Responsive Scrollable Menu

CSK vs PBKS: 20 वर्षीय प्रशांत वीर का हुआ IPL डेब्यू, पंजाब ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग, चेन्नई करेगी पहले बल्लेबाजी

CSK vs PBKS : आईपीएल 2026 का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के लिए मैदान पर CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर आए. इस दौरान गायकवाड़ ने टॉस जीतकर अय्यर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इस दौरान सीएसके के कप्तान गायकवाड़ ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है. उन्होंने स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर को पंजाब के खिलाफ प्लेइंग-11 मौका दिया है. 

प्रशांत वीर का हुआ आईपीएल डेब्यू

इसके साथ ही प्रशांत वीर का आईपीएल डेब्यू हो चुका है. उनके डेब्यू को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है. आईपीएल 2026 से पहले उनको खिलाने को लेकर कई दिग्गजों ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को सुझाव दिया था. अब फाइनली उन्हें प्लेइंग-11 में जगह बनाकर 4 अप्रैल 2026 को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना डेब्यू कर दिया है.

कौन है प्रशांत वीर?

ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संजू सैमसन पर दिया बड़ा बयान, बताया क्या है एक खिलाड़ी की असली पहचान

Continue reading on the app

चीन में एक्सप्रेस डिलीवरी का तेज विस्तार, मानकीकरण पर बढ़ा जोर

बीजिंग, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राज्य बाजार विनियमन प्रशासन द्वारा 2 अप्रैल को आयोजित लॉजिस्टिक्स मानकीकरण पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि चीन में प्रति व्यक्ति एक्सप्रेस डिलीवरी का औसत वार्षिक उपयोग 2020 में 59 से बढ़कर 2025 में 141 तक पहुंच गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में, चीनी राज्य डाक ब्यूरो के नीति एवं विनियमन विभाग की उप-निदेशक, श्यु हुआरोंग ने जानकारी दी कि चीन के डाक और एक्सप्रेस डिलीवरी उद्योग का राजस्व 2020 में 11 खरब युआन से बढ़कर 2025 में 18 खरब युआन तक पहुंच गया है। इस दौरान औसत वार्षिक वृद्धि दर 10 प्रतिशत से अधिक रही।

उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को समर्थन और दिशा देने के लिए, चीन ने हाल के वर्षों में सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों को शामिल करते हुए 30 से अधिक मानक जारी किए हैं। ये मानक उद्योग के सतत और सुव्यवस्थित विकास के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रहे हैं।

डिलीवरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो अनिवार्य राष्ट्रीय मानक लागू किए गए हैं: डाक उद्योग सुरक्षा उत्पादन संचालन विनिर्देश और डाक उद्योग सुरक्षा उत्पादन उपकरण विन्यास विनिर्देश।

वहीं, डिलीवरी सेवाओं के उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए एक्सप्रेस इलेक्ट्रॉनिक वेबिल (वे-बिल) और डिलीवरी सेवा उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए आवश्यकताएं जैसे मानक जारी किए गए हैं। इन मानकों के तहत एक्सप्रेस इलेक्ट्रॉनिक वे-बिलों पर प्रेषक और प्राप्तकर्ता के नाम, फोन नंबर और पते को आंशिक रूप से छिपाना अनिवार्य किया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

तो जायसवाल को कब खिलाओगे...? कब तक रोहित शर्मा-विराट कोहली पर भरोसा? टीम इंडिया की वर्ल्ड कप प्लानिंग पर युवराज सिंह ने उठाए सवाल

Yuvraj singh on Rohit Virat ODI Future: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय टीम की प्लानिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में बात करते हुआ कहा कि सेलेक्टर्स को उनसे बैठकर बात करनी चाहिए कि वह वर्ल्ड कप को लेकर क्या सोच रहे हैं और उस हिसाब से फैसले लेने चाहिए. युवराज ने यशस्वी जायसवाल का नाम लेते हुए कहा कि इन युवा खिलाड़ियों को कब मौका दिया जाएगा. बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने अपने आखिरी वनडे मैच में शानदार शतक जड़ा था. बावजूद इसके उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है. Fri, 3 Apr 2026 20:14:06 +0530

  Videos
See all

Aar Paar :बहस की राजनीति में क्यों आईं 'परिणीति' | Amish Devgan | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T15:04:14+00:00

Accident Viral Video: Betul हादसे में 2 की मौत, CCTV वीडियो रोंगटे खड़े करेगा | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T15:03:12+00:00

Raja Raghuvanshi return Viral Video: घर पहुंचते ही पोते का जोरदार स्वागत | Welcome | Indore #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T15:07:28+00:00

Rampur SP viral video: एसपी की विदाई का वीडियो जमकर हो रहा वायरल | Top News | Trending #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T15:06:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers