Responsive Scrollable Menu

Ramayana Teaser: इंतजार खत्म, सामने आई ‘रामायण’ की पहली झलक, भगवान राम बने रणबीर कपूर; भव्य विजुअल्स ने जीता दिल

Ranbir Kapoor Ramayana Teaser: हनुमान जयंती के खास मौके पर फिल्म रामायण का मच अवेटिड टीजर रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म करते हुए भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाई है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

रणबीर कपूर का दमदार अवतार

Ranbir Kapoor As Ram

(Ranbir Kapoor As Ram)

टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बेहद शांत, सरल और गरिमामय नजर आ रहे हैं। उनका लुक सादगी और आध्यात्मिकता से भरा हुआ है। कई लोगों का मानना है कि अरुण गोविल के बाद पहली बार किसी ने राम के किरदार को इतनी खूबसूरती से पेश किया है।

टीजर में दिखे अहम पल

Ramayana Teaser

(Ramayana Teaser)

कुछ ही मिनटों के इस टीजर में राम के जीवन के अहम हिस्सों की झलक मिलती है अयोध्या के प्रिय राजकुमार से लेकर सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास तक। हालांकि, टीजर का फोकस ज्यादातर राम पर ही रखा गया है, लेकिन साई पल्लवी, रवि दुबे और यश की छोटी-छोटी झलक भी देखने को मिलती है। अंत में रावण के पुष्पक विमान की झलक बेहद खास है।

भव्य VFX और शानदार सिनेमेटोग्राफी

Ranbir Kapoor Ramayana Teaser

(Ranbir Kapoor Ramayana Teaser)

फिल्म का स्केल काफी बड़ा नजर आ रहा है। शानदार सेट डिजाइन, हाई-क्वालिटी VFX और बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी इसे भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य फिल्मों में से एक बनाते हैं। खास तौर पर बैकग्राउंड म्यूजिक टीजर की जान है, जो हर सीन को और प्रभावशाली बनाता है।

मेकर्स का विजन और बड़ी स्टारकास्ट

Nitesh Tiwari Namit Malhotra Ramayana Teaser

(Nitesh Tiwari Namit Malhotra Ramayana Teaser)

फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कहा कि राम इसलिए महान हैं क्योंकि उन्होंने हमेशा कर्तव्य को अपनी इच्छाओं से ऊपर रखा। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं।

स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) नजर आएंगे।

4000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

Ramayana Budget

(Ramayana Budget)

करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल है। फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर कंपोजर हंस जिमर तैयार कर रहे हैं। VFX का काम ऑस्कर विनिंग स्टूडियो DNEG संभाल रहा है।

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म

Ramayana Release Date

(Ramayana Release Date)

इस मेगा फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। इसे IMAX फॉर्मेट में रिलीज करने की भी तैयारी है, जिससे दर्शकों को शानदार सिनेमाई अनुभव मिलेगा।

टीजर देखकर साफ है कि रामायण भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा माइलस्टोन साबित हो सकती है। अब दर्शकों को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़े -  ‘मैं इसके लिए फिट नहीं हूं’… रणबीर कपूर ने पहले ठुकराया था राम का रोल, फिर ऐसे बदला मन

 

Continue reading on the app

JSSC ANM Answer Key: झारखंड एएनएम प्रतियोगी परीक्षा की आंसर की जारी, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

JSSC ANM Answer Key 2026: झारखंड में एएनएम भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड एएनएम प्रतियोगी परीक्षा (JANMCE-2025) की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

यह परीक्षा 18 और 19 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी, और अब उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी देखकर अपने संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं।

कब तक कर सकते हैं आपत्ति?
आयोग के अनुसार, उम्मीदवार 07 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि तक ही उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद भेजी गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। खास बात यह है कि आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।

क्यों जारी की जाती है Answer Key?
उत्तर कुंजी का उद्देश्य उम्मीदवारों को उनके जवाब मिलाने और संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने का मौका देना है।
अगर किसी प्रश्न के उत्तर में गलती लगती है, तो उम्मीदवार तय समय के अंदर प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल वही उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, जिन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। सभी आपत्तियों की जांच विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी।

कैसे करें आपत्ति दर्ज? (Step-by-Step)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं
  • ANM Answer Key लिंक पर क्लिक करें
  • अपना Roll Number और Password डालकर लॉगिन करें
  • जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें
  • सही उत्तर के साथ जरूरी प्रमाण (Proof) अपलोड करें
  • अंत में Submit बटन पर क्लिक करें

Continue reading on the app

  Sports

Explainer: फुटबॉल सुपरपॉवर इटली का क्यों हुआ बुरा हाल, लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप में नहीं पहुंच सके

इटली जैसी फुटबॉल की दिग्गज टीम का लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप से बाहर होना खेल जगत के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है. जिस टीम ने चार बार वर्ल्ड कप जीता हो, उसका इस तरह से पतन होना कई गहरे कारणों की ओर इशारा करता है लेकिन इटली टीम के साथ आखिर ऐसा हुआ कैसे. Thu, 2 Apr 2026 16:03:12 +0530

  Videos
See all

Assam Elections 2026 | बीजेपी का UCC वाला कमिटमेंट..असम में भी होगा पूरा! | UCC | BJP | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T11:12:02+00:00

Owaisi on Love Jihad: लव जिहाद पर ये क्या बोले ओवैसी? #lovejihadlaw #owaisilatestspeech #bjpvsaimim #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T11:11:45+00:00

Assam Elections News: चुनाव से पहले असम में BJP का बहुत बड़ा ऐलान! | Himanta Biswa Sarma | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T11:09:05+00:00

Snowfall Update 2026 | बर्फबारी के बाद उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़! Heavy Rush of Tourists |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T11:10:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers