Responsive Scrollable Menu

ट्रंप की ईरान संबंधी चेतावनी से कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सोना 3.6 प्रतिशत फिसला तो चांदी 7 प्रतिशत से ज्यादा गिरी

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया को लेकर दिए गए बयान के बाद गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिन के कारोबार में सोने-चांदी की कीमतें 7 प्रतिशत तक गिर गईं, जिससे युद्धविराम की उम्मीद कर रहे बुलियन निवेशकों को बड़ा झटका लगा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के वायदा भाव (5 जून) में 3.60 प्रतिशत से ज्यादा यानी करीब 6,000 रुपए गिरकर 1,47,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक (दोपहर करीब 11.52 बजे) सोना 3.68 प्रतिशत यानी 5,659 रुपए गिरकर 1,48,049 रुपए पर ट्रेड करता नजर आया।

वहीं, चांदी का वायदा भाव (5 मई) में और ज्यादा गिरावट देखने को मिली और इसकी कीमत 7 प्रतिशत से ज्यादा यानी 17,200 रुपए से ज्यादा टूटकर 2,24,500 रुपए प्रति किलो के इंट्राडे लो तक पहुंच गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह 7.10 प्रतिशत या 17,280 रुपए की गिरावट के साथ 2,26,221 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी रही। स्पॉट गोल्ड 2.26 प्रतिशत गिरकर 4,650.30 डॉलर तक पहुंच गया, जबकि स्पॉट सिल्वर 4.7 प्रतिशत गिरकर 71.50 डॉलर पर आ गया।

वहीं, कॉमेक्स पर गोल्ड 2.73 प्रतिशत गिरकर 4,813 डॉलर पर ट्रेड करता दिखा, जबकि सिल्वर करीब 6 प्रतिशत टूटकर 71 डॉलर तक आ गया।

विश्लेषकों का कहना है कि दोनों कीमती धातुओं की कीमतों का रुझान फिलहाल कमजोर बना हुआ है। पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) के रूप में इनकी मांग को सीमित समर्थन ही मिल रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, निकट भविष्य में बाजार का रुख सतर्क बना रहेगा, क्योंकि मैक्रोइकॉनॉमिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक घटनाक्रम कीमतों को प्रभावित करते रहेंगे।

बता दें कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर अपने एक बयान में कहा कि एक महीने से चल रहा संघर्ष खत्म होने के करीब है, लेकिन उन्होंने चेतावनी भी दी कि अमेरिका अगले 2 से 3 हफ्तों में ईरान पर अत्यंत कठोर हमला कर सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सैन्य अभियान अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है और मध्य पूर्व के तेल पर निर्भर देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य में बनी संकट की स्थिति को संभालने में सहयोग करने की अपील की।

इस बीच, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रही। ब्रेंट क्रूड 5.24 प्रतिशत बढ़कर 106.47 डॉलर प्रति बैरल और यूएस डब्ल्यूटीआई क्रूड 4.5 प्रतिशत चढ़कर 104.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पटना जंक्शन की पलटेगी काया, अब 2 रास्तों से होगी एंट्री और 6 हजार गाड़ियों की स्मार्ट पार्किंग; नहीं लगेगा जाम

Bihar News: पटना जंक्शन को अब पूरी तरह नया और मॉडर्न रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है. अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया (यानी आने-जाने और गाड़ियों के मूवमेंट वाला हिस्सा) को पूरी तरह बदलने का मास्टर प्लान तैयार हो चुका है. इस बदलाव के बाद पटना जंक्शन सिर्फ साफ-सुथरा ही नहीं दिखेगा, बल्कि यहां यात्रियों को काफी बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी.

लोगों के लिए विशाल पार्किंग एरिया तैयार

इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 1.70 लाख वर्गफीट में एक बड़ा और व्यवस्थित परिसर बनाया जाएगा. सबसे खास बात यह है कि यहां एक विशाल पार्किंग एरिया तैयार किया जाएगा, जो दूध मार्केट से लेकर जीपीओ गोलंबर तक फैला होगा. इस पार्किंग में एक साथ लगभग 6,000 गाड़ियां खड़ी की जा सकेंगी. इससे स्टेशन के आसपास बेतरतीब खड़ी गाड़ियों की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी.

ट्रैफिक जाम समस्या से भी झुटकारा

अभी तक पटना जंक्शन के पास सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम की रही है. खासकर महावीर मंदिर के सामने वाली सड़क पर अक्सर लंबा जाम लगता है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है. लेकिन अब रेलवे के नए प्लान से इस समस्या का समाधान मिलने की उम्मीद है.

स्टेशन पर अब 2 रास्तों से होगी एंट्री

नए प्लान के मुताबिक, स्टेशन पर एंट्री के दो रास्ते होंगे. पहला रास्ता पहले की तरह महावीर मंदिर की तरफ से रहेगा, जबकि दूसरा नया रास्ता जीपीओ गोलंबर की ओर से सीधे स्टेशन के अंदर जाएगा. इससे होगा यह कि अलग-अलग दिशाओं से आने वाले लोग अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल करेंगे. इससे ट्रैफिक बंट जाएगा और जाम की समस्या काफी कम हो जाएगी.

प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए उठाए ये शुरुआती कदम

इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए रेलवे ने शुरुआती कदम भी उठा लिए हैं. स्टेशन परिसर में मौजूद पावर हाउस और कम्युनिकेशन ऑफिस को करबिगहिया की तरफ शिफ्ट किया जाएगा. इसके लिए रेलवे बोर्ड ने 20 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है. जैसे ही यह शिफ्टिंग पूरी होगी, करीब 1.30 लाख वर्गफीट जमीन खाली हो जाएगी, जिसका इस्तेमाल पार्किंग को और बड़ा करने में किया जाएगा.

टेंडर भी होगा जल्द जारी

दानापुर रेल मंडल के अधिकारियों के मुताबिक, पावर हाउस शिफ्ट करने का टेंडर जल्द जारी किया जाएगा. इसके बाद आगे की प्रक्रिया तेजी से शुरू होगी और पूरे प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा.

पूरी तरह हाईटेक होगी पार्किंग 

पार्किंग को भी पूरी तरह हाईटेक बनाया जाएगा. अब लोगों को पार्किंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. वे पहले से ही मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए अपना स्लॉट बुक कर सकेंगे. इसके अलावा पेमेंट के लिए डिजिटल ऑप्शन जैसे फास्टैग, QR कोड और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी मिलेगी. इससे कैश देने की जरूरत खत्म हो जाएगी और समय भी बचेगा.

रोज ट्रेन से सफर करने वालों को मिलेगा मंथली पास

जो लोग रोज ट्रेन से सफर करते हैं, उनके लिए खास व्यवस्था की जाएगी. उन्हें सस्ती दरों पर मंथली पास दिया जाएगा, जिससे उन्हें बार-बार टिकट लेने या पेमेंट करने की परेशानी नहीं होगी.

सुरक्षा के लिहाज से भी होगा एडवांस

सुरक्षा के लिहाज से भी यह परिसर काफी एडवांस होगा. पूरे एरिया में हाई-डेफिनिशन कैमरे लगाए जाएंगे और एक ट्रैकिंग सिस्टम होगा, जिससे हर वाहन पर नजर रखी जा सकेगी. इससे चोरी या किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना बहुत कम हो जाएगी. कुल मिलाकर, इस प्रोजेक्ट के बाद पटना जंक्शन पर यात्रियों को जाम, पार्किंग और अव्यवस्था जैसी समस्याओं से काफी राहत मिलने वाली है. स्टेशन का पूरा अनुभव पहले से कहीं ज्यादा आसान और आधुनिक हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिहार में GST कलेक्शन में बड़ी उलब्धि, बीते वर्ष के मुकाबले 11.67 फीसदी की बढ़ोतरी

Continue reading on the app

  Sports

8 मैच...29 छक्के, 15 की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर की कर ली बराबरी, विस्फोटक बैटिंग ने बनाया मैच विनर

Vaibhav Suryavanshi equals Sachin Tendulkar Records: आईपीएल 2026 में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है. महज 8 मैचों में 29 छक्के जड़कर उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर के आईपीएल छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. जहां सचिन को इस आंकड़े तक पहुंचने में 78 मैच लगे थे, वहीं वैभव ने अपनी निडर बल्लेबाजी से यह मुकाम सिर्फ 8 पारियों में हासिल किया. वैभव की यह उपलब्धि क्रिकेट के बदलते दौर और युवाओं की बढ़ती आक्रामकता का जीवंत उदाहरण है. Thu, 2 Apr 2026 17:52:44 +0530

  Videos
See all

West Bengal Muslims: बंगाल में मुसलमान कर रहे तगड़ा ‘खेला’?| #westbengalnews #owaisi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T12:42:11+00:00

ढाई साल के बच्चे को पापा का इंतजार #iranisraelwar #viralvideo #prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T12:42:24+00:00

News Ki Pathshala | Asaduddin Owaisi In Bengal:बंगाल में ओवैसी की एंट्री पर क्या बोले मुसलमान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T12:44:38+00:00

कार रूफटॉप पर बंदर का चिल‑आउट | Monkey Viral Video | #monkey #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T12:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers