लखनऊ सुपर जाएंट्स भले ही अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के हाथों गंवा बैठी हो लेकिन टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा था। इसी कड़ी में मोहसिन खान ने इस मुकाबले में दमदार गेंदबाजी करके सभी को प्रभावित किया। उनके कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी भी उनसे खुश हैं। लेकिन उनकी गेंदबाजी से ज्यादा उनकी एक डाइव के कारण से वह ज्यादा खुश दिखे। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि कैसे मोहम्मद शमी ने उनको एक दमदार गेंदबाज बनाने में मदद की।
मोहसिन खान ने एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स मैच में दिल्ली के नीतीश राणा को आउट किया, जबकि प्लेयर ऑफ द मैच रहे समीर रिजवी भी उनके खिलाफ रन बनाने में असफल रहे। वे 10 गेंदों में सिर्फ 2 ही रन बना पाए। पहले तीन ओवर में सिर्फ 6 रन उन्होंने खर्च किए जिसमें से 4 और 6 गेंदों में ट्रिस्टन स्टब्स ने बनाए। इस गेंदबाजी के लिए कोई भी कोच खुश होगा, लेकिन बदरुद्दीन को 12वें ओर की पांचवीं गेंद पर मोहसिन ने थर्ड मैन पर दो रन बचाने के लिए जो डाइव लगाई वो पसंद आई।
बदरुद्दीन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, अब डर खत्म हो चुका है। अगर कोई फॉस्ट बॉलर जिसका करियर चोटों से खराब रहा है फील्ड में डाइव लगा रहा है तो इसका मतलब सिर्फ एक ही है। वह बहुत फिट है। वह एक बेहतरीन एथलीट है लेकिन आजकल युवाओं को जिम और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने का शौक है।
कोच ने माना है कि चोट एक तेज गेंदबाज को लगती हैं लेकिन मोहसिन बहुत दुर्भाग्यशाली हैं। अच्छी बात ये है कि मोहम्मद शमी उनके साथ बने रहे। शमी के फार्महाउस पर वे रहते हैं। लॉकडाउन में भी शमी के साथ वे ट्रेनिंग करते थे और आईपीएल 2023 में उन्होंने क्या किया? ये सभी जानते हैं। ये बात बदरुद्दीन ने कही है। कोच ने कहा कि, एक तेज गेंदबाज को ग्राउंड पर ट्रेनिंग करनी चाहिए। अगर आप 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ज्यादा की गति से गेंदबाजी करते हैं तो आपको ग्राउंड पर होना चाहिए। जिम से बॉलिंग इम्प्रूव नहीं होती।
Continue reading on the app
श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के मौजूदा सत्र में खेलने के लिए गुरुवार 2 अप्रैल को अदालत से हस्तक्षेप करने की मांग की, क्योंकि देश के क्रिकेट बोर्ड ने फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहने के कारण उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र देने से इनकार कर दिया था। 31 वर्षीय खिलाड़ी को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.6 करोड़ रुपये में आरसीबी ने खरीदा था। इसके बाद 2026 केसीजन के लिए इसी रकम पर उन्हें रिटेन किया गया था।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने फिटनेस का हवाला देकर उन्हें एनओसी नहीं दी है। यही कारण है कि नुवान तुषारा ने कोलंबो जिला न्यायालय में मामला दायर कर श्रीलंका क्रिकेट को एनओसी जारी करने का आदेश देने की मांग की है। इस मामले की सुनवा 9 अप्रैल को होगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार 2022 से अपने देश के लिए 30 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके इस खिलाड़ी ने दलील दी है कि एसएलसी के साथ उनका अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो गया ता और वह इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं।
तुषारा ने कहा कि उन्होंने एसएलसी को अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर समाप्त करने की अपनी इच्छा के बारे में बता दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में फिटनेस टेस्ट में असफल होने के कारण एनओसी नहीं देने के फैसले को अदालत को रद्द कर देना चाहिए। एसएलसी ने राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए फिटनेस टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। तुषारा ने कहा कि उनकी फिटनेस का स्तर कभी भी कम नहीं पाया गया और उन्हें पहले एसएलसी ने इसी तरह के फिटनेस स्तर पर खेलने की अनुमति दी थी।
फिलहाल, आरसीबी ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। उन्होंने पिछले सत्र में टीम की तरफ से एक मैच खेला था। इस तेज गेंदबाज ने अभी तक कुल मिलाकर 137 टी20 मैचों में 21.25 के औसत से 174 विकेट लिए हैं।
Continue reading on the app