Responsive Scrollable Menu

ITR फाइल करना हुआ आसान! AI वाला ‘कर साथी’ लॉन्च; मिनटों में कर देगा सारा काम, जानिए खासियत

अब टैक्स भरना मुश्किल नहीं, बल्कि स्मार्ट हो गया है। अब यहां भी AI आपकी मदद के लिए तैयार होगा। जी हां, क्योंकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने एक नया AI-पावर्ड प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसका नाम है कर साथी (Kar Saathi) है। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

Continue reading on the app

Rajkumar Rao: सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा’ की शूटिंग शुरू, लीड रोल में राजकुमार राव

Rajkumar Rao In Sourav Ganguly Biopic: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का टाइटल ‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ रखा गया है। इस फिल्म में गांगुली का किरदार राजकुमार राव (Rajkummar Rao) निभा रहे हैं और उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है।

शूटिंग की शुरुआत

राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के मुहूर्त की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि शूटिंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने लिखा कि अब इस नए सफर की शुरुआत हो गई है। राजकुमार राव ने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने गांगुली जैसा दिखने के लिए अपना वजन भी कम किया है।

गांगुली के जीवन पर आधारित कहानी

यह फिल्म सौरव गांगुली के जीवन और उनके क्रिकेट करियर पर आधारित होगी। गांगुली को भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने टीम इंडिया को नई दिशा दी और कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया।

फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे हैं। इसे लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम चल रहा था।

यह भी पढ़े - 'धुरंधर 2' की सुनामी में फंसी अक्षय की फिल्म, बदली 'भूत बंगला' की रिलीज डेट

फैंस में उत्साह

फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस में उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं राजकुमार राव की पोस्ट पर Farah Khan, Neha Dhupia और Sachet Tandon सहित कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

रिलीज डेट का इंतजार

फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट और बाकी स्टार कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आने वाले समय में इससे जुड़े और अपडेट मिलने की उम्मीद है।

‘टोस्टर’ में भी नजर आएंगे

राजकुमार राव जल्द ही फिल्म ‘टोस्टर’ में भी दिखाई देंगे, जो 15 अप्रैल को Netflix पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़े -  4 सेकंड के सीन में ही छा गए यश; ‘रामायण’ में रावण बनकर मचा दिया तहलका!

Continue reading on the app

  Sports

जिम जाने सै बॉडी बनेगी, बॉलिंग नहीं.. मोहसिन खान को मोहम्मद शमी ने दी ये अहम सलाह

लखनऊ सुपर जाएंट्स भले ही अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के हाथों गंवा बैठी हो लेकिन टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा था। इसी कड़ी में मोहसिन खान ने इस मुकाबले में दमदार गेंदबाजी करके सभी को प्रभावित किया। उनके कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी भी उनसे खुश हैं। लेकिन उनकी गेंदबाजी से ज्यादा उनकी एक डाइव के कारण से वह ज्यादा खुश दिखे। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि कैसे मोहम्मद शमी ने उनको एक दमदार गेंदबाज बनाने में मदद की। 

मोहसिन खान ने एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स मैच में दिल्ली के नीतीश राणा को आउट किया, जबकि प्लेयर ऑफ द मैच रहे समीर रिजवी भी उनके खिलाफ रन बनाने में असफल रहे। वे 10 गेंदों में सिर्फ 2 ही रन बना पाए। पहले तीन ओवर में सिर्फ 6 रन उन्होंने खर्च किए जिसमें से 4 और 6 गेंदों में ट्रिस्टन स्टब्स ने बनाए। इस गेंदबाजी के लिए कोई भी कोच खुश होगा, लेकिन बदरुद्दीन को 12वें ओर की पांचवीं गेंद पर मोहसिन ने थर्ड मैन पर दो रन बचाने के लिए जो डाइव लगाई वो पसंद आई। 

बदरुद्दीन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, अब डर खत्म हो चुका है। अगर कोई फॉस्ट बॉलर जिसका करियर चोटों से खराब रहा है फील्ड में डाइव लगा रहा है तो इसका मतलब सिर्फ एक ही है। वह बहुत फिट है। वह एक बेहतरीन एथलीट है लेकिन आजकल युवाओं को जिम और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने का शौक है। 

कोच ने माना है कि चोट एक तेज गेंदबाज को लगती हैं लेकिन मोहसिन बहुत दुर्भाग्यशाली हैं। अच्छी बात ये है कि मोहम्मद शमी उनके साथ बने रहे। शमी के फार्महाउस पर वे रहते हैं। लॉकडाउन में भी शमी के साथ वे ट्रेनिंग करते थे और आईपीएल 2023 में उन्होंने क्या किया? ये सभी जानते हैं। ये बात बदरुद्दीन ने कही है। कोच ने कहा कि, एक तेज गेंदबाज को ग्राउंड पर ट्रेनिंग करनी चाहिए। अगर आप 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ज्यादा की गति से गेंदबाजी करते हैं तो आपको ग्राउंड पर होना चाहिए। जिम से बॉलिंग इम्प्रूव नहीं होती। 
Thu, 02 Apr 2026 17:46:35 +0530

  Videos
See all

Sushant Sinha | Rashtragarv: ब्लू वाटर के 'साइलेंट किलर'..दुश्मन कांपे आठों पहर! | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T13:17:05+00:00

Bengal Election 2026 :बंगाल में 2026 चुनाव होगा या President's Rule?| #ytshorts #bengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T13:11:27+00:00

Mumbai Airport पर नजए आईं RASHMIKA MANDANNA #entertainment #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T13:13:02+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: क्या Iran युद्ध के चलते Oil-Gas का संकट खत्म होगा ? Trump War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T13:15:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers