Rajkumar Rao: सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा’ की शूटिंग शुरू, लीड रोल में राजकुमार राव
Rajkumar Rao In Sourav Ganguly Biopic: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का टाइटल ‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ रखा गया है। इस फिल्म में गांगुली का किरदार राजकुमार राव (Rajkummar Rao) निभा रहे हैं और उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है।
शूटिंग की शुरुआत
राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के मुहूर्त की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि शूटिंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने लिखा कि अब इस नए सफर की शुरुआत हो गई है। राजकुमार राव ने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने गांगुली जैसा दिखने के लिए अपना वजन भी कम किया है।
गांगुली के जीवन पर आधारित कहानी
यह फिल्म सौरव गांगुली के जीवन और उनके क्रिकेट करियर पर आधारित होगी। गांगुली को भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने टीम इंडिया को नई दिशा दी और कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया।
फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे हैं। इसे लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम चल रहा था।
यह भी पढ़े - 'धुरंधर 2' की सुनामी में फंसी अक्षय की फिल्म, बदली 'भूत बंगला' की रिलीज डेट
फैंस में उत्साह
फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस में उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं राजकुमार राव की पोस्ट पर Farah Khan, Neha Dhupia और Sachet Tandon सहित कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
रिलीज डेट का इंतजार
फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट और बाकी स्टार कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आने वाले समय में इससे जुड़े और अपडेट मिलने की उम्मीद है।
‘टोस्टर’ में भी नजर आएंगे
राजकुमार राव जल्द ही फिल्म ‘टोस्टर’ में भी दिखाई देंगे, जो 15 अप्रैल को Netflix पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़े - 4 सेकंड के सीन में ही छा गए यश; ‘रामायण’ में रावण बनकर मचा दिया तहलका!
सुस्त पड़ा मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- 80% उछलेगा भाव
वेंचुरा ने ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस पर 'खरीदें' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। इसके साथ ही शेयर के लिए टारगेट प्राइस 1,352 रुपये तय किया है। यह गुरुवार के निचले स्तर से 80 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan














.jpg)






