'ये लास्ट चांस है...' ED की याचिका पर हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को क्या कहा?
Arvind Kejriwal Latest News: दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति मामले में ED की याचिका पर सुनवाई करते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को जवाब दाखिल करने के लिए 'आखिरी मौका' दिया है. हाईकोर्ट ने चेतावनी दी कि तय समय में जवाब नहीं देने पर उनका अधिकार समाप्त हो जाएगा.
'नफरत फैलाने वाले राक्षस', मां का रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार करने पर Prakash Raj की दो टूक
Prakash Raj Slams Haters: भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर प्रकाश राज की मां सुवर्णलता राज का मंगलवार, 31 मार्च को निधन हो गया. 86 वर्षीय सुवर्णलता लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं. उनके निधन के बाद एक्टर ने ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. चलिए आपको बताते हैं क्या है ये पूरा मामला?
क्यों हुई आलोचना?
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने प्रकाश राज की आलोचना की, क्योंकि सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो गया जिसमें उन्होंने खुद को नास्तिक बताते हुए कहा था कि उन्हें भगवान में विश्वास नहीं है. इसी आधार पर यूजर्स सवाल उठा रहे थे कि जब वह ईश्वर में विश्वास नहीं करते, तो उन्होंने अपनी मां का धार्मिक रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार क्यों किया.
प्रकाश राज का जवाब
ऐसे में आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रकाश राज ने स्पष्ट और भावुक जवाब दिया. उन्होंने लिखा, “मैं भगवान में विश्वास नहीं करता... लेकिन मेरी मां अपने भगवान में विश्वास करती थीं. मैं कौन होता हूं उन्हें उनके विश्वास के अनुसार दफनाए जाने के अधिकार से वंचित करने वाला? यह वह बुनियादी सम्मान है जो हम एक-दूसरे को देते हैं.” उन्होंने आगे आलोचकों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या नफरत फैलाने वाले लोग इस साधारण बात को समझ पाएंगे.
Yes. I don’t believe in god .. but my mother believed in her god . Who am i to deny her .. the right to be buried according to her belief. This is the basic respect we give one another. Will you Hate mongering monsters understand this #justasking https://t.co/vD1GhySf3M
— Prakash Raj (@prakashraaj) April 2, 2026
अंतिम संस्कार की जानकारी
सुवर्णलता राज का अंतिम संस्कार बेंगलुरु में ईसाई परंपरा के अनुसार किया गया. सेंट माइकल चर्च में फ्यूनरल मास आयोजित हुआ और बाद में उन्हें सेक्रेड हार्ट कब्रिस्तान में दफनाया गया. इस दौरान परिवार के सदस्य और करीबी मित्र मौजूद रहे.
मां की बीमारी
प्रकाश राज पहले भी अपनी मां की सेहत के बारे में बता चुके थे. उनके दिमाग में सिस्ट था, जिसके लिए सर्जरी हुई थी. ऑपरेशन के बाद उनकी याददाश्त कमजोर हो गई थी और कई बार वह अपने करीबी लोगों को पहचान नहीं पाती थीं. अभिनेता ने स्पष्ट किया था कि उन्हें अल्जाइमर नहीं था, बल्कि सर्जरी के प्रभाव के कारण मेमोरी संबंधी समस्याएं हुई थीं.
करियर की झलक
61 वर्षीय प्रकाश राज भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं और अब तक 5 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं. उन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी सहित कई भाषाओं की 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है. हिंदी सिनेमा में उन्हें फिल्म खाकी, वांटेड और सिंघम जैसी फिल्मों से खास पहचान मिली.
आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रकाश राज जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें ‘जन नायकन’, ‘डकैत’, ‘वाराणसी’ और ‘स्पिरिट’ शामिल हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation

















