Dhurandhar 2 Box Office Collection: 'धुरंधर 2' ने 15वें दिन की सबसे कम कमाई, फिर भी रिकॉर्ड तोड़ने में नहीं रही पीछे
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) या 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज की गई थी. इस फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं और बॉक्स ऑफिर पर इसका जलवा कायम हैं. फिल्म की अब 15वें दिन की कमाई सामने आ गई है और ये अब तक का इसका सबसे कम कलेक्शन रहा है. लेकिन बावजूद इसके धुरंधर 2 ने फिर रिकॉर्ड बना डाला है.
धुरंधर 2 की 15वें दिन की कमाई
स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने भारी-भरकम कलेक्शन कई बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़कर, कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. फिल्म ने पहले हफ्ते 674.17 करोड़ कमाए थे. फिर दूसरे हफ्ते की कुल कमाई 263.15 करोड़ रुपये रही. फिर हर दिन 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही थी. लेकिन 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार गिरावट देखने को मिली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 15वें दिन (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15) 17.80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसी के साथ भारत में कुल कलेक्शन 937.32 करोड़ और ग्रॉस 1120.17 करोड़ पहुंच गया है.
गिरावट के बाद भी बना डाला रिकॉर्ड
भले ही रिलीज के 15वें दिन धुरंधर 2 ने सबसे कम कमाई की हो, लेकिन फिर भी फिल्म ने रिकॉर्ड बना डाला है. धुरंधर 2 हिंदी सिनेमा में दूसरे हफ्ते की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्म बन गई है. इसका कलेक्शन 263.15 करोड़ रहा. वहीं, दूसरे नंबर पर इसका ही पहला पार्ट धुरंधर: 261.50 करोड़, फिर पुष्पा 2 (हिंदी): 199 करोड़, छावा: 186.18 करोड़, स्त्री 2: 145.80 करोड़ और बाहुबली 2 (हिंदी): 143.25 करोड़ रहा है. बता दें, आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- 'पाकिस्तान से असली आतंकवादी बुलाएं...', 'Dhurandhar 2' में टेररिस्ट बने इस एक्टर ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
क्या है धुरंधर 2 की कहानी?
'धुरंधर 2' की कहानी की बात करे तो इसमें रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी यानि जसकिरत सिंह रांगी जो भारतीय एजेंट है, उसके परिवार को दिखाया गया है. जसकीरत से हमजा अली बनने की कहानी देखने को मिली है. वहीं, कैसे वो पाकिस्तान में रहमान डकैत को मारने के बाद धीरे-धीरे हर एक घुसपैठ का खातमा करता है. वो वहां के आपराधिक गिरोहों और पाकिस्तान की राजनीतिक सत्ता संरचनाओं में अपनी जगह भी बनाता है. भारत में आतंकवादियों ने जितने धमाके किए थे, उन सब का बदला भी लिया जाता था.
ये भी पढ़ें- 'मुझे एक बार कॉल कर...', पाकिस्तानी पुलिस चौधरी असलम की पत्नी ने धुरंधर 2 के मेकर्स से सरेआम कही ये बात
लोग बोले जमीन बर्बाद कर रहा है… आज वही किसान स्ट्रॉबेरी से कमा रहा लाखों; ग्रामीण महिलाओं को भी दिया रोजगार
Success Story: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के पंचायत कंबल डंगा के रहने वाले किसान रामपाल शर्मा ने अपनी मेहनत और समझदारी से एक मिसाल कायम की है. उन्होंने अपनी जमीन को एक सफल ऑर्गेनिक फार्म में बदल दिया है, जहां वे बिना रासायनिक खाद के स्ट्रॉबेरी और कई तरह की सब्जियां उगा रहे हैं. उनकी कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो पढ़ाई के बाद नौकरी को लेकर चिंतित रहते हैं.
कैसे शुरू किया काम
रामपाल शर्मा ने समाजशास्त्र (Sociology) में मास्टर डिग्री पूरी की थी. पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्हें नौकरी नहीं मिल रही थी, जिससे वे काफी परेशान थे. इसी दौरान उन्होंने कुछ नया करने का सोचा. उन्होंने कृषि क्षेत्र में संभावनाएं तलाशनी शुरू कीं और बागवानी विभाग (Department of Horticulture) से संपर्क किया. विभाग ने उन्हें स्ट्रॉबेरी की खेती के बारे में जानकारी दी और मार्गदर्शन भी दिया.
#WATCH | Udhampur, Jammu & Kashmir: Farmer Rampal Sharma says, "I am cultivating strawberries... After completing my Master’s in Sociology, I was worried about being unemployed... I approached the Department of Horticulture, and they guided me toward strawberry cultivation. I… pic.twitter.com/7GRiNFIqc8
— ANI (@ANI) April 3, 2026
शुरुआत में कुछ ऐसा रहा हाल
शुरुआत में रामपाल ने सिर्फ 2 कनाल जमीन पर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की. यह उनके लिए एक नया अनुभव था और गांव के लोगों को भी इस खेती के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया और कहा कि वे अपनी जमीन बर्बाद कर रहे हैं. लेकिन रामपाल ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे.
पूरी तरह ऑर्गेनिक खेती
आज उनकी मेहनत रंग लाई है. अब वे 6 कनाल जमीन पर स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं और अच्छी कमाई कर रहे हैं. उनकी खेती पूरी तरह ऑर्गेनिक है, यानी वे किसी भी तरह के रासायनिक खाद या कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं करते. इससे उनकी फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है और बाजार में अच्छी कीमत भी मिलती है.
करीब 25 कनाल जमीन पर स्ट्रॉबेरी
रामपाल की सफलता का असर पूरे गांव पर पड़ा है. पहले जहां लोगों को स्ट्रॉबेरी के बारे में जानकारी भी नहीं थी, अब उसी पंचायत में करीब 25 कनाल जमीन पर स्ट्रॉबेरी की खेती हो रही है. यानी उन्होंने न सिर्फ खुद को सफल बनाया, बल्कि अपने गांव के अन्य किसानों को भी नई राह दिखाई.
यह भी पढ़ें: Bihar Board 10th Result 2026: टायर बेचने वाले की बेटी सबरीन परवीन बनीं टॉपर, क्या है Future Plannig? देखिए
गांव की महिलाओं को भी मिला काम
इस खेती से रामपाल का पूरा परिवार जुड़ा हुआ है और इसी पर उनकी आजीविका निर्भर है. इसके अलावा, उनके फार्म में गांव की कई महिलाओं को भी काम मिलता है, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. इस तरह उनकी पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ा है.
यह भी पढ़ें: UPSC Success Story: चाय बेचने वाले का बेटा बना IPS! संभल के देव डुडेजा की रैंक है...
सरकार से भी मिली मदद
रामपाल बताते हैं कि बागवानी विभाग से उन्हें काफी मदद मिली. सरकार की ओर से खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीनों पर 50% तक सब्सिडी दी जाती है, जिससे किसानों के लिए आधुनिक तकनीक अपनाना आसान हो जाता है. इस सहायता ने उनके काम को और भी आसान बना दिया.
दूसरों के लिए प्रेरणा बने रामपाल
रामपाल शर्मा की कहानी यह दिखाती है कि अगर सही दिशा और मेहनत हो, तो खेती भी एक सफल करियर बन सकती है. आज के समय में जहां युवा नौकरी के पीछे भागते हैं, वहीं रामपाल ने खेती को अपनाकर न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बने.
यह भी पढ़ें: मंडप बनाकर खेती करने पर मिलेगी भारी सब्सिडी, आई-खेड़ूत पोर्टल पर तुरंत करें आवेदन
यह भी पढ़ें: निर्यात आधारित खेती से बढ़ेगी किसानों की आय और रोजगार: पीएम मोदी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















