अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर चरम पर पहुँच गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगले 2-3 हफ्तों में ईरान पर जोरदार हमला होगा। पाषाण युग जैसी चेतावनी से वैश्विक बाजार और ऊर्जा क्षेत्र अस्थिर हो सकते हैं। मध्य-पूर्व में अमेरिका की रणनीति और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर इसका गहरा असर देखने को मिलेगा। दुनिया की निगाहें अब अमेरिका-ईरान रिश्तों पर टिक गई हैं।
#america #iran #donaldtrump #middleeast #war #globalnews #energycrisis #oilprices #military #geopolitics #conflict #sudarshannews
-------------------------------------------------------------------------------------------------------
"प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़"
सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है।
सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे।
"Voice of an intense nationalist"
You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood.
To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel.
#breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra
sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live
Skype I.D- SudarshanNews
Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G
Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews
Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV
Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/
Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv
Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv
Visit Website : www.sudarshannews.com
Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV
बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg
संपर्क करें - social@sudarshantv.com
व्हाट्स एप - 9540558899
फोन नम्बर - 0120 - 4999900
Continue reading on the app
संसद ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी के रूप में मान्यता देने संबंधी विधेयक को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। राज्यसभा ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 को संक्षिप्त चर्चा एवं गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय के जवाब के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया। लोकसभा इसे ही कल ही पारित कर चुकी थी। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया मिशन में निजी कंपनियों को शामिल करने का प्रयास कर रही है, लेकिन निजी क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए नौकरी में आरक्षण का कोई निर्देश नहीं है। राज्यसभा में बृहस्पतिवार को प्रश्नकाल के दौरान युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निजी कंपनियों में खिलाड़ियों को नौकरी देने का फैसला पूरी तरह से कंपनियों पर होगा।
लोकसभा की कार्यवाही
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि नक्सलियों के सफाये का दावा करने के बाद उसने इस विधेयक के माध्यम से केंद्रीय बलों के भविष्य की संभावनाओं का सफाया कर दिया है। कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के अधिकारियों की सेवा शर्तों एवं पदोन्नति से संबंधित विधेयक बिना आवश्यक चर्चा के जल्दबाजी में लाया गया और उन्होंने इसे गहन विचार-विमर्श के लिए संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) के पास भेजे जाने की मांग की।
निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार के नालंदा में एक महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ कर उसे सड़क पर घुमाने का विषय बृहस्पतिवार को लोकसभा में उठाया और कहा कि इस मामले की त्वरित सुनवाई हो ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले। बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सदस्य ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को सदन में कुछ सदस्यों के देर तक बातचीत करने पर नाराजगी जताई, वहीं एक पूरक प्रश्न का उत्तर दिए जाते समय संबंधित केंद्रीय मंत्री के उपस्थित नहीं होने पर संसदीय कार्य मंत्री से इस बात को संज्ञान में लेने और आगे ऐसा नहीं हो, यह सुनिश्चित करने को कहा। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम माझी उस समय सदन में उपस्थित नहीं थे, जब उनके विभाग से संबंधित पूरक प्रश्न पूछा जाना था। मंत्री के सदन में नहीं होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘एमएसएमई के राज्य मंत्री कौन हैं?’’ राज्य मंत्री के भी अनुपस्थित रहने का संज्ञान लेने के बाद बिरला ने संसदीय कार्य मंत्री से इस मामले को ध्यान में रखने को कहा।
राज्यसभा की कार्यवाही
राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने बृहस्पतिवार को बिहार के बोध गया स्थित महाबोधि मंदिर के प्रबंधन का मुद्दा उठाते हुए मांग की कि इसका नियंत्रण बौद्ध धर्म के अनुयायियों को सौंपा जाए। उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए सुमन ने कहा कि महाबोधि मंदिर अंतरराष्ट्रीय महत्व का स्थल है और यह वही स्थान माना जाता है जहां गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऑटिज्म से पीड़ित व्यक्तियों को केवल समायोजित करने के बजाय उन्हें समाज के महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में पूर्ण रूप से सशक्त बनाया जाना चाहिए और यह एक साझा राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। संयुक्त राष्ट्र ने दो अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया था।
संसद में महिला आरक्षण विधेयक लागू करने के लिए लोकसभा में सीटें बढ़ाने के उद्देश्य से एक विधेयक लाने के संकेतों के बीच, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा को सूचित किया कि सदन की बैठक आज स्थगित होगी और जल्द ही ‘‘बहुत महत्वपूर्ण’’ विधेयक के लिए पुन: बैठक होगी। उच्च सदन में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार की योजना के बारे में सवाल किया था।
Continue reading on the app