Responsive Scrollable Menu

Ramayana: रणबीर कपूर के 'राम' लुक ने जीता दिल, करण जौहर बोले- 'सबसे शानदार', आलिया, बिपाशा, समेत सेलेब्स ने किया रिएक्ट

Ranbir Kapoor Ram look: इस साल की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' का टीज़र आखिरकार रिलीज हो गया है। रणबीर कपूर का भगवान 'राम' का भव्य लुक रिवील हो गया है जिसे देख हर कोई हैरान है। टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई। जहां आम दर्शकों की तरफ से मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिला, वहीं कई बॉलीवुड हस्तियों ने रणबीर के इस अवतार की खुलकर तारीफ की।

रणबीर कपूर के राम लुक पर सेलेब्स के रिएक्शन

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए लिखा- "इंतजार नहीं कर सकता! रणबीर कपूर ने दिव्य श्रद्धा और पवित्रता के साथ भगवान राम का रूप धारण किया है...अपना नाम सुनते ही उनकी आखिरी प्रतिक्रिया इस शानदार फर्स्ट लुक की सबसे खास बात थी।"

Karan Johar Instagram story

वहीं, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने भी टीज़र को “स्पेक्टैकुलर” बताया और कहा कि रणबीर ने उनके लिए राम के किरदार को जीवंत कर दिया है। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की भी जमकर तारीफ की।

रणबीर की पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी टीज़र शेयर कर अपना समर्थन जताया। उनके पोस्ट पर एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने कमेंट कर लिखा “जस्ट WOW”। वहीं, रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी उनके लुक की तस्वीरें शेयर कर “जय श्री राम” लिखा।

Riddhima Kapoor Sahni Insta Stroy

रामायण की स्टार कास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्ल्वी माता सीता के रोल में नजर आएंगी, जबकि यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में दिखाई देंगे। इस दमदार स्टार कास्ट के चलते फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ऊंची हैं।

हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने टीज़र को उम्मीद से कम बताया है। ऐसे में अब सभी की नजरें फिल्म के आने वाले ट्रेलर और अन्य झलकियों पर टिकी हैं।

कब होगी रिलीज?

रामायण दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले पार्ट का अंत सीता हरण तक हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Continue reading on the app

इंग्लैंड में एक महान खिलाड़ी ने किया बगावत, ‘द हंड्रेड’ से नफरत का इजहार, डगआउट में बैठने को बताया डेंजर काम

जेम्स एंडरसन जो खेल का सम्मान करते हैं और यही गुण उन्हें महान खिलाड़ियों की श्रेणी में खड़ा करता है हालांकि, ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट को लेकर उनका हालिया बयान काफी अलग नजर आता है.पिछले सीजन ‘द हंड्रेड’ में अपने छोटे से अनुभव को याद करते हुए इंग्लैंड के इस दिग्गज ने बात को घुमाने की कोशिश नहीं की. उन्होंने साफ-साफ कहा कि उन्हें इस टूर्नामेंट का हर पल नापसंद था.

Continue reading on the app

  Sports

Shivang Kumar, IPL 2026: 14 साल की उम्र में डाल दिए हथियार, फिर एक फिल्म ने बदली जिंदगी, जानिए कौन हैं शिवांग कुमार?

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने एक ऐसे स्पिनर को मैदान में उतारा है जिसे बहुत कम लोग जानते हैं. इस गेंदबाज का नाम है शिवांग कुमार, आइए आपको बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी? Thu, 02 Apr 2026 19:57:48 +0530

  Videos
See all

पिस्टल लेकर घर में घुसे बदमाश #viralvideo #rajasthan #kidnapping #barmer #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T15:03:21+00:00

Poochta Hai Bharat: आज रात नक्शे से मिटेगा ईरान? | Iran Israel War | Putin | Trump Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T15:02:36+00:00

एक नया मोहम्मद दीपक- उत्तराखंड के बाद अब महाराष्ट्र में भी.. सिलेंडर बाँट रहे हॉकरों को हड़काया #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T15:16:11+00:00

होर्मुज बंद होने की वजह अमेरिका: चीन [China says US, Israeli attacks are behind Hormuz blockage] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T15:09:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers