Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 04 April 2026: वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि आज, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें पंचांग

Aaj Ka Panchang 04 April 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं,  04 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

तारीख- 04 अप्रैल 2026 
वार-  शनिवार
तिथि - वैशाख कृष्ण द्वितीया सुबह 10 बजकर 09 मिनट तक रहेगी उसके बाद तृतीया होगी
नक्षत्र- स्वाति नक्षत्र शाम 09 बजकर 35 मिनट तक रहेगा उसके बाद विशाखा नक्षत्र होगा.
योग-  हर्षण और वज्र योग
करण- गर, वणिज और विष्टि करण
दिशा शूल- पूर्व दिशा 
दिशा शूल उपाय- तिल या चना खाकर निकलें

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 6 बजकर 11 पर हुआ है.
सूर्यास्त-  आज शाम 06 बजकर 33 मिनट पर होगा. 
चंद्रोदय- 04 अप्रैल शाम 08.51 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 05 अप्रैल को सुबह 07.54 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04.43 मिनट से 05.31 मिनट तक.
अमृत काल- सुबह 11.58 मिनट से दोपहर 01.43 मिनट तक.
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12.05 बजे से दोपहर 12.54 मिनट तक.

आज का अशुभ समय

राहुकाल सुबह 09 बजे से सुबह 10 बजकर 30 तक रहेगा. यम गण्डक दोपहर 02.02 बजे से दोपहर 03.34 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 06.20 बजे से सुबह 07.52 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त सुबह 07.58 मिनट से सुबह 08.48 मिनट तक.

आपका दिन मंगलमय हो.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 03 April 2026: आज का पंचांग क्या कहता है? पढ़ें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

नाटो प्रमुख मार्क रुट्टे अगले सप्ताह वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

वाशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रुट्टे 8 से 12 अप्रैल तक वाशिंगटन डीसी की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

यह जानकारी नाटो के प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान में दी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि 8 अप्रैल को रुट्टे, ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ बातचीत करेंगे।

इस यात्रा में 9 अप्रैल को एक सार्वजनिक कार्यक्रम भी शामिल है, जिसमें रुट्टे द्वारा रोनाल्ड रीगन प्रेसिडेंशियल फाउंडेशन एंड इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक चर्चा में भाषण देने और भाग लेने की उम्मीद है।

यह यात्रा ट्रांस अटलांटिक गठबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर हो रही है, क्योंकि ईरान से जुड़े संघर्ष के बीच ट्रंप की हालिया आलोचना के बाद तनाव बढ़ गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूरोपीय सहयोगियों के प्रति कड़ी असंतोष व्यक्त करते हुए नाटो पर अमेरिकी रणनीतिक उद्देश्यों का समर्थन करने के लिए पर्याप्त कदम न उठाने का आरोप लगाया है।

ट्रंप ने तो यहां तक संकेत दिया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका 77 साल पुराने गठबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर पुनर्विचार कर सकता है, जिससे नाटो के भविष्य को लेकर सदस्य देशों में चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्होंने यूरोप में सैन्य ठिकानों तक अमेरिकी सैन्य पहुंच को प्रतिबंधित करने और होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक मार्गों की सुरक्षा में नेतृत्व करने में रुचि नहीं दिखाने के लिए सहयोगी देशों की आलोचना की है।

नाटो अधिकारियों ने पुष्टि की है कि 8 अप्रैल को रुट्टे और ट्रंप के बीच होने वाली आगामी बैठक पर बारीकी से नजर रखी जाएगी, क्योंकि यह भू-राजनीतिक अनिश्चितता के दौर में गठबंधन की दिशा तय कर सकती है।

ट्रंप के सत्ता में लौटने के बाद से कई संकटों के दौरान अमेरिकी नेता के साथ रचनात्मक संबंध बनाए रखने की उनकी क्षमता के कारण, नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री रुट्टे को पर्यवेक्षकों द्वारा ट्रंप का सलाहकार बताया गया है। उन्होंने लगातार तर्क दिया है कि ट्रंप के दबाव ने यूरोपीय देशों को रक्षा खर्च बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है, जिससे अंततः नाटो की क्षमताएं मजबूत हुई हैं। वाशिंगटन में होने वाली चर्चाओं में तेजी से अस्थिर होते वैश्विक वातावरण में गठबंधन की एकता, रक्षा प्रतिबद्धताओं और रणनीतिक समन्वय पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

RCB की जीत पर लड़की का रिएक्शन वायरल, CSK सपोर्टर को ऐसे चिढ़ाया, देखें वायरल वीडियो..

बॉलीवुड की MOST अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. हाल ही में रिलीज हुए टीजर ने जहां एक तरफ फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है, तो वहीं दूसरी ओर इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर जहां कई लोग रणबीर कपूर के राम वाले लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोगों ने इस लुक को देखकर सवाल भी उठाए हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि रणबीर कपूर एक अच्छे एक्टर हैं, लेकिन उन्हें भगवान राम के किरदार में वो मासूमियत नहीं दिखी, साथ ही साथ लोगों ने यह भी कहा की रणबीर कपूर arun govil के आगे फीके लग रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म चार हजार करोड़ रुपये के बजट में बन रही है.बता दें, फिल्म का पहला टीजर 2 अप्रैल को रिलीज हो गया है. Mon, 6 Apr 2026 14:29:17 +0530

  Videos
See all

Middle East Crisis: अमेरिका और ईरान के बीच आर-पार की जंग| Trump | Strait Of Hormuz | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:59:13+00:00

Malda Case Update | Breaking News | मालदा हिंसा का सामने आया CCTV वीडियो | Bengal Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:59:20+00:00

Iran America War Update: ईरान ने इज़रायल में जबरदस्त तबाही मचाई! | Trump | Iran Israel War |Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T09:01:11+00:00

पहले एक बना मुसलमान..अब निशाने पर खानदान | Muzaffarnagar | Love Jihad | Religious Conversion #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T09:01:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers