Responsive Scrollable Menu

'खुद पर दबाव डाल रहे हैं Pant', Kevin Pietersen ने Rishabh को दी ओपनिंग छोड़ने की सलाह

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि शीर्ष तीन में खेलने से यह भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज अपने खेल का आनंद लेने के बजाय खुद पर दबाव बना रहा है। पंत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए उतरे और केवल सात रन बनाकर रन आउट हो गए। दिल्ली ने यह मैच छह विकेट से जीता। लखनऊ की हार के बाद पंत ने कहा था कि वह इस सत्र में शीर्ष क्रम में खेलने की योजना बना रहे हैं लेकिन पीटरसन ने कहा कि इससे वह अपने खेल का आनंद नहीं ले पाएंगे।

पीटरसन ने जिओ हॉटस्टार से कहा, ‘‘जब आप लखनऊ की टीम की बल्लेबाजी की ताकत और गहराई को देखते हैं तो तब सवाल उठता है कि क्या ऋषभ पंत वास्तव में सलामी बल्लेबाज हैं। मुझे लगता है कि पिछले साल की तुलना में उन्हें इस साल बल्लेबाजी क्रम में कुछ ज्यादा ही ऊपर भेज दिया गया है।’’ इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, ‘‘पिछले साल उन्होंने बल्लेबाजी क्रम में नीचे खेलने का फैसला किया और अब वह अचानक से कह रहे हैं कि ‘मैं शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करूंगा।’ मुझे लगता है कि उन्हें बस मैदान पर जाकर अपने खेल का आनंद लेना चाहिए।’’ पीटरसन ने कहा कि पंत बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आकर खुद पर और अधिक दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘खुद को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर मत करो, उस स्थिति का आनंद लो। मुझे लगता है कि पंत सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरकर खुद पर दबाव डाल रहे हैं।’’

पिछले सत्र तक दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का सदस्य रहे पीटरसन ने समीर रिजवी की जमकर तारीफ की जिन्होंने नाबाद अर्धशतक लगाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पीटरसन ने कहा,‘‘उन्होंने स्थिति का बखूबी सामना किया और मुझे इससे किसी तरह की हैरानी नहीं हुई। मैंने पिछले सत्र में समीर के साथ काफी समय बिताया तथा उनके कौशल को करीब से देखा। उन्होंने तब अभ्यास मैच में शतक में लगाया था लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में खेलने का मौका नहीं मिला था।

Continue reading on the app

South Africa के स्टार बल्लेबाज Rassie van der Dussen ने लिया संन्यास, International Cricket को कहा अलविदा

जोहानिसबर्ग, दो अप्रैल दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वान डेर डुसेन ने इस साल केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिलने के बाद गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की, लेकिन कहा कि वह अपनी घरेलू टीम लायंस की तरफ से खेलते रहेंगे। जोहानिसबर्ग के 37 वर्षीय खिलाड़ी वान डेर डुसेन ने पिछले साल मार्च से दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कोई मैच नहीं खेला था। उन्होंने 2018 में 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था तथा 18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वान डेर डुसेन ने एक्स पर जारी किए गए बयान में कहा, ‘‘मैं अत्यंत गर्व और कृतज्ञता के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका की जर्सी पहनना एक ऐसी उपलब्धि है जिसमें आपकी दृढ़ता और समर्पण की परीक्षा होती है और आपको इसका इनाम भी मिलता है। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेलना मेरे लिए अपने खेल जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।’’ वान डेर डुसेन ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम की तरफ से मेरा सफर हालांकि खत्म हो गया है लेकिन मैं अपनी प्यारी टीम ‘लायंस’ के लिए खेलना जारी रखूंगा। मैं दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को सिखाकर और उनका मार्गदर्शन करके इस खूबसूरत खेल में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’’

वान डेर डुसेन ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और उसके बाद वे सभी प्रारूपों के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने वनडे में अपना विशेष प्रभाव छोड़ा। उन्होंने इस प्रारूप में 50 से अधिक के औसत से 2657 रन बनाए, जिनमें छह शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। वान डेर डुसेन ने अपने पूरे करियर के दौरान उनका समर्थन करने के लिए अपने कोच, टीम के साथियों और अपनी पत्नी का आभार व्यक्त किया। दक्षिण अफ्रीका का यह बल्लेबाज 2022 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेला था।

Continue reading on the app

  Sports

6 फीट 8 इंच लंबे गेंदबाज का जादू... रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर आया इंडिया, 4 विकेट लेकर छीन ली पर्पल कैप

Blessing Muzarabani Purple Cap: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के नए हथियार ब्लेसिंग मुजरबानी ने ईडन गार्डन्स में कोहराम मचा दिया. जिम्बाब्वे के इस 6 फीट 8 इंच लंबे गेंदबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट झटककर न केवल अपनी टीम की वापसी कराई, बल्कि जैकब डफी को पछाड़कर पर्पल कैप पर भी कब्जा कर लिया है. मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए मुजरबानी ने अपनी घातक उछाल और सटीक स्लोअर गेंदों से साबित कर दिया कि वह इस सीजन के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. Thu, 2 Apr 2026 22:04:31 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: सोने-चांदी के रेट में भारी गिरावट! | Sushant Sinha | Iran Israel War | Gold Rate #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T16:37:31+00:00

News Ki Pathshala: सोना-चांदी से जुड़ी बड़ी खबर | Sushant Sinha | Iran Israel War | Gold Rate #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T16:41:56+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: AC ट्रेन को ठंडा रखने के लिए कितने टन का AC प्रयोग होता है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T16:43:25+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Bengal में राष्ट्रपित शासन लगने वाला है? | Mamata Banerjee | SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T16:39:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers