ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अजरबैजान को भाईचारे वाला राष्ट्र बताया
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देश अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ हुई बातचीत में अज़रबैजान सरकार और जनता की ओर से दिखाए गए समर्थन और सहानुभूति की सराहना की।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा,अपने भाई अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ बातचीत में मैंने अजरबैजान की सरकार और वहां की जनता की सहानुभूति और समर्थन की सराहना की। मित्र और भाईचारे वाले राष्ट्र कठिन समय में एक-दूसरे का साथ देते हैं, और इन संबंधों की सभ्यतागत जड़ें जितनी गहरी होती हैं, यह बंधन उतना ही अधिक मजबूत होता है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक अन्य पोस्ट में अजरबैजान के पूर्व राष्ट्रपति हैदर अलीयेव से हुई बातचीत का जिक्र किया।
उन्होंने लिखा, अपने भाई हैदर अलीयेव के साथ हुई बातचीत में मैंने अज़रबैजान गणराज्य की सरकार और वहां की जनता की सहानुभूति और समर्थन के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। मित्र और भाईचारे वाले राष्ट्र, कठिनाई और संकट के समय में एक-दूसरे को फिर से पहचानते हैं; और इन संबंधों की सभ्यतागत जड़ें जितनी गहरी होती हैं, यह बंधन उतना ही अधिक सुदृढ़ होता जाता है।
पेज़ेशकियन ने एक दिन पहले दिए अपने बयान में कहा था कि ईरानी जनता अमेरिकी लोगों के प्रति कोई दुश्मनी नहीं रखती है। वहीं, उन्होंने अमेरिकी प्रशासन पर ईरान के खिलाफ “इज़रायल के प्रतिनिधि (प्रॉक्सी)” के रूप में लड़ने का आरोप लगाया।
पेज़ेशकियन ने कहा, “ईरानी लोग अमेरिका, यूरोप या पड़ोसी देशों के लोगों सहित किसी भी अन्य राष्ट्र के प्रति दुश्मनी नहीं रखते।” उन्होंने कहा, “अपने गौरवशाली इतिहास के दौरान बार-बार विदेशी हस्तक्षेप और दबावों का सामना करने के बावजूद, ईरानियों ने हमेशा सरकारों और उनके लोगों के बीच स्पष्ट अंतर किया है।”
पेज़ेशकियन ने कहा कि ईरान ने “अपने आधुनिक इतिहास में कभी भी आक्रामकता, विस्तारवाद, उपनिवेशवाद या प्रभुत्व का रास्ता नहीं चुना,” जबकि उसे वैश्विक शक्तियों द्वारा कब्जे, आक्रमण और दबाव का सामना करना पड़ा है।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स की दमदार जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर में 5 विकेट से हराया
CSK vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया. यह मुकाबला चेन्नई के घरेलू मैदान (एम ए चिदंबरम स्टेडियम) पर खेला गया, जहां पंजाब ने 210 रन के बड़े लक्ष्य को 18.4 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ पंजाब ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि चेन्नई को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी.
पंजाब ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी
आपको बता दें कि मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने शानदार 73 रन (43 गेंद) की पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 28 रन, सरफराज खान ने तेज 32 रन (12 गेंद) और शिवम दुबे ने नाबाद 45 रन (27 गेंद) बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया. आखिरी ओवरों में बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए, जिससे चेन्नई एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही. पंजाब की गेंदबाजी की बात करें तो विजय कुमार वैशाक ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल और जेवियर बार्टलेट को एक-एक विकेट मिला.
पंजाब ने 210 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद शानदार रही. प्रियांश आर्या और प्रभसिमरण सिंह ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की. प्रियांश ने सिर्फ 11 गेंदों में 39 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई, जबकि प्रभसिमरण ने 43 रन (34 गेंद) बनाए. मिडिल ऑर्डर में कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली और 29 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी ने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. अंत में पंजाब ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया. चेन्नई की गेंदबाजी में मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके. यह जीत पंजाब के लिए खास रही, क्योंकि उसने चेन्नई के खिलाफ लगातार चौथी जीत दर्ज की और चेपॉक में चेन्नई की हार का सिलसिला भी जारी रखा.
प्रियांश को मिला प्लयेर ऑफ द मैच
इस मुकाबले में प्रियांश आर्या को धमाकेदार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 11 बॉल में 3 चौके और 4 छक्कों के साथ 39 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 354.54 का रहा, उन्होंने पंजाब की चेन्नई पर जीत में अहम भूमिका निभाई. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.
For his impatcful knock of 3⃣9⃣(11) and setting the tone in the chase, Priyansh Arya is named the Player of the Match ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2026
Relive his knock ▶️ https://t.co/G0mJB7l17g#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvPBKS pic.twitter.com/wMkUMItHME
यह भी पढ़ें- CSK vs PBKS: विस्फोटक पारी खेलने के बावजूद क्यों नहीं मिला आयुष म्हात्रे को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation

















