Responsive Scrollable Menu

सुबह के नाश्ते में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, सेहत पर डालती हैं बुरा असर

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। सुबह का नाश्ता दिन की सबसे जरूरी शुरुआत माना जाता है। इसमें ली गई डाइट हमारे मेटाबॉलिज्म, एनर्जी लेवल और पूरे दिन की कार्यक्षमता को तय करता है। कई बार लोग जल्दबाजी में या आदत के चलते ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, खाली पेट कुछ खास तरह के फूड्स शरीर में एसिडिटी, ब्लड शुगर असंतुलन और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ा सकते हैं।

Continue reading on the app

Dhurandhar 2 Box Office Collection: 'धुरंधर 2' ने 15वें दिन की सबसे कम कमाई, फिर भी रिकॉर्ड तोड़ने में नहीं रही पीछे

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15: रणवीर सिंह की फिल्म  'धुरंधर 2 द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) या 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज की गई थी. इस फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं और बॉक्स ऑफिर पर इसका जलवा कायम हैं. फिल्म की अब 15वें दिन की कमाई सामने आ गई है और ये अब तक का इसका सबसे कम कलेक्शन रहा है. लेकिन बावजूद इसके धुरंधर 2 ने फिर रिकॉर्ड बना डाला है. 

धुरंधर 2 की 15वें दिन की कमाई

 स्पाई थ्रिलर  फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने भारी-भरकम कलेक्शन कई बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़कर, कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. फिल्म ने पहले हफ्ते 674.17 करोड़ कमाए थे. फिर दूसरे हफ्ते की कुल कमाई 263.15 करोड़ रुपये रही. फिर हर दिन 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही थी. लेकिन 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार गिरावट देखने को मिली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2'  ने 15वें दिन (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15) 17.80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसी के साथ भारत में कुल कलेक्शन 937.32 करोड़ और ग्रॉस 1120.17 करोड़ पहुंच गया है.

गिरावट के बाद भी बना डाला रिकॉर्ड

भले ही रिलीज के 15वें दिन धुरंधर 2 ने सबसे कम कमाई की हो, लेकिन फिर भी फिल्म ने रिकॉर्ड बना डाला है.  धुरंधर 2 हिंदी सिनेमा में दूसरे हफ्ते की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्म बन गई है. इसका कलेक्शन 263.15 करोड़ रहा. वहीं, दूसरे नंबर पर इसका ही पहला पार्ट धुरंधर: 261.50 करोड़, फिर पुष्पा 2 (हिंदी): 199 करोड़, छावा: 186.18 करोड़, स्त्री 2: 145.80 करोड़ और बाहुबली 2 (हिंदी): 143.25 करोड़ रहा है. बता दें, आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 'पाकिस्तान से असली आतंकवादी बुलाएं...', 'Dhurandhar 2' में टेररिस्ट बने इस एक्टर ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

मालूम हो कि धुरंधर 2 गल्फ कंट्रीज पर बैन है. लेकिन इसके बावजूद भी दुनियाभर में इसका सिक्का चल रहा है. फिल्म भारत के साथ-साथ विदेशों में भी तगड़ी कमाई कर रही है. विदेश में फिल्म ने 15वें दिन करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की है. जिसके बाद वर्ल्डवाइड  'धुरंधर 2' की अब तक की कमाई करीब 1,492.17 करोड़ रुपये हो चुकी है. जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है, ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये दुनियाभर में  इस वीकएंड 1600 करोड़ तक पहुंच सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म  'पुष्पा 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (1742.10 करोड़) को पीछे छोड़ सकती है.

क्या है धुरंधर 2 की कहानी?

'धुरंधर 2' की कहानी की बात करे तो इसमें रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी यानि जसकिरत सिंह रांगी जो भारतीय एजेंट है, उसके परिवार को दिखाया गया है. जसकीरत से हमजा अली बनने की कहानी देखने को मिली है. वहीं, कैसे वो पाकिस्तान में रहमान डकैत को मारने के बाद धीरे-धीरे हर एक घुसपैठ का खातमा करता है.  वो  वहां के आपराधिक गिरोहों और पाकिस्तान की राजनीतिक सत्ता संरचनाओं में अपनी जगह भी बनाता है. भारत में आतंकवादियों ने जितने धमाके किए थे, उन सब का बदला भी लिया जाता था. 

ये भी पढ़ें- 'मुझे एक बार कॉल कर...', पाकिस्तानी पुलिस चौधरी असलम की पत्नी ने धुरंधर 2 के मेकर्स से सरेआम कही ये बात

Continue reading on the app

  Sports

जीतू पटवारी ने बीजेपी पर लगाया लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करने का आरोप, किसानों के समर्थन में आंदोलन का ऐलान

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रक्रियाओं को पूरी तरह समाप्त कर दिया है और सत्ता के दुरुपयोग से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रात 12 बजे विधानसभा सचिवालय खुलवाकर समाप्त कर दी गई। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज … Fri, 03 Apr 2026 14:46:08 GMT

  Videos
See all

Malda News: मालदा के मास्टरमाइंड पर NEWS18 की पड़ताल | #SIR #westbengalelection #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T09:32:22+00:00

Hanuman Jayanti | हनुमान जयंती पर मंदिर पहुंचा मुस्लिम युवक | #viralnews #hamumanjayanti #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T09:39:17+00:00

Malda के मास्टरमाइंड पर NEWS18 की पड़ताल | #westbengalelection #shorts #SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T09:35:01+00:00

Iran Israel War: हाइफा शहर पर ईरान का फिर बड़ा हमला! #IranIsraelWar #IranWar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T09:35:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers