Responsive Scrollable Menu

New SUV: भारत में एंट्री मारेगी नई फुल-साइज़ एसयूवी, जानें किस कंपनी ने कराया पेटेंट?

New SUV: भारत में एक नई फुल-साइज़ SUV की एंट्री के संकेत मिल रहे हैं। Wuling Starlight 560 के डिजाइन का हाल ही में पेटेंट कराया गया है, जिसमें आवेदक के रूप में SAIC-GM-Wuling का नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस SUV को भारत में JSW MG Motor India के बैनर तले एक नए ब्रांड के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

डिजाइन में दमदार रोड प्रजेंस
पेटेंट किए गए डिजाइन को देखें तो यह SUV अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूद मॉडल से काफी मिलती-जुलती है। फ्रंट प्रोफाइल में बड़ा और बोल्ड स्टांस नजर आता है, जहां एक बड़ी आयताकार ग्रिल दी गई है, जिसमें मेश पैटर्न देखने को मिलता है। हेडलाइट्स को ऊपर की ओर और हॉरिजॉन्टल पोजिशन में रखा गया है, जिससे SUV का लुक और भी प्रीमियम बनता है।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो Wuling Starlight 560 का डिजाइन काफी बॉक्सी और सीधा है। इसमें बड़ा ग्लास एरिया, फ्लैट विंडो लाइन और मोटे पिलर्स दिए गए हैं। साथ ही चौकोर व्हील आर्च और मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील इसे मजबूत और मस्कुलर अपील देते हैं।

रियर डिजाइन और फीचर्स
पीछे की तरफ SUV में चौड़ा टेलगेट और फ्लैट सरफेस डिजाइन दिया गया है। टेललैंप्स हॉरिजॉन्टल प्लेसमेंट में बाहरी किनारों पर स्थित हैं, जबकि बम्पर का डिजाइन काफी मजबूत और भारी-भरकम नजर आता है।

पावरट्रेन ऑप्शन
ग्लोबल मार्केट में यह SUV प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और ऑल-इलेक्ट्रिक दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। PHEV वर्जन में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (104 bhp) के साथ 20.5 kWh बैटरी दी गई है, जो मिलकर 194 bhp और 230 Nm टॉर्क जनरेट करती है।
वहीं, इलेक्ट्रिक वेरिएंट में 56.7 kWh बैटरी पैक के साथ 134 bhp पावर और 200 Nm टॉर्क मिलता है, जिसकी रेंज लगभग 500 किमी (CLTC) बताई गई है।

भारत लॉन्च की संभावना
हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि भारत में कौन सा पावरट्रेन पेश किया जाएगा, लेकिन उम्मीद है कि इसका भारतीय वर्जन ग्लोबल मॉडल के काफी करीब होगा। JSW MG Motor India पहले ही 6 नए मॉडल लॉन्च करने की योजना की पुष्टि कर चुकी है, जिसमें एक प्लग-इन हाइब्रिड SUV भी शामिल है। ऐसे में Wuling Starlight 560 को इसी लाइनअप का हिस्सा माना जा रहा है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

कानपुर किडनी रैकेट मामले में योगी सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन, 2 और गिरफ्तार, NCR के बड़े अस्‍पतालों जुड़ा कनेक्शन; खुला बड़ा राज

कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पारुल और आयुष का किडनी ट्रांसप्लाट करने आई डॉक्टरों की टीम के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

पांचवीं बार पहली गेंद पर लिया विकेट... शमी के सपोर्ट में चेतेश्वर पुजारा उतरे, बोले- वापसी के लिए अभी तो यह शुरुआत है

Cheteshwar Pujara back Mohammed Shami form: चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि मोहम्मद शमी इस समय शानदार लय में हैं और वह वापसी की राह पर हैं. पुजारा ने कहा कि पिछले घरेलू क्रिकेट से शमी शानदार लय में हैं और वह लगातार विकेट ले रहे हैं. Thu, 2 Apr 2026 20:38:14 +0530

  Videos
See all

होर्मुज बंद होने की वजह अमेरिका: चीन [China says US, Israeli attacks are behind Hormuz blockage] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T15:09:20+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha:क्या स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज़ खुलने वाला है?|#ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T15:07:01+00:00

एक नया मोहम्मद दीपक- उत्तराखंड के बाद अब महाराष्ट्र में भी.. सिलेंडर बाँट रहे हॉकरों को हड़काया #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T15:16:11+00:00

पिस्टल लेकर घर में घुसे बदमाश #viralvideo #rajasthan #kidnapping #barmer #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T15:03:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers