Responsive Scrollable Menu

फटे होंठ से लेकर झुर्रियों तक, इन चीजों को वैसलीन में मिलाकर उपयोग करने से मिलेगा आराम

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्दियों से लेकर गर्मियों तक में वैसलीन का इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं में किया जाता है।

होंठ फटने से लेकर चेहरे से जुड़ी कई समस्याओं में वैसलीन का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है, लेकिन आधे से ज्यादा लोग यह नहीं जानते हैं कि इसका सही तरीके से कैसे उपयोग करना है। वैसलीन में समस्या के अनुसार कई चीजें मिलाकर उसे अधिक उपयोगी बनाया जा सा सकता है।

कुछ लोग वैसलीन को सीधा चेहरे पर अप्लाई करते हैं, जिससे चेहरे पर मुहांसे होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समस्या को ध्यान में रखकर उसका प्रयोग करना चाहिए। जैसे अगर एड़ी फटने की समस्या है और हाथ पैर रुखे रहते हैं तो रात के समय वैसलीन में ताजा एलोवेरा जैल मिलाकर लगाएं। इससे एड़ियों की दरारें भी भरने लगेंगी और रुखापन भी दूर होगा।

अगर गर्मियों में सन टैनिंग की समस्या से जूझ रहे हैं तो वैलसीन के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाने से टैनिंग की समस्या कम होती है। इसका प्रयोग करने से शेविंग के बाद होने वाली जलन में भी कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर चेहरे पर झुर्रियां बढ़ रही हैं तो रात के समय वैसलीन में विटामिन ई की कैप्सूल मिलाकर लगाने से राहत मिलेगी। यह झाइयां और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इसे रात के वक्त अच्छे से चेहरे पर लगाएं और सुबह अच्छे से धो लें।

गर्मियों में हाथ, पैर और गर्दन पर रैश होने की समस्या आम है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक में देखी जाती है। ऐसे में वैसलीन में गुलाब जल मिलाकर लगाने से आराम मिलेगा। यह रैश को कम करने के साथ त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करेगा। इसके साथ ही अगर होंठ फट रहे हैं और खून आने की समस्या हो रही है तो वैसलीन में शहद मिलाकर लगाने से आराम मिलेगा। इससे होंठ मुलायम होंगे और नमी बनी रहेगी।

साधारण धारणा है कि वैसलीन मॉइश्चराइजर की तरह काम करती है लेकिन यह गलत है। वैसलीन त्वचा की नमी को लॉक कर देती है, न कि त्वचा को गहराई से पोषण देती है। इसलिए यह प्राकृतिक चीजें मिलकर वैसलीन के गुणों को और बढ़ा देती हैं।

--आईएएनएस

पीएस/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बहू मोनालिसा से नाराज नहीं हैं फरमान खान के पिता, बोले- 'अगर उसके घरवालों से बात करनी पड़ी तो जरूर करेंगे'

Monalisa Farman Khan Marriage: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने फरमान से शादी क्या की मध्य प्रदेश के खरगोन से लेकर यूपी के बागपत तक हंगामा खड़ा हो गया. जी हां, मोनालिसा और फरमान दोनों घरों में बवाल मच गया. इतना ही नहीं, ये मामला संपत्ति और समाज से बेदखल तक पहुंच गया. ऐसे में मामला तूल पकड़ा तो. न्यूज स्टेट की टीम ने फरमान के घर जाने का फैसला किया और फरमान के घर से मोनालिसा के लिए क्या संदेश आया वो पता चला. तो चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं.

11 मार्च को हुई मोनालिसा और फरमान शादी की खबर क्या आई हर तरफ हंगामा खड़ा हो गया. सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारे तक चर्चा शुरू हो गई. साजिश के आरोप लगने लगे. किसी ने लव जिहाद बताया तो किसी ने फरमान की साजिश करार दिया लेकिन मोनालिसा और फरमान एक साथ, एक दूसरे के लिए खड़े रहे.

फरमान खान से नाराज हैं उनके पिता

लेकिन यूपी के बागपत में फरमान के घरवाले नाराज हो गए. खबरें आईं कि वो इस शादी को मानने के लिए तैयार नहीं हैं. यही नहीं, फरमान के पिता ने तो उनसे नाता तोड़ने का ऐलान तक कर दिया. इसके बाद न्यूज स्टेट की टीम बागपत में फरमान के पिता से बात करने वहां पहुंच गए. वहां पहुंचकर हमारे रिपोर्टर ने फरमान बागपत के पलड़ा गांव का घर दिखाया, जहां फरमान का जन्म हुआ था. 

बहू से नहीं है कोई नाराजगी?

इसके बाद बातों का सिलसिला शुरू हुआ. फरमान के पिता से पहला सवाल किया गया कि क्या उन्होंने फरमान से रिश्ता तोड़ लिया है. उन्हें संपत्ति से बेदखल कर दिया है? बात करते हुए फरमान खान के पिता ने बताया, "मीडिया के जरिए शादी की जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि पुश्तैनी जमीन है, वहां से कैसे हटा सकते हैं. हां, बेटे से नाराज हूं." ऐसे में इस बातचीत एक बात साफ हो गई फरमान की शादी से पिता जरूर नाराज हैं, लेकिन बहू से कोई नाराजगी नहीं है. अगर वो बागपत पहुंच तो उसका स्वागत किया जाएगा.

दोनों का स्वागत करने के लिए तैयार गांव

इसके साथ ही फरमान खान के पिता ने ये भी साफ कर दिया कि शादी एक बार होती है. गठबंधन एक बार होता है और केरल में मोनालिसा ने सात फेरे ले लिए हैं तो फिर बागपत में कोई फेरा या निकाह की जरूरत नहीं है. जबकि फरमान के गांव में किसी को दिक्कत नहीं है. वो तो दोनों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं.

मोनालिसा के परिवार से बात करनी पड़े तो करेंगे

अब देखा जाए तो फरमान का परिवार मोनालिसा की स्वागत के लिए तैयार है. परिवार क्या उनका तो पूरा गांव तैयार है. खाप पंचायत भी तैयार है. लेकिन मोनालिसा के परिवार से अभी तक तो ऐसा कुछ नहीं कहा गया है. हां, बातचीत के दौरान फरमान के परिवार ने ये जरूर कहा है कि अगर मोनालिसा के परिवार से बात करने की जरूरत पड़ी तो वो जरूर करेंगे.

ये भी पढ़ें: 'वॉल्यूम 1' गाने को दिल्ली हाईकोर्ट ने हटाने के दिए आदेश, हनी सिंह-बादशाह को लगाई फटकार

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Orange Cap: 38 की उम्र में भी युवाओं पर भारी रोहित शर्मा, ऑरेंज कैप की रेस में बन गए नंबर-1

IPL 2026, Orange Cap List: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोमांचक हो गई है. मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं. वह युवा खिलाड़ियों पर भारी पड़ रहे हैं. Sat, 04 Apr 2026 17:45:30 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War: मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव...ईरान ने ठुकराया अमेरिका का 48 घंटे का सीज़फायर प्रस्ताव #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T12:43:05+00:00

Chandrapur Murder Case: 7 साल बड़ी लिव-इन पार्टनर का कत्ल,20 दिन बाद खुला राज | AajTak | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T12:36:41+00:00

नेपालगंज हिंसा, मुस्लिमों ने हिंदुओं पर किया हमला | Nepal | Muslim #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T12:39:02+00:00

Pakistan News : Iran-America जंग के बीच मुश्किल में फंसा पाकिस्तान! | Top News | Oil Crisis | TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T12:41:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers