Responsive Scrollable Menu

Food Recipe: जोड़ों के दर्द से राहत देगी ये सब्जी! विटामिन से भरपूर मोरिंगा रेसिपी जो स्वाद में भी है लाजवाब

Moringa Sabzi Recipe: मोरिंगा यानी सहजन एक बेहद पौष्टिक सब्जी है, जिसे विटामिन, कैल्शियम और आयरन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. यह खासतौर पर जोड़ों के दर्द में राहत देने और इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार होती है. मोरिंगा की सब्जी बनाना बेहद आसान है. इसमें टमाटर, प्याज, मसाले और सहजन की फली का उपयोग कर स्वादिष्ट और हेल्दी डिश तैयार की जाती है. इसका नियमित सेवन शरीर को ताकत देता है और कई बीमारियों से बचाने में सहायक होता है. आयुर्वेद में भी मोरिंगा को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है. यह पाचन सुधारने, हड्डियों को मजबूत करने और शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद करता है. गर्मियों में हल्की और पौष्टिक डाइट के रूप में यह सब्जी एक बेहतरीन विकल्प है.

Continue reading on the app

Video: फेल हुई फौज की दौड़, तो खेती में लगाई छलांग! 1.5 लाख लगाकर सालाना 15 लाख कमा रहा है बिहार का यह लाल

Agriculture Success Story: गया के एक युवा की यह कहानी साबित करती है कि अगर देश सेवा का जज्बा हो, तो उसे सरहद के साथ-साथ अपनी मिट्टी की सेवा करके भी पूरा किया जा सकता है. फौज की वर्दी पहनने का सपना टूटा, तो मोहम्मद अरमान आलम ने हल थामा और आज वे खेती के कमांडो बनकर सालाना 15 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं. गया जिले के दुलरा गांव के रहने वाले अरमान ने पारंपरिक टमाटर की खेती से आगे बढ़कर रेड लेडी 786 प्रजाति के पपीते के साथ प्रयोग किया. बेंगलुरु से बीज मंगवाकर अपनी छत पर नर्सरी तैयार की और फिर दो बीघे के खेत में 1200 पौधे रोप दिए. नतीजा यह रहा कि महज 4 महीने में ही पेड़ों पर फल लद गए. आज वे बोधगया के बाजारों में 35 रुपये किलो पपीता बेचकर लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं. अरमान का यह गया मॉडल अब आसपास के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है. कम लागत और आधुनिक तकनीक (यूट्यूब से सीखी गई) के दम पर उन्होंने खेती को एक मुनाफे वाला बिजनेस बना दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

साउथ अफ्रीका के लिए करीब 8 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने रिटायरमेंट का ऐलान किया है। साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके रासी वैन डर डुसेन अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे। वहीं दो दिन पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रासी वैन डर डुसेन का नाम नहीं था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बल्लेबाज ने इसी कारण से संन्यास का ऐलान किया है। 

रासी वैन डर डुसेन ने साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और वे अब तक 18 टेस्ट, 71 वनडे इंटरनेशनल और 57 टी20 इंटरनेशनल मैच साउथ अफ्रीका के लिए खेले थे। आईफीएल का भी उनको अनुभव है। फरवरी में 37 साल के हुए रासी वैन डर डुसेन ने आखिरी इंटरनेशनल मैच साउथ अफ्रीका के लिए पिछले साल अगस्त में खेला था। इसके बाद से उनको टीम में जरूर शामिल किया गया, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई थी। 

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने लिखा कि, गर्व और शुक्रगुजार होते हुए मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा करता हूं। प्रोटियाज जर्सी पहनने के लिए हिम्मत और लगन की जरूरत होती है जो आपको परखती है और इनाम भी देती है। अपने देश के लिए खेलना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उन्होंने अपने फैंस, सपोर्ट स्टाफ, कोच और मैनेजर समेत अपने परिवार को धन्यवाद कहा है। 
Thu, 02 Apr 2026 14:50:56 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War LIVE Update: जंग के बीच रूस और चीन का ऐलान! | Trump | Netanyahu | China | Russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:54:55+00:00

Artemis II roars into space on historic Moon mission | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:08:42+00:00

News Ki Pathshala | Bengal Election 2026 : बंगाल चुनाव में ममता को मोदी की चुनौती!|#ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:52:18+00:00

West Bengal Election 2026: Amit Shah का प्लान-Mamta Banrejee हैरान! BJP का 'मिशन बंगाल' | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:10:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers