अब खाली नहीं रहेगी मेढ़! इस छत्तीसगढ़िया तरीके से बढ़ाएं खेत की आमदनी, एक्सपर्ट से समझें
छत्तीसगढ़ में किसान अब सिर्फ धान पर निर्भर रहने के बजाय नए तरीके अपनाकर अपनी आय बढ़ा रहे हैं. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि खेत की मेढ़, जो अक्सर खाली छोड़ दी जाती है, वही अब कमाई का नया जरिया बन सकती है. ‘बण्ड फार्मिंग’ यानी मेढ़ पर खेती करके किसान बिना अतिरिक्त जमीन के 25 से 30 हजार रुपये तक की अतिरिक्त आमदनी कर सकते हैं. इसमें अदरक, हल्दी, जिमीकंद, लौकी, करेला और पत्तागोभी जैसी फसलें लगाई जा सकती हैं, जो कम जगह में भी अच्छा उत्पादन देती हैं. खास बात यह है कि इन फसलों की देखभाल आसान होती है और लागत भी ज्यादा नहीं आती. अगर किसान इस तकनीक को अपनाते हैं, तो एक ही खेत से डबल मुनाफा कमा सकते हैं. यानी अब मेढ़ खाली नहीं, बल्कि कमाई का नया ‘हॉटस्पॉट’ बन सकती है.
गर्मी से परेशान लोगों के लिए अमृत है अमलाना, धूप में भी रखेगा तरोताजा, जानें रेसिपी और बनाने का आसान तरीका
Amalana Drink Recipe: गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए पारंपरिक देसी ड्रिंक अमलाना एक बेहतरीन विकल्प है. इमली, मिश्री और देसी मसालों से तैयार होने वाला अमलाना ड्रिंक खट्टा-मीठा और हल्का मसालेदार स्वाद देती है. यह न केवल प्यास बुझाती है, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखकर लू से भी बचाती है. इसे बनाने के लिए इमली को भिगोकर उसका गूदा निकालकर उसमें मसाले और पानी मिलाया जाता है. ठंडा करके पीने पर यह ड्रिंक पाचन सुधारने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















