Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तानी रॉकेट हमलों से अफगानिस्तान के कुनार में 9,000 से अधिक परिवार विस्थापित

काबुल, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में पाकिस्तान की ओर से ड्यूरंड लाइन के पास किए गए रॉकेट हमलों के कारण 9,000 से अधिक परिवारों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है।

कुनार के सूचना एवं संस्कृति निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित परिवारों का सर्वेक्षण किया जा रहा है, जिसमें अब तक लगभग 3,500 परिवारों का पंजीकरण किया जा चुका है। अफगानिस्तान स्थित समाचार आउटलेट एटलस प्रेस ने यह रिपोर्ट दी है।

कुनार के सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख नजीबुल्लाह हनीफ ने बताया कि क्षेत्र में झड़पें लगातार जारी हैं और सुरक्षा कारणों से कई परिवारों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण टीमें प्रभावित इलाकों में विस्थापित लोगों की पहचान के लिए लगातार काम कर रही हैं।

सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों ने बताया कि गांव और सड़कें लगभग खाली हो चुकी हैं और केवल कुछ लोग ही अपनी संपत्ति की रक्षा के लिए वहां रुके हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गोलाबारी के डर से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और कई लोग मस्जिदों में जाने से भी बच रहे हैं।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि मौजूदा स्थिति का बच्चों और वयस्कों दोनों पर गंभीर मनोवैज्ञानिक असर पड़ा है, जिससे उनका दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार हमलों के डर ने परिवारों की मानसिक शांति को पूरी तरह खत्म कर दिया है।

पिछले कुछ महीनों में इस्लामाबाद और काबुल के बीच तनाव काफी बढ़ गया है, खासकर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के कारण, जिनमें युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में कई लोगों की मौत हो चुकी है।

गुरुवार को अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के तानी जिले के निवासियों ने आरोप लगाया कि सीमा पर जारी संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने नागरिक घरों को निशाना बनाया।

सूत्रों के अनुसार, हिंसा से बचने के लिए कई स्थानीय लोग अपने घर छोड़कर पलायन कर रहे हैं और क्षेत्र में हताहतों की भी खबर है। अफगानिस्तान की प्रमुख समाचार एजेंसी खामा प्रेस ने बताया कि खोस्त के गुरबुज़ जिले में भी झड़पों की सूचना मिली है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

American fighter jet shot down over Iran, US and Iranian media report | BBC News

A search and rescue effort is under way for a downed US F-15 fighter jet in southern Iran, two sources confirmed to CBS News, the BBC's US news partner. It is not known how many crew members were on board. Images posted on social media and verified by CBS News showed a refuelling plane and two helicopters flying low over Khuzestan Province, consistent with a search and rescue mission. Iran's state media claimed Iranian forces shot down the plane. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #US #Iran #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

हाथ में सूजन... फिर भी अय्यर ने कप्तानी पारी खेलकर दिलाई टीम को ऐतिहासिक जीत, सीएसके की लगातार दूसरी हार

CSK vs PBKS Match Report Highlights: चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए. युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने सबसे अधिक 73 रन की पारी खेली जबकि शिवम दुबे 27 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए वहीं सरफराज खान ने 12 गेंदों पर 32 रन की कैमियो पारी खेली. सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 रन की पारी खेली. पंजाब किंग्स की पांच विकेट से जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर का अहम रोल रहा जिन्होंने पूरी तरह से फिट नहीं होने के बावजूद 50 रन की शानदार पारी खेली. Fri, 3 Apr 2026 23:30:44 +0530

  Videos
See all

Pakistan News: इमाम इलियासी के बयान से पाकिस्तान में मचा हड़कंप! #poknews #asimmunir #jammukashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T21:00:43+00:00

Breaking News: कुवैत पर ईरान ने कर दिया हमला | #iranattack #kuwait #usiranwar #middleeastwar #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T22:01:02+00:00

Iran Israel War Update : 3 बजते ही ईरान-इजराइल युद्ध में किम जोंग उन की एंट्री! Kim Jong UN | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T21:30:05+00:00

Iranian and US forces race to find missing American airman after fighter jet shot down | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T21:32:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers