Responsive Scrollable Menu

MP के भोपाल-सीहोर में ओले गिरे:यूपी के 20 शहरों में बारिश, 40 जिलों में अलर्ट; हरियाणा के 7 जिलों में बारिश से फसल बर्बाद

देश के पांच राज्यों में अगले तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। मध्य प्रदेश के भोपाल में बुधवार दोपहर को बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने भोपाल में ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया है। उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश हो रही है। बुधवार को लखनऊ-अमेठी समेत 20 शहरों में बारिश हो रही है। तेज हवाएं चल रही हैं। फर्रुखाबाद में देर रात ओले गिरे। मौसम विभाग ने प्रदेश के 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम ​एक्टिव होने और उससे बारिश का दौर शुरू होने का अलर्ट है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 10 जिलों के मौसम में दोपहर बाद बदलाव हुआ। हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि से 7 जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं 100 गांवों में खड़ी गेहूं, सरसों और चने की फसल खराब हो गई। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग की सोनप्रयाग घाटी में ओले गिरे और केदारघाटी में बारिश हुई। बाकी जगह मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। अगले 2 दिन मौसम का हाल

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:वजन घटाने वाली दवाओं की बिक्री पर सरकार सख्त, बिना प्रिस्क्रिप्शन के नहीं बिकेंगी

केंद्र सरकार ने जीएलपी-1 आधारित वजन घटाने वाली दवाओं की अवैध बिक्री और विज्ञापन पर सख्ती बढ़ा दी है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने इन दवाओं की निगरानी तेज कर दी है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने व कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सरकार के अनुसार, ये दवाएं चिकित्सीय परामर्श वाली दवा (प्रिस्क्रिप्शन मेडिसिन) हैं, जिनका उपयोग टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे के लिए होता है। इनके गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, इसलिए इन्हें केवल विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और क्लीनिकों पर इनकी बढ़ती ‘ऑन-डिमांड’ उपलब्धता को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… महाराष्ट्र में e-KYC पूरा न करने पर 68 लाख 'लाड़की बहन' खाते बंद महाराष्ट्र सरकार की मुख्य योजना 'लाड़की बहिन योजना' के तहत लगभग 68 लाख खाते बंद कर दिए गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लाभार्थियों ने डेडलाइन से पहले जरूरी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की थी। इसके चलते अब सक्रिय खातों की संख्या घटकर लगभग 1.75 करोड़ रह गई है। e-KYC पूरा करने की डेडलाइन बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। अधिकारियों ने संकेत दिया कि इस समय सीमा में विस्तार के बाद बंद किए गए खातों की संख्या में बदलाव हो सकता है। यह योजना आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये का भत्ता देती है। टेलीकॉम विभाग ने मैसेजिंग ऐप्स के लिए SIM-बाइंडिंग की डेडलाइन 31 दिसंबर तक बढ़ाई सरकार ने इंडस्ट्री की मांग पर वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिगनल जैसे मोबाइल मैसेजिंग ऐप्स के लिए SIM-बाइंडिंग की डेडलाइन बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। SIM-बाइंडिंग नियम के तहत मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को किसी मोबाइल डिवाइस पर अपनी सर्विस तभी देने की अनुमति है, जब उस डिवाइस में कोई एक्टिव SIM मौजूद हो। टेलीकॉम विभाग (DoT) ने ऐप्स के वेब वर्जन के लिए अनिवार्य छह घंटे के लॉगआउट नियम को भी हटाकर, उसकी जगह रिस्क एनालिसिस पर आधारित लॉगआउट नियम लागू कर दिया है। इससे पहले 28 नवंबर 2025 को सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश जारी किए थे कि वे यह सुनिश्चित करें कि 26 फरवरी से उनकी सेवाएं डिवाइस में मौजूद एक्टिव SIM कार्ड से लगातार जुड़ी रहें, और 28 मार्च तक इस नियम के पालन की रिपोर्ट जमा करें। 7 साल बाद दहेज का केस, कोर्ट ने रद्द की एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वैवाहिक विवादों में बिना ठोस वजह के एफआईआर दर्ज करने में देरी केस के लिए घातक हो सकती है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ 498ए समेत केस रद्द कर दिया, जिसमें 7 साल की देरी से शिकायत की गई थी। अदालत ने कहा कि कानून उन्हीं की मदद करता है जो अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहते हैं। बिना ठोस सबूत और सामान्य आरोपों के आधार पर वर्षों बाद की गई कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर रद्द करने से इनकार के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को भी पलट दिया। जीएसटी कलेक्शन 8.8% बढ़कर 2 लाख करोड़ पार मार्च में ​कुल जीएसटी कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया, जो मार्च 2025 के 1.83 लाख करोड़ रुपए से 8.8% अधिक है। बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) में कुल जीएसटी संग्रह 22.27 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के 20.55 लाख करोड़ रुपए से 8.3% ज्यादा है। दिल्ली में 1.4 लाख चीनी सीसीटीवी कैमरे हटेंगे, सुरक्षा कारणों से नई तकनीक से होंगे रिप्लेस राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बुधवार को बताया कि शहर में लगाए गए करीब 1.4 लाख चीनी सीसीटीवी कैमरों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। सरकार का कहना है कि सभी पुराने कैमरों को विश्वसनीय और सुरक्षित सिस्टम से बदला जाएगा। दिल्ली में फिलहाल पीडब्ल्यूडी के तहत करीब 2.74 लाख सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें से 50 हजार कैमरों को पहले चरण में बदलने की मंजूरी मिल चुकी है। मंत्री ने पूर्व सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सुरक्षा पहलुओं पर विचार किए चीनी कैमरे लगाए गए थे, जबकि ऐसे फैसले राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े होते हैं

Continue reading on the app

  Sports

GT vs RR IPL 2026 Match Live Cricket Score: पहली जीत की तलाश में गुजरात, राजस्थान की नजर वैभव सूर्यवंशी पर

GT vs RR IPL 2026 Match Live Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरी हैं. राजस्थान ने पहला मैच जीतकर दो अंकों के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है जबकि गुजरात टाइटंस को पहले मैच में हार मिली है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम जीत की तलाश में उतरी है. Sat, 4 Apr 2026 18:16:25 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War: मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव...ईरान ने ठुकराया अमेरिका का 48 घंटे का सीज़फायर प्रस्ताव #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T12:43:05+00:00

Chandrapur Murder Case: 7 साल बड़ी लिव-इन पार्टनर का कत्ल,20 दिन बाद खुला राज | AajTak | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T12:36:41+00:00

नेपालगंज हिंसा, मुस्लिमों ने हिंदुओं पर किया हमला | Nepal | Muslim #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T12:39:02+00:00

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच वर्ग विशेष वाले सेक्युलरिज़्म का तड़का | #assam #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T12:39:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers