Responsive Scrollable Menu

किराये की इनकम से भी मिल सकता है लोन! जानिए कैसे बिना प्रॉपर्टी बेचे पा सकते हैं लाखों रुपए

Rental Income Benifits: अगर आपके पास कोई ऐसी प्रॉपर्टी है जिससे आपको हर महीने किराया मिलता है, तो अब आप उसी इनकम के आधार पर लोन भी ले सकते हैं. इसका मतलब यह है कि आपको अपनी प्रॉपर्टी बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी, फिर भी आप उससे पैसे जुटा सकते हैं. Bankbazaar.com के CEO, अधिल शेट्टी के मुताबिक, इस तरह का लोन बैंक, नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां (NBFCs) और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां (HFCs) देती हैं. इसमें लोन देने वाली संस्था आपकी प्रॉपर्टी की वैल्यू और उससे मिलने वाली संभावित किराये की इनकम के आधार पर लोन तय करती है.

कैसे मिलता है यह लोन?

सबसे पहले लोन देने वाला आपकी प्रॉपर्टी का मूल्यांकन करता है. फिर यह देखा जाता है कि आपको हर महीने कितना किराया मिलता है. आमतौर पर इसी किराये के एक हिस्से के आधार पर लोन की राशि तय होती है.

लोन पाने की जरूरी शर्तें

1. प्रॉपर्टी आपके नाम पर होनी चाहिए
   जिस प्रॉपर्टी से किराया आ रहा है, उसका मालिक आप ही होना जरूरी है.

2. नियमित किराया मिलना चाहिए
   लोन देने वाले ऐसी प्रॉपर्टी को प्राथमिकता देते हैं जो लंबे समय से किराये पर हो और जिससे नियमित इनकम हो रही हो.

3. अच्छा क्रेडिट स्कोर
   आपका क्रेडिट स्कोर और पुराना लोन रिकॉर्ड बहुत मायने रखता है. इससे लोन की राशि और ब्याज दर तय होती है.

4. प्रॉपर्टी का मूल्यांकन
   बैंक या संस्था आपकी प्रॉपर्टी की मार्केट वैल्यू चेक करती है.

लोन के लिए जरूरी दस्तावेज

लोन के लिए आवेदन करते समय आपको कुछ जरूरी कागजात देने होंगे, जैसे:

  • प्रॉपर्टी के दस्तावेज
  • किराये का एग्रीमेंट
  • बैंक स्टेटमेंट
  • इनकम टैक्स रिटर्न (ITR)
  • पहचान और पते का प्रमाण
  • प्रॉपर्टी की फोटो

आवेदन और जांच प्रक्रिया

सबसे पहले अपनी पसंद के बैंक या NBFC में आवेदन करें. इसके साथ ही सभी दस्तावेज जमा करें. इसके बाद लोन देने वाला आपकी प्रॉपर्टी और किराये की इनकम की जांच करेगा. आमतौर पर बैंक कमर्शियल प्रॉपर्टी पर ज्यादा आसानी से लोन देते हैं, लेकिन कुछ मामलों में रिहायशी प्रॉपर्टी पर भी लोन मिल सकता है.

लोन मिलने की प्रक्रिया

अगर सभी दस्तावेज सही होते हैं और आप पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, तो लोन मंजूर हो जाता है. लोन की रकम आपको एक बार में या किस्तों में दी जा सकती है. साथ ही, प्रोसेसिंग फीस भी लग सकती है.

ध्यान रखने वाली बातें

आपको किराये की इनकम और खर्च का सही रिकॉर्ड रखना होगा. अलग-अलग बैंकों के ऑफर की तुलना करते रहें. ब्याज दर, लोन अवधि और चार्जेस ध्यान से समझना भी जरूरी है. इसके साथ ही समय पर EMI चुकाने की योजना भी बनानी होगी.

यह भी पढ़ें: जापान ने भारत को 16,420 करोड़ रुपए का ओडीए लोन देने का किया वादा; मेट्रो, हेल्थकेयर और कृषि परियोजनाओं को मिलेगा बढ़ावा

लोन लेने के फायदे

बता दें कि प्रॉपर्टी बेचने की जरूरत नहीं है, आप किराये की इनकम से ही खर्च पूरे कर सकते हैं. बच्चों की पढ़ाई, घर की मरम्मत या निवेश के लिए पैसा मिल जाता है और प्रॉपर्टी का मालिकाना हक आपके पास ही रहता है. 

यह भी पढ़ें: बाजार की पाठशाला: गोल्ड लोन क्या है और कैसे मिलता है? फायदे और नुकसान समझकर ही लें फैसला

पूरी जानकारी जरूर लें

किराये की इनकम पर लोन लेना एक अच्छा विकल्प हो सकता है, खासकर तब जब आपको तुरंत पैसे की जरूरत हो लेकिन आप अपनी प्रॉपर्टी बेचना नहीं चाहते. हालांकि, लोन लेने से पहले पूरी जानकारी और तुलना करना बहुत जरूरी है, ताकि आप सही फैसला ले सकें.

यह भी पढ़ें: पीएम मुद्रा योजना: अब तक 52.37 करोड़ से ज्यादा लोन मंजूर, महिला उद्यमियों और एससी-एसटी वर्ग को मिला सबसे ज्यादा लाभ

यह भी पढ़ें: भारत में गोल्ड लोन बना सबसे बड़ा रिटेल क्रेडिट सेगमेंट, 36 प्रतिशत हिस्सेदारी: रिपोर्ट

Continue reading on the app

Gond Katira Summer Drink: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए घर पर बनाएं Gond Katira से बनी ड्रिंक, यहां जानें आसान रेसिपी

Gond Katira Summer Drink: गर्मियों में अक्सर धूप और लू सेहत को खराब कर देते हैं. इस मौसम  में तेजी से बढ़ता पारा कई गंभीर समस्याओं की वजह बन सकता है. ऐसे में लोग अक्सर खुद को हेल्दी और शरीर को ठंडा रखने के लिए डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करते हैं जो गर्मी में फायदा पहुंचाएं और आपको सेहतमंद भी बनाए रखें. गोंद कतीरा इन्ही में से एक है जिसे गर्मियों की अपनी डाइट में शामिल करने से सेहत से जुड़े कई सारे फायदे मिलते हैं. इतना ही नहीं यह शरीर को ठंडा रखने में भी काफी मदद करता है. ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे गोंद कतीरे से तैयार टेस्टी और हेल्दी शिकंजी का एक आसान रेसिपी के बारे में. 

गोंद कतीरा की सामग्री 

2 चम्मच गोंद कतीरा 
1-2 नींबू का रस 
2 से 3 बड़े चम्मच स्वादानुसार देसी अनरिफाइंड शुगर 
2 कप ठंडा पानी 
1 चम्मच काला नमक 
1 चम्मच भुना जीरा पाउडर 
बर्फ के टुकड़े 
गार्निश करने के लिए ताजा पुदीने के पत्ते 
गार्निश करने के लिए नींबू के टुकड़े 

 

गोंद कतीरा बनाने की रेसिपी (Gond Katira Recipe In Hindi) 

सबसे पहले एक छोटे कटोरे में गोंद कतीरा को लगभग 1 गर्म पानी कम से कम 4 से 5 घंटे रातभर के लिए लिए भिगो दें. अब इसमें एक जग या एक बड़े गिलास में ताजा नींबू का रस निचोड़ लें. फिर इसमें देसी खांड डालें और नींबू के रस में पूरी तरह घुलने तक अच्छी तरह मिलाएं. अब जग में ठंडा पानी डालें और सब कुछ एक साथ मिला लें. इसे थोड़ा सा टेस्ट करें और अपनी स्वादानुसार मिठास, खट्टापन और नमक चेक कर लें. फिर भिगोएं हुए गोंद कतीरा को धीरे-धीरे शिकंजी के मिश्रण में डालें. अगर इस्तेमाल कर रहे हैं तो भिगोए हुए चिया सीड्स भी डालें. इसके बाद इसे मिक्स करने के लिए धीरे-धीरे चलाएं. अब इस गोंद कतीरा शरबत को कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे तक फ्रिज में रखें ताकि यह अच्छी तरह से ठंडा हो जाए. अब गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और फिर ठंडी गोंद कतीरा शरबत को बर्फ के ऊपर डालें. आप चाहें तो ताजे पुदीने के पत्तों और नींबू के एक टुकड़े से इसे गार्निश कर सकते हैं. 

गोंद कतीरा के फायदे (Gond Katira Benefits) 

हाइड्रेशन को बनाएं मजबूत 

गोंद कतीरा में मौजूद पानी की उच्च मात्रा शरीर को हाइड्रेटे़ड रखने में मदद करती है जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने और डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए जरूरी है. डिहाइड्रेशन गर्मी में होने वाली एक आम समस्या है जिसके कारण कई अन्य परेशानी का सामना करना पड़ता है. 

पाचन रखें तंदुरुस्त 

गोंद कतीरा फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है जो पाचन की समस्या को दूर करने में मदद करता है और आंतों की सेहत को बढ़ावा देता है. यह गर्मी के मौसम में आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. गर्मियों में खाना पचाना मुश्किल हो जाता है जिससे गोंद कतीरा आपकी मदद कर सकता है. 

हड्डियों और कमजोरी में ताकत

गोंद कतीरा में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है.

गोंद कतीरा पीने का सही तरीका 

गोंद कतीरा के 1-2 टुकड़ों को रात भर पानी में भिगो दें. सुबह यह बर्फ जैसा फूल जाएगा, जिसे आप दूध, शरबत (जैसे रूह अफ़ज़ा), नींबू पानी या दही के साथ मिलाकर ले सकते हैं. इसका सेवन सीमित मात्रा में करें. अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट फूलना या कब्ज हो सकता है. इसे भिगोने के लिए पर्याप्त पानी होना चाहिए, क्योंकि यह बहुत अधिक पानी सोखता है. 

यह भी पढ़ें: Summer Health Tips: गर्मियों में घर पर बनाएं ये 3 स्वादिष्ट और फटाफट तैयार होने वाले रायते, बनाना बेहद आसान

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे से कप्तानी छीनेगी KKR? प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया दावा भी निकला झूठा

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत में ही कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. वहीं, उनका एक दावा भी सवाले के घेरे में है. Fri, 03 Apr 2026 20:09:05 +0530

  Videos
See all

Raja Raghuvanshi Mother Video: दादी के साथ घर जा रहा पोता | Family Welcome | Indore #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:35:49+00:00

Muslim युवक ने पहनी हनुमान माला | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:33:58+00:00

News Ki Pathshala Live | Sushant Sinha | भारत क्या पाकिस्तान पर एक्शन की तैयारी में..? | Ind Vs PAK #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:44:47+00:00

Iran-Israel War: इजराइल में मिसाइलों के खौफनाक मंजर पर रिपोर्टर की आंखों देखी |Reporters Uncut Ep15 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:40:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers