Responsive Scrollable Menu

भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 62% बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये तक पहुंचा

भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 62% बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये तक पहुंचा

Continue reading on the app

'घर में घुसकर मारेंगे': राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, बोले- अब दुस्साहस किया तो मिलेगा 'करारा' जवाब

Rajnath Singh On Pakistan: केरल में चुनावी माहौल के बीच आयोजित 'सैनिक सम्मान सम्मेलन' को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पड़ोसी देश ने कोई भी 'दुस्साहस' (Misadventure) किया, तो भारत का जवाब 'निर्णायक और अभूतपूर्व' होगा। राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना की हालिया सफलताओं का जिक्र करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' को याद किया और बताया कि कैसे भारतीय जांबाजों ने महज 22 मिनट में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था। उन्होंने इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन करार दिया।

आतंकवाद पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा अभूतपूर्व रूप से मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि आज का भारत सीमा के इस पार ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर सीमा के उस पार जाकर भी आतंकवाद का सफाया करने की ताकत रखता है। उन्होंने उरी हमले के बाद की सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा के बाद की एयर स्ट्राइक और हालिया पहलगाम घटना के बाद किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' का उदाहरण देते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने आतंकवाद की कमर तोड़ दी है।

UPA सरकार पर साधा निशाना
राजनाथ सिंह ने साल 2004 से 2014 के बीच की कांग्रेस नीत यूपीए सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उस दौर में देश में आतंकवादी घटनाएं एक सामान्य बात हो गई थीं और तत्कालीन सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कोई ठोस निर्णय लेने में विफल रही थी। इसके विपरीत, मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है। उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देशहित के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय विपक्ष को एकजुट होना चाहिए।

मिडिल ईस्ट संकट पर क्या बोले रक्षा मंत्री?
पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी तनाव पर बात करते हुए रक्षा मंत्री ने देश को आश्वस्त किया कि भारत किसी भी प्रकार के ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में ईंधन या गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' जैसे महत्वपूर्ण जलमार्गों से गुजरने वाले भारतीय जहाजों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के कूटनीतिक कौशल का लोहा मानते हुए उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों के साथ भारत के संबंध मजबूत हैं और हम हर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 GT vs RR Live Score: अहमदाबाद में गुजरात-राजस्थान की टक्कर, थोड़ी देर में होगा टॉस

GT vs RR Live Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज डबल हेडर का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. Sat, 04 Apr 2026 18:09:31 +0530

  Videos
See all

Pakistan News : Iran-America जंग के बीच मुश्किल में फंसा पाकिस्तान! | Top News | Oil Crisis | TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T12:41:12+00:00

नेपालगंज हिंसा, मुस्लिमों ने हिंदुओं पर किया हमला | Nepal | Muslim #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T12:39:02+00:00

Iran Israel War: मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव...ईरान ने ठुकराया अमेरिका का 48 घंटे का सीज़फायर प्रस्ताव #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T12:43:05+00:00

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच वर्ग विशेष वाले सेक्युलरिज़्म का तड़का | #assam #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T12:39:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers