हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं कच्चा प्याज, इन लोगों को हो सकता है नुकसान
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय खाने में कच्चा प्याज एक अहम हिस्सा माना जाता है। सलाद से लेकर दाल-रोटी तक, इसे खाने के साथ जोड़ना आम बात है। प्याज में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं। लेकिन हर हेल्दी चीज हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं होता।
मेडिकल रिसर्च बताती है कि कच्चा प्याज कुछ खास परिस्थितियों में शरीर को फायदा देने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि किन लोगों को इसे नहीं खाना चाहिए।
जिन लोगों को पाचन से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, उन्हें प्याज के सेवन से बचना चाहिए। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, कच्चे प्याज में ऐसे कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो आंत में पूरी तरह पच नहीं पाते। इन्हें फोडमैप कहा जाता है, जो पेट में गैस बनने की वजह बन सकते हैं। जिन लोगों को पहले से गैस, पेट फूलना या अपच की समस्या रहती है, उनके लिए कच्चा प्याज खाने के बाद ये परेशानी और बढ़ सकती है।
इसी तरह, एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या वाले लोगों को भी कच्चे प्याज से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कच्चा प्याज पेट में एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है। इससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या तेज हो सकती है, जिसमें खाना वापस गले की ओर आने लगता है। इसके कारण सीने में जलन, खट्टी डकार और गले में जलन जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। जिन लोगों को पहले से यह समस्या रहती है, उनके लिए कच्चा प्याज ट्रिगर का काम कर सकता है।
कुछ मामलों में कच्चा प्याज एलर्जी की वजह भी बन सकता है। हालांकि, यह समस्या हर किसी में नहीं होती, लेकिन जिन लोगों को प्याज से एलर्जी होती है, उनके शरीर में तुरंत प्रतिक्रिया दिखाई दे सकती है। रिसर्च बताती है कि ऐसे लोगों को त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते, सूजन या सांस लेने में परेशानी तक हो सकती है। अगर किसी व्यक्ति को प्याज खाने के बाद ऐसे लक्षण दिखें, तो उसे तुरंत इसका सेवन बंद कर देना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
ब्लड प्रेशर और खास तरह की दवाएं लेने वाले लोगों के लिए भी सावधानी जरूरी है। कच्चे प्याज में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो खून को पतला करने में मदद कर सकते हैं। सामान्य स्थिति में यह दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति पहले से ब्लड थिनर दवाएं ले रहा है, तो यह असर ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना ज्यादा मात्रा में कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए।
सर्जरी से जुड़े मामलों में भी कच्चा प्याज नुकसानदायक हो सकता है। मेडिकल गाइडलाइंस के अनुसार, ऑपरेशन से पहले और बाद में ऐसी चीजों से बचने की सलाह दी जाती है जो खून को पतला करती हैं। कच्चा प्याज भी इसी श्रेणी में आता है। अगर किसी व्यक्ति का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है, तो इसके सेवन से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है और रिकवरी पर असर पड़ सकता है।
--आईएएनएस
पीके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
KKR vs SRH: कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 में 23 वर्षीय ऑलराउंडर को मिला मौका
KKR vs SRH: आईपीएल 2026 का छठां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी हैदकाबाद की टीम पहले बैटिंग करने उतरेगी. केकेआर ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है.
अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर क्या रहा?
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे. सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है, लेकिन कई सकारात्मक बातें भी थीं. आमतौर पर इतनी घास नहीं दिखती, बारिश भी हो रही है, इसलिए हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ओस के बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है क्योंकि हवा चल रही है. 40 ओवर के लिए पिच ठीक रहेगी. कैम ग्रीन अपना काम बखूबी कर रहे हैं. उन्हें जल्द ही गेंदबाजी शुरू कर देनी चाहिए. टीम वही रहेगी."
ईशान किशन ने टॉस के दौरान रही ये बात
ईशान किशन ने टॉस के दौरान रहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए हमें गेंद को देखकर उसी के अनुसार खेलना होगा. हमें अपने लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. आपको मैदान पर उतरकर बुनियादी बातों को सही ढंग से करना होगा. मैं सिर्फ एक बात कहना चाहूंगा, वह है इम्प्लीमेंटेशन. हमें शांत रहना होगा, भले ही हमारी स्थिति बहुत अच्छी न हो. हम इस मैच में सरल रणनीति अपनाएंगे. मुझे अभी पक्का नहीं पता, लेकिन वह जल्द ही तैयार हो जाएगा, वह बल्लेबाजी में भी बहुत बड़ा फर्क डालता है. हमने एक बदलाव किया है - शिवांग को टीम में शामिल किया गया है, जिससे विकेट लेने के विकल्प खुले रहेंगे. उसने नेट में अच्छी गेंदबाजी की है और हम उसे मौका दे रहे हैं."
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन.
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी.
???? TOSS ????@kkriders won the toss against @sunrisers and will field first
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
Updates ▶️ https://t.co/iCMFpDudP7#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvSRH pic.twitter.com/AatcEELPeZ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation













.jpg)




