Responsive Scrollable Menu

'वो सबको गलत साबित करेगा, उसे थोड़ा समय दो...' माइकल क्लार्क का बड़ा बयान, CSK स्टार पर बोली खास बात

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पांच बार खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 मुकाबले खेले हैं. उसे दोनों मैचों में हार मिली है. सीएसके को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने हरा दिया था तो वहीं, इसके बाद दूसरे मुकाबले में उसे पंजाब किंग्स के हाथों हार मिली है.

इस हार के बाद चारों ओर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की आलोचना हो रही है. उनके कप्तानी करने के स्टाइल पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. इस दौरान कई दिग्गज क्रिकेटर और क्रिकेट जगत के जानकार लोग अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं.

गायकवाड़ के बचाव में उतरे क्लार्क 

इस सबके बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान माइकल क्लार्क ने रुतुराज गायकवाड़ का बचाव किया है. क्लार्क ने अपनी कप्तानी के शुरुआती दिनों को याद करते हुए गायकवाड़ से रिलेट किया है. उन्होंने क्या करा है. आइए जानते हैं.  

क्लार्क ने गायकवाड़ पर दिया बड़ा बयान

माइकल क्लार्क ने कमेंट्री के दौरान कहा कि, 'मैंने कई लोगों को रुतुराज की कप्तानी पर सवाल उठाते देखा, लेकिन सच कहूं तो, अपने शुरुआती सालों में मैं भी एक कप्तान के तौर पर ऐसा ही था. उसके फैसले लेने की क्षमता में सुधार हो रहा है. उसे थोड़ा समय दो, वह सबको गलत साबित कर देगा'.

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने के बाद रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था. जब जडेजा भी फ्लॉप साबित हुए तो धोनी को फिर से कप्तानी दी गई. अब धोनी के बाद रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया है. 

CSK के लिए रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी के रिकॉर्ड 

मैच: 19
जीत: 8
हार: 11
जीत प्रतिशत: 42.10%

चेन्नई सुपर किंग्स के अब तक के मैचों का हाल

इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला था. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 127 रनों पर सिमट गई थी, जिसके बाद 128 रनों के टाकगेट को राजस्थान रॉयल्स ने 2 विकेट गंवाकर 13वें ओवर में आसानी से हासिल कर लिया. RR के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 17 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि यशस्वी जायसवाल नाबाद 38 रन बनाए.

इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स से चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. इस मैच में सीएसके ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे. वहीं पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाकर मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया.

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभी चोट के चलते प्लेइंग-11 से बाहर चल रहे हैं लेकिव वो जल्दी ही सीएसके के लिए मैदान पर वापसी कर सकते हैं. सीएसके की टीम को उनके अनुभव और उनकी जरूरत है. धोनी विकेट के पीछे दस्तानों के साथ धमाल मचाते हैं और रणनीति बनाने में माहिर हैं.

ये भी पढ़ें : 20 वर्षीय मुहम्मद इस्माइल ने कटाई पाकिस्तान की नाक, PSL 2026 में बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड

Continue reading on the app

पाकिस्तान में ईंधन की बढ़ी कीमतों से मचा कोहराम, विपक्ष ने कहा 'इस्तीफा दे शरीफ सरकार'

इस्लामाबाद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच मध्यस्थता का दावा कर रहे पाकिस्तान के अंदरूनी हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ोतरी से आवाम परेशान है। विपक्षी खेमे और सिविल सोसाइटी ग्रुप्स ने आवाम के हक में आवाज उठाते हुए शरीफ सरकार से इस्तीफे की डिमांड की है।

विपक्ष ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को हटाने की मांग जोरो शोरों से उठाई है।

विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के महासचिव, सलमान अकरम राजा ने शुक्रवार को सरकार को हटाने के लिए ‘मास रेवोल्यूशन’ (जन क्रांति) का आह्वान किया। उन्होंने फ्यूल की रिकॉर्ड कीमतों में बढ़ोतरी को ‘गलत और अमीरों के हक में’ बताया। वहीं, कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी, जमात-ए-इस्लामी पाकिस्तान ने देश भर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया।

लाहौर प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित करते हुए, राजा ने फिक्र जताते हुए कहा कि देश “बहुत बुरे दौर” में पहुंच गया है और आवाम को सत्ताधारी गठबंधन हटाने के लिए सड़कों पर उतरना होगा।

