Responsive Scrollable Menu

MI vs DC: रोहित शर्मा ने दिल्ली में किया बड़ा धमाका, 'धुरंधर' धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ा

MI vs DC: आईपीएल 2026 के मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए रोहित ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसने उन्हें भारतीय बल्लेबाजों की खास सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया।

मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा ने इस मैच में 26 गेंदों पर 35 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। हालांकि वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और नीतीश राणा ने अक्षर पटेल की गेंद पर उनका कैच लपक लिया, लेकिन इस दौरान रोहित ने इतिहास रच दिया।

रोहित ने धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
दरअसल, रोहित शर्मा ने आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में MS Dhoni को पीछे छोड़ दिया है। मैच के सातवें ओवर में विप्रज निगम की गेंद पर लगाया गया छक्का उनके लिए रिकॉर्ड बनाने वाला साबित हुआ। इस छक्के के साथ रोहित ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने कुल छक्कों की संख्या 51 तक पहुंचा दी।

धोनी का छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा
इससे पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 50 छक्के लगाए हैं। धोनी फिलहाल आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और लंबे समय से इस रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पर बने हुए थे।

क्रिस गेल के नाम सबसे अधिक छक्के
इस सूची में दुनिया का रिकॉर्ड अभी भी क्रिस गेल के नाम है। गेल ने आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ 61 छक्के लगाए हैं। उन्होंने यह कारनामा कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए किया था। इसके अलावा गेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी 54 छक्के जड़े हैं।

रोहित शर्मा अब इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 38 मैचों में 51 छक्के लगाए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यह प्रदर्शन डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों के लिए खेलते हुए किया है। वहीं इस सूची में विराट कोहली भी शामिल हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 48 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

कुल मिलाकर, रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड उनके लंबे और सफल आईपीएल करियर का एक और बड़ा पड़ाव है। भले ही इस मैच में वह बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उनके नाम दर्ज यह उपलब्धि उन्हें टी20 क्रिकेट के दिग्गजों की सूची में और मजबूत बनाती है।

Continue reading on the app

Google का मुड़ने वाला फोन हुआ सस्ता: मिल रही ₹15,000 की तगड़ी छूट, यहां से तुरंत करें ऑर्डर

अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो Google Pixel 10 Pro Fold आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इस समय यह मुड़ने वाला स्मार्टफोन विजय सेल्स पर तगड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इसे यूजर्स अभी सीधे 15 हजार की भारी बचत के साथ अपना बना सकते हैं। 

इस हैंडसेट की स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्टेड है और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। साथ ही, फोन के रियर में  48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। देखिए इसका ऑफर प्राइस और फीचर्स। 

Google Pixel 10 Pro Fold का ऑफर प्राइस 
Google Pixel 10 Pro Fold को भारत में ₹1,72,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल, Vijay Sales की वेबसाइट पर इस पर ₹10,000 का डिस्काउंट मिल रहा है, जो HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर लागू होता है। इसके अलावा, TECHDEAL5K कूपन कोड का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त ₹5,000 की छूट मिलती है, जिससे इसकी कीमत घटकर ₹1,57,999 हो जाती है।

इसके अलावा, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो ब्रांड, मॉडल और कंडीशन के हिसाब से आपको अच्छा एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है।

ये भी पढ़े-ः Redmi Note 17 Pro Max जल्द होगा लॉन्च: 7-इंच डिस्प्ले, 10,000mAh तगड़ी बैटरी के साथ मिलेगा 200MP कैमरा

Google Pixel 10 Pro Fold के स्पेसिफिकेशन्स
यह स्मार्टफोन Google Tensor G5 चिपसेट के साथ आता है, जो 3nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Android 16 पर चलता है और कंपनी 7 साल तक OS, सिक्योरिटी और Pixel Drop अपडेट देने का वादा करती है।

फोन में 5,015mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड और 15W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 8-इंच का Super Actua Flex LTPO OLED मेन डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं बाहर की तरफ 6.4-इंच का Actua OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz सपोर्ट करता है।

कैमरा के मामले में यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 48MP का वाइड लेंस, 10.5MP का अल्ट्रावाइड (मैक्रो फोकस के साथ) और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। 

Continue reading on the app

  Sports

गुस्से में फेंका हेलमेट, CSK को नहीं जिता पाया तो आउट होते ही निकाली भड़ास

RCB vs CSK IPL 2026 Jamie Overton: सोशल मीडिया पर जेमी ओवरटन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में ओवरटन आउट होने के बाद गुस्सा गए और हेलमेट जमीन पर फेंक मारा. ओवरटन ने मैच में 16 गेंद में 37 रन बनाए. मगर वह हार का फासला ही कम कर पाए, टीम को जीत नहीं दिला पाए. Mon, 6 Apr 2026 13:39:56 +0530

  Videos
See all

अमित शाह ने भाजपा के स्थापना दिवस पर फहराया पार्टी का झंडा #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:09:41+00:00

Iran Israel War LIVE: ईरान ने मिलाया भारत को फोन! | Trump | US | Netanyahu | Middle East | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:12:23+00:00

ये रहे ईरान में गिरे अमेरिकी विमान [Wreckage of U.S. plane and helicopter seen in Isfahan, Iran] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:10:19+00:00

Iran US War: Trump की धमकी से दुनिया में संकट, परमाणु बनाने की तैयारी में कई देश | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:08:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers