अभिषेक शर्मा ने ऐसा क्या किया, जो BCCI ने दी सजा, ठोका मोटा जुर्माना? जानिए क्या है पूरा मामला
Abhishek Sharma Fined: आईपीएल 2026 का 6वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. ईडेन-गार्डन्स में खेले गए इस मैच में अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और वह 48 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाकर आउट हुए. मगर, मैच के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके कारण बीसीसीआई ने उनपर एक्शन लिया और कड़ी सजा सुनाई है. आइए जानते हैं कि आखिर अभिषेक को किस गलती की सजा मिली है.
अभिषेक शर्मा को BCCI ने सुनाई सजा
ABHI-STORM has hit Kolkata! ????️????
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 2, 2026
Abhishek Sharma takes Varun Chakaravarthy for 25 runs in the 5th over! ????#TATAIPL 2026 | #KKRvSRH | LIVE NOW ???? https://t.co/ySCLEcJOUA pic.twitter.com/PtELa8BxSu
अभिषेक शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद बीसीसीआई ने उनपर एक्शन लिया है. दरअसल, KKR VS SRH के बीच खेले गए मैच में उनको आईपीएस के कॉड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने की सजा मिली है.
सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा की 25 परसेंट मैच फीस काटी गई है. साथ ही साथ आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए उनके नाम एक डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ा है. उन्होंने आर्टिकल 2.3 के अंतर्गत लेवल 1 का अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी द्वारा सुनाई गई सजा को भी मान लिया है.
IPL द्वारा जारी किए गए बयान में इस बात का जिक्र नहीं हुआ है कि अभिषेक को क्यों सजा मिली है. लेकिन आर्टिल 2.3, गलत भाषा या मैच के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल करने से संबंधित है.
अभिषेक शर्मा ने खेली 48 रनों की तूफानी पारी
????????. ???????????????????????????? for a reason ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 2, 2026
Abhishek Sharma officially becomes the FIRST Indian to smash 1️⃣0️⃣0️⃣* sixes for the #SRH ????#TATAIPL 2026 | #KKRvSRH | LIVE NOW ???? https://t.co/ySCLEcJOUA pic.twitter.com/0IXzZktlgh
कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 21 गेंदों पर 38 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए थे. उनका स्टाइक रेट 218.57 का रहा. अभिषेक ने इस मैच में ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी बनाई थी, जिसने सनराइजर्स हैदराबाद को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
Abhishek Sharma को किस गलती की मिली सजा?
???????????? ????????????, ???????????? ????????????????, ???????????? ????????????????????. ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 2, 2026
Varun Chakaravarthy pulls off an absolute blinder at deep square-leg to dismiss the dangerous Abhishek Sharma ????#TATAIPL 2026 | #KKRvSRH | LIVE NOW ???? https://t.co/ySCLEcJOUA pic.twitter.com/jXoaMbiOUy
KKR VS SRH के बीच खेले गए मुकाबले के बाद अभिषेक शर्मा को बीसीसीआई ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए सजा दी. इसके बाद से ही हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अभिषेक ने मैच के दौरान ऐसा क्या कर दिया, जिसके कारण उनपर ऐसा एक्शन लिया गया है. वैसे तो आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं मिली है.
मगर, माना जा रहा है कि ये एक्शन अभिषेक शर्मा के विवादित विकेट से जुड़ा हो सकता है. दरअसल, ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद पर अभिषेक ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन डीप मिड विकेट पर खड़े वरुण चक्रवर्ती ने उनकी इस कोशिश को नाकाम करते हुए एक कैच लपका. कैच क्लीयर नहीं था, मगर थर्ड अंपायर ने सभी एंगल देखने के बाद अभिषेक को आउट करार दिया. अभिषेक इससे नाखुश थे. इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें जो सजा मिली है, वो इसी विवाद से जुड़ी है.
ये भी पढ़ें: SRH VS KKR: सनराइजर्स हैदराबाद या कोलकाता नाइट राइडर्स, कल का मैच किसने जीता? जानिए मैच में क्या-क्या हुआ
2030 तक चंद्रमा पर स्थायी ठिकाना स्थापित करने को लेकर अमेरिकी विधेयक पेश
वॉशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। एक अमेरिकी सांसद ने ऐसा विधेयक पेश किया है, जिसमें नासा को 2030 तक चंद्रमा पर स्थायी ठिकाने के प्रारंभिक ढांचे स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। उनका कहना है कि यह कदम अंतरिक्ष में चीन से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अमेरिका की नेतृत्व भूमिका बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।
कीथ सेल्फ ने नासा को 2030 तक चंद्रमा पर स्थायी ठिकाने की स्थापना के लिए निर्देशित करने वाला विधेयक पेश किया, जो आर्टेमिस II मिशन के प्रक्षेपण के एक दिन बाद सामने आया। यह मिशन पांच दशकों से अधिक समय में पहली मानवयुक्त उड़ान है जो चंद्र कक्षा तक गई।
इस प्रस्ताव का उद्देश्य मौजूदा अमेरिकी अंतरिक्ष कानून में संशोधन करना है और 31 दिसंबर 2030 तक प्रारंभिक ठिकाना स्थापित करने की समयसीमा तय करता है।
कीथ सेल्फ ने कहा, “कल रात अमेरिका ने दुनिया को याद दिलाया कि हम पृथ्वी के सबसे महान अंतरिक्ष यात्री देश हैं लेकिन जश्न मनाना कोई रणनीति नहीं है। अगर हमें अंतरिक्ष में अपनी नेतृत्व भूमिका बनाए रखनी है, तो हमें चंद्रमा पर स्थायी रूप से मानव उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।”
विधेयक के अनुसार, नासा प्रशासक को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर प्रारंभिक बुनियादी ढांचा स्थापित करना होगा। यह क्षेत्र जल-बर्फ की मौजूदगी के कारण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसे रॉकेट ईंधन में बदला जा सकता है। साथ ही, यहां हीलियम-3 और दुर्लभ खनिज भी पाए जाते हैं।
सेल्फ ने इस मिशन को आर्थिक और रणनीतिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, “चंद्रमा केवल एक गंतव्य नहीं है बल्कि यह एक नए औद्योगिक युग की नींव है। यहां के संसाधन अंतरिक्ष निर्माण, खनन और निर्माण कार्यों की अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाएंगे।”
उन्होंने कहा कि अमेरिकी कंपनियां पहले से ही इस दिशा में तकनीक विकसित कर रही हैं लेकिन उन्हें सरकार के निरंतर समर्थन और चंद्रमा पर स्थायी उपस्थिति की जरूरत है।
यह विधेयक ऐसे समय में आया है जब चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने भी दशक के अंत तक चंद्रमा के इसी क्षेत्र में एक अनुसंधान स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई है।
सेल्फ ने कहा, “चीन की कम्युनिस्ट पार्टी अंतरिक्ष में हमारा साझेदार नहीं बल्कि प्रतिस्पर्धी है और वह जीतने के इरादे से आगे बढ़ रही है। चंद्र संसाधनों पर अंतरराष्ट्रीय कानून अभी स्पष्ट नहीं है। जो देश पहले वहां स्थायी उपस्थिति स्थापित करेगा, वही नियम तय करेगा।”
आर्टेमिस II मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री ओरियन स्पेसक्राफ्ट के जरिए चंद्रमा के पास से गुजरेंगे। यह 1972 के बाद पहला मानवयुक्त गहरे अंतरिक्ष का मिशन है।
सेल्फ का मानना है कि स्थायी चंद्र ठिकाना अमेरिका के लिए आर्थिक लाभ भी लाएगा। उन्होंने कहा, “चंद्रमा पर ठिकाना बनने से अमेरिका में रोजगार, नवाचार और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा मिलेगा। नेतृत्व करने का यह मौका खुला है और यह विधेयक सुनिश्चित करता है कि हम इसे गंवाएं नहीं।”
यह प्रस्ताव पहले नासा रिएथराइजेशन एक्ट के हिस्से के रूप में पेश किया गया था, जिसे फरवरी में समिति की मंजूरी मिली थी और अब इसे एक अलग विधेयक के रूप में दोबारा पेश किया गया है।
--आईएएनएस
पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















