चीन में एक्सप्रेस डिलीवरी का तेज विस्तार, मानकीकरण पर बढ़ा जोर
बीजिंग, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राज्य बाजार विनियमन प्रशासन द्वारा 2 अप्रैल को आयोजित लॉजिस्टिक्स मानकीकरण पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि चीन में प्रति व्यक्ति एक्सप्रेस डिलीवरी का औसत वार्षिक उपयोग 2020 में 59 से बढ़कर 2025 में 141 तक पहुंच गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में, चीनी राज्य डाक ब्यूरो के नीति एवं विनियमन विभाग की उप-निदेशक, श्यु हुआरोंग ने जानकारी दी कि चीन के डाक और एक्सप्रेस डिलीवरी उद्योग का राजस्व 2020 में 11 खरब युआन से बढ़कर 2025 में 18 खरब युआन तक पहुंच गया है। इस दौरान औसत वार्षिक वृद्धि दर 10 प्रतिशत से अधिक रही।
उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को समर्थन और दिशा देने के लिए, चीन ने हाल के वर्षों में सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों को शामिल करते हुए 30 से अधिक मानक जारी किए हैं। ये मानक उद्योग के सतत और सुव्यवस्थित विकास के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रहे हैं।
डिलीवरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो अनिवार्य राष्ट्रीय मानक लागू किए गए हैं: डाक उद्योग सुरक्षा उत्पादन संचालन विनिर्देश और डाक उद्योग सुरक्षा उत्पादन उपकरण विन्यास विनिर्देश।
वहीं, डिलीवरी सेवाओं के उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए एक्सप्रेस इलेक्ट्रॉनिक वेबिल (वे-बिल) और डिलीवरी सेवा उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए आवश्यकताएं जैसे मानक जारी किए गए हैं। इन मानकों के तहत एक्सप्रेस इलेक्ट्रॉनिक वे-बिलों पर प्रेषक और प्राप्तकर्ता के नाम, फोन नंबर और पते को आंशिक रूप से छिपाना अनिवार्य किया गया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
जामुन में सेहत का खजाना, डायबिटीज में फायदेमंद और करता है इम्युनिटी बूस्ट
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में खट्टे-मीठे जामुन दिखने लगते हैं। यह स्वादिष्ट फल न सिर्फ गर्मियों में प्राकृतिक शीतलता देता है, बल्कि सेहत के लिए भी वरदान साबित होता है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही जामुन को गर्मियों का सुपरफूड मानते हैं।
आयुर्वेद में जामुन को डायबिटीज और पेट की बीमारी का शत्रु भी कहा जाता है। इसके फल हों या पत्तियां दोनों का उपयोग औषधि बनाने में किया जाता है। साथ ही जामुन की डाली बेहतरीन दातून है, जो मुंह के रोगों का खात्मा कर उन्हें सेहतमंद रखता है।
आयुर्वेद में जामुन को ठंडा और पित्त शामक माना गया है। गर्मी में यह शरीर की अतिरिक्त गर्मी को कम करता है और पेट को ठंडक पहुंचाता है। इसे ताजा खाकर, जूस बनाकर या सलाद में शामिल करके रोजाना सेवन किया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, गर्मियों में जामुन का सेवन न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह सस्ता और आसानी से उपलब्ध फल भी है, जो शरीर को स्वस्थ और हाइड्रेटेड, एनर्जी से भरपूर रखने में कारगर होता है।
जामुन के सेवन से एक-दो नहीं कई फायदे मिलते हैं। यह ब्लड शुगर कंट्रोल करता है। जामुन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है। गर्मी में जब ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है, तब जामुन का सेवन इसे नियंत्रित रखता है। जामुन में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। यह पाचन क्रिया को सुधारता है, कब्ज दूर करता है और पेट को स्वस्थ रखता है। गर्मी में भारी खाने से जो पाचन बिगड़ता है, जामुन उसे ठीक करने में सहायक और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर जामुन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इससे गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही कम कैलोरी वाला यह फल वजन नियंत्रित रखने में सहायक है। फाइबर से भरा होने के कारण भूख कम लगती है और बार-बार खाने की आदत पर लगाम लगती है। दिल की सेहत के लिए यह फल बहुत अच्छा माना जाता है। जामुन में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है और हृदय को स्वस्थ रखता है।
कम ही लोग जानते हैं कि जामुन त्वचा की चमक भी बढ़ाने में कारगर है। एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। गर्मी में धूप और पसीने से जो त्वचा प्रभावित होती है, जामुन उसे निखारने में मदद करता है।
--आईएएनएस
एमटी/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















