KKR vs SRH: पहला मैच हारने वाली टीमों की टक्कर, कमजोरी गेंदबाजी सबसे बड़ी चुनौती
KKR vs SRH: आईपीएल 2026 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन्स में हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता। दोनों टीमों की शुरुआत भले ही धमाकेदार बल्लेबाजी से हुई हो, लेकिन उनकी गेंदबाजी कमजोर नजर आई, जो इस मैच में भी बड़ा फैक्टर बन सकती।
दोनों ही टीमों को अपने ओपनिंग मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में इस मैच में दोनों ही जीत दर्ज करना चाहेंगे ताकि पॉइंट्स टेबल में खाता खुले और नेट रनरेट में भी सुधार आए।
दोनों टीमों की गेंदबाजी कमजोर
दोनों टीमों ने अपने पहले मैच में 200 से ज्यादा रन बनाए थे लेकिन लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकीं। केकेआर की गेंदबाजी की पोल तब खुली जब मुंबई इंडियंस ने 221 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था। टीम के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा ज्यादा असर नहीं डाल सके थे।
इसके अलावा स्पिन विभाग में भी सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे थे। हालांकि दोनों का ईडन गार्डन्स में शानदार रिकॉर्ड है, ऐसे में घरेलू मैदान पर वापसी की उम्मीद की जा रही है।
दूसरी ओर, हैदराबाद की गेंदबाजी भी एक जैसी रणनीति पर आधारित दिखी। जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और डेविड पायने जैसे गेंदबाज स्लोअर गेंदों और वैरिएशन पर निर्भर रहते हैं। टीम के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स चोट के कारण इस मैच में भी बाहर रह सकते हैं, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं। टीम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं हैदराबाद में ईशान किशन कप्तानी करते नजर आएंगे और प्लेइंग इलेवन में मामूली बदलाव हो सकता है।
अनिकेत वर्मा पर रहेंगी नजरें
इस मुकाबले में दो खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी। सनराइजर्स हैदराबाद के अनिकेत वर्मा ने पिछले मैच में 18 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेली थी और वह टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं केकेआर के फिन एलेन शानदार फॉर्म में हैं। 2026 में वह अब तक 17 पारियों में 732 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 193 से ज्यादा है।
कैसा होगा पिच का मिजाज?
पिच की बात करें तो ईडन गार्डेंस हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। इस बार भी यहां रन बरसने की पूरी उम्मीद है। हाल ही में यहां हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी बड़े स्कोर देखने को मिले थे।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में केकेआर का पलड़ा भारी है। टीम ने SRH के खिलाफ 20 में से 10 मुकाबले जीते हैं और हाल के 6 में से 5 मैच अपने नाम किए हैं। कुल मिलाकर, यह मुकाबला बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग और गेंदबाजों के लिए कड़ी परीक्षा साबित हो सकता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स: 1 फिन एलन*, 2 अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 3 कैमरन ग्रीन*, 4 अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), 5 रिंकू सिंह, 6 रमनदीप सिंह, 7 अनुकूल रॉय, 8 सुनील नरेन*, 9 वैभव अरोड़ा, 10 वरुण चक्रवर्ती, 11 ब्लेसिंग मुजरबानी*, 12 कार्तिक त्यागी।
सनराइजर्स हैदराबाद: 1 अभिषेक शर्मा, 2 ट्रैविस हेड*, 3 इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), 4 हेनरिक क्लासेन*, 5 नीतीश कुमार रेड्डी, 6 अनिकेत वर्मा, 7 सलिल अरोड़ा, 8 हर्ष दुबे, 9 इशान मलिंगा/लियाम लिविंगस्टोन*, 10 डेविड पेन*, 11 हर्षल पटेल, 12 जयदेव उनादकट।
Ramayana Teaser: इंतजार खत्म, सामने आई ‘रामायण’ की पहली झलक, भगवान राम बने रणबीर कपूर; भव्य विजुअल्स ने जीता दिल
Ranbir Kapoor Ramayana Teaser: हनुमान जयंती के खास मौके पर फिल्म रामायण का मच अवेटिड टीजर रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म करते हुए भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाई है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
रणबीर कपूर का दमदार अवतार
(Ranbir Kapoor As Ram)
टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बेहद शांत, सरल और गरिमामय नजर आ रहे हैं। उनका लुक सादगी और आध्यात्मिकता से भरा हुआ है। कई लोगों का मानना है कि अरुण गोविल के बाद पहली बार किसी ने राम के किरदार को इतनी खूबसूरती से पेश किया है।
टीजर में दिखे अहम पल
(Ramayana Teaser)
कुछ ही मिनटों के इस टीजर में राम के जीवन के अहम हिस्सों की झलक मिलती है अयोध्या के प्रिय राजकुमार से लेकर सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास तक। हालांकि, टीजर का फोकस ज्यादातर राम पर ही रखा गया है, लेकिन साई पल्लवी, रवि दुबे और यश की छोटी-छोटी झलक भी देखने को मिलती है। अंत में रावण के पुष्पक विमान की झलक बेहद खास है।
भव्य VFX और शानदार सिनेमेटोग्राफी
(Ranbir Kapoor Ramayana Teaser)
फिल्म का स्केल काफी बड़ा नजर आ रहा है। शानदार सेट डिजाइन, हाई-क्वालिटी VFX और बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी इसे भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य फिल्मों में से एक बनाते हैं। खास तौर पर बैकग्राउंड म्यूजिक टीजर की जान है, जो हर सीन को और प्रभावशाली बनाता है।
मेकर्स का विजन और बड़ी स्टारकास्ट
(Nitesh Tiwari Namit Malhotra Ramayana Teaser)
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कहा कि राम इसलिए महान हैं क्योंकि उन्होंने हमेशा कर्तव्य को अपनी इच्छाओं से ऊपर रखा। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं।
स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) नजर आएंगे।
4000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट
(Ramayana Budget)
करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल है। फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर कंपोजर हंस जिमर तैयार कर रहे हैं। VFX का काम ऑस्कर विनिंग स्टूडियो DNEG संभाल रहा है।
दो भागों में रिलीज होगी फिल्म
(Ramayana Release Date)
इस मेगा फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। इसे IMAX फॉर्मेट में रिलीज करने की भी तैयारी है, जिससे दर्शकों को शानदार सिनेमाई अनुभव मिलेगा।
टीजर देखकर साफ है कि रामायण भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा माइलस्टोन साबित हो सकती है। अब दर्शकों को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़े - ‘मैं इसके लिए फिट नहीं हूं’… रणबीर कपूर ने पहले ठुकराया था राम का रोल, फिर ऐसे बदला मन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















