जम्मू-कश्मीर: सरकारी विभागों पर 3,747 करोड़ का बिजली बिल बकाया, CM उमर अब्दुल्ला ने पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और बिजली विकास विभाग (PDD) के प्रभारी उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में केंद्र शासित प्रदेश के बिजली क्षेत्र की खस्ता माली हालत का खुलासा किया है। पीडीपी विधायक आगा सैयद मुन्तजिर मेहदी के सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर कुल 3,747 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। बिजली विकास विभाग (पीडीडी) के प्रभारी मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) से विधायक आगा सैयद मुन्तजिर मेहदी के सवाल के जवाब में विधानसभा में यह जानकारी दी।
आंकड़ों के अनुसार कुल बकाया 3,74,735.42 लाख रुपये है जिसमें कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) के अंतर्गत 2,31,022.41 लाख रुपये और जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) के अंतर्गत 1,43,713.01 लाख रुपये शामिल हैं। पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (पीएचई) विभाग सबसे अधिक 1,30,043 लाख रुपये और इसके बाद सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग पर 58,059.72 लाख रुपये का बकाया है।
इसे भी पढ़ें: शानदार, ज़बरदस्त, बढ़िया, मैं महान हूं...अमेरिकी राष्ट्रपति ने दुनिया को सुनाई The Great Trump Story
सुरक्षा एजेंसियों की बात करें तो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर 29,638.45 लाख रुपये, सेना पर 19,719.94 लाख रुपये और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर 1,116.87 लाख रुपये बकाया है। इसके अलावा गृह विभाग पर 22,306.46 लाख रुपये और आवास एवं शहरी विकास विभाग पर 14,449.47 लाख रुपये का बकाया है। बिजली विकास विभाग पर स्वयं 10,756.53 लाख रुपये तथा ‘पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन’ पर 2,277.51 लाख रुपये का बकाया है।
नगर निकायों का भी इसमें बड़ा हिस्सा है, जिन पर 24,163.80 लाख रुपये बकाया है। वहीं राजस्व एवं राहत विभाग पर 8,227.62 लाख रुपये और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग पर 11,989.31 लाख रुपये की देनदारी है। अन्य विभागों में पर्यटन विभाग पर 4,759.05 लाख रुपये, शिक्षा विभाग पर 2,866.40 लाख रुपये, लोक निर्माण (आरएंडबी) विभाग पर 1,951.21 लाख रुपये और ग्रामीण विकास विभाग पर 1,062.95 लाख रुपये बकाया है।
इसे भी पढ़ें: IPL 2026: लखनऊ सुपर जाएंट्स की हार पर संजीव गोयनका का पहला रिएक्शन, कप्तान ऋषभ पंत को लेकर कही ये बात
आंकड़ों में एनएचपीसी, एनएचएआई, रेलवे, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, बीएसएनएल तथा प्रसार भारती जैसी केंद्रीय एजेंसियों और जेडीए, यूडीए, सिडको व एसआरटीसी जैसे विकास प्राधिकरणों एवं निगमों पर भी बकाया है। अब्दुल्ला ने अपने जवाब में कहा कि बिजली वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) बकाया राशि की वसूली के लिए इन विभागों और संस्थानों से सक्रिय रूप से संपर्क कर रही हैं। इस जानकारी से जम्मू-कश्मीर के बिजली क्षेत्र पर बढ़ते वित्तीय दबाव का संकेत मिलता है क्योंकि बकाया राशि का बड़ा हिस्सा सरकारी एवं संस्थागत उपभोक्ताओं से जुड़ा हुआ है।
ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिका को ईरान जंग में जीत मिली | Donald Trump | Middle East War
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर चरम पर पहुँच गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगले 2-3 हफ्तों में ईरान पर जोरदार हमला होगा। पाषाण युग जैसी चेतावनी से वैश्विक बाजार और ऊर्जा क्षेत्र अस्थिर हो सकते हैं। मध्य-पूर्व में अमेरिका की रणनीति और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर इसका गहरा असर देखने को मिलेगा। दुनिया की निगाहें अब अमेरिका-ईरान रिश्तों पर टिक गई हैं। #america #iran #donaldtrump #middleeast #war #globalnews #energycrisis #oilprices #military #geopolitics #conflict #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Sudarshan News