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने उनके हवाले से कहा, “हमें क्रांति की जरूरत है और मौजूदा सरकार को गिराना भी है जिसने फॉर्म-47 के जरिए जनमत संग्रह छीनकर सत्ता हथिया ली है।” उन्होंने उन आधिकारिक निर्वाचन परिणाम फॉर्म का जिक्र किया जिनके बारे में उनकी पार्टी का दावा है कि 2024 के आम चुनावों के दौरान उनमें बड़े पैमाने पर हेरफेर किया गया था।

सरकार के इस दावे को खारिज करते हुए कि पेट्रोलियम की कीमतों में हालिया उछाल ग्लोबल तनाव के कारण आया है, राजा ने कहा, “पेट्रोलियम की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को यूएस-ईरान संघर्ष से जोड़ना बकवास है।”

उन्होंने पाकिस्तानी सरकार पर आरोप लगाया कि वह नागरिकों का शोषण कर रही है। वहीं, प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों के लिए लग्जरी गाड़ियों और दूसरे फायदों पर फिजूलखर्ची कर रही है।

राजा ने कहा, “किसी देश में लोकतंत्र सीधे तौर पर गरीबों, कमजोरों और बेजुबानों की मदद करती है, लेकिन यहां इसे जानबूझकर हड़प लिया गया, जनता का अधिकार छीन लिया गया और ट्रेड यूनियनों को चुप करा दिया गया। जहां किसी देश में सियासत जिंदा नहीं रहती, वहां कमजोर और गरीब अपनी आवाज नहीं उठा पाते।”

इस बीच, एक अन्य भाषण में, जमात-ए-इस्लामी के नेता हाफिज नईमुर रहमान ने फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया और धमकी दी कि अगर सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो बेमियादी हड़ताल होगी और लोग धरने पर बैठेंगे।

डॉन ने लाहौर में एक सम्मेलन के दौरान रहमान के हवाले से कहा, “सरकार को तुरंत इस बेरहम और अतार्किक बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए या पूरे देश में आंदोलन होगा जिसे वो झेलने को तैयार रहे।”

उन्होंने नागरिकों से पूरे पाकिस्तान में हड़ताल के लिए तैयार रहने की अपील की और चेतावनी दी कि अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो चारों प्रांतों में मुख्यमंत्रियों के घरों का घेराव किया जाएगा।

शुक्रवार को, पाकिस्तान की ह्यूमन राइट्स काउंसिल (एचआरसी) ने फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कराची प्रेस क्लब में विरोध प्रदर्शन किया। काउंसिल ने इसे गलत बताया और चेतावनी दी कि इससे जनता पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा।

ह्यूमन राइट्स बॉडी के मुताबिक, बड़ी संख्या में नागरिकों, सिविल सोसाइटी के सदस्यों और एक्टिविस्ट ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और फ्यूल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और महंगाई और रहने के खर्च पर इसके सीधे असर पर गंभीर चिंता जताई।

पाकिस्तान की एचआरसी ने कहा, वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सरकार महंगाई नियंत्रित करने और जनता को राहत देने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जनता विरोधी कदम ऐसे ही जारी रहे, तो सरकार के खिलाफ लोग और मुखर होंगे।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

घर बैठे चयनकर्ताओं की नींद हराम, दो खिलाड़ियों ने बढ़ा दिया है उनका काम, एक शिकारी दूसरा सब पर भारी

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए इस मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां टीम इंडिया की टी20 तस्वीर से फिलहाल बाहर चल रहे दो खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ दी और मैच को यादगार बना दिया.  Mon, 6 Apr 2026 13:43:19 +0530

  Videos
See all

Middle East Crisis: होर्मुज की जंग अब आखिरी मोड़ पर। | Trump | Strait Of Hormuz | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:08:31+00:00

ये रहे ईरान में गिरे अमेरिकी विमान [Wreckage of U.S. plane and helicopter seen in Isfahan, Iran] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:10:19+00:00

Iran US War: Trump की धमकी से दुनिया में संकट, परमाणु बनाने की तैयारी में कई देश | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:08:07+00:00

Iran Israel War LIVE: ईरान ने मिलाया भारत को फोन! | Trump | US | Netanyahu | Middle East | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:12:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers