बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation





















