Responsive Scrollable Menu

Delhi Couple Video Viral: दिल्ली के जापानी पार्क में शख्स ने सारी हदें पार की, वायरल वीडियो देख लोगों में आक्रोश

देश की राजधानी दिल्ली के कपल्स के वीडियो आए दिन वायरल (Delhi Couple Video Viral) होते रहते हैं। कभी कपल्स मेट्रो में रोमांस करते नजर आते हैं, तो वहीं सड़कों पर। लेकिन, रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास स्थित जापानी पार्क से ऐसा वीडियो वायरल (Japanese Park Viral Video) हुआ है, जिसे देखकर आप भी भड़क जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स अपनी कथित प्रेमिका पर थप्पड़ों की बरसात करता दिखाई देता है। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि वह अपनी प्रेमिका पर 3-4 नहीं बल्कि 30-40 थप्पड़ जड़ देता है। इस वायरल वीडियो पर न केवल दिल्ली के रहने वाले बल्कि बाहरी राज्यों में रहने वाले यूजर्स की भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स ऐसे हैं, जो राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर स्वर्ण जयंती पार्क यानी जापानी पार्क का बताया जा रहा है। यह वीडियो किसी राहगीर ने बनाया है। इस वीडियो में एक जोड़ा बैंच पर बैठा दिखाई देता है। अचानक शख्स अपनी प्रेमिका को थप्पड़ जड़ देता है। इसके बाद वह उठता है और उसके बाद फिर से चिल्लाता और थप्पड़ मारता दिखाई देता है। 

किसी ने नहीं किया लड़की का बचाव 

जापानी पार्क में लोगों की चहल पहल रहती है। इस दृश्य को कई लोगों ने लाइव देखा होगा, लेकिन किसी ने भी विरोध करने की हिम्मत नहीं की। खास बात है कि महिला भी अपने बचाव में कुछ भी नहीं करती और उसकी मार झेलती रहती है। इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। प्रतिक्रियाएं जानने से पहले देखिये दिल्ली के इस जोड़े का वायरल वीडियो

4-5 नहीं 30-40 थप्पड़ जड़े 

एक्स यूजर रोजी ने इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि दिल्ली के एक पार्क में झगड़ा करते एक दंपत्ति के चौंकाने वाले दृश्य सामने आया है। आदमी अपनी प्रेमिका को बार-बार थप्पड़ मारता है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति के अनुसार, वीडियो रिकॉर्ड करने से पहले ही आदमी उसे 30-40 बार थप्पड़ मार चुका था।

यूजर्स ने दी तीखी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखकर ज्यादातर यूजर्स भड़क गए हैं। अवधेश शर्मा ने लिखा कि वीडियो शूट करने वाले को वीडियो बनाने की बजाए उस महिला को बचाने का प्रयास करना चाहिए था। बंदोपध्याय ने लिखा कि मुझे आश्चर्य होता है कि उसने ऐसा क्या किया होगा, जिससे वह आदमी पागल हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे थप्पड़ मारने से रिश्ता नहीं सुधरेगा, उलटा बिगड़ेगा। इसी तरह अमन नामक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि इस वजह से ब्लू ड्रम की खबरें ज्यादा आने लगी हैं। 

Continue reading on the app

Parineeti-Raghav Wedding: आज होगी परिणीति-राघव की शादी, Kejriwal- Bhagwant Mann पहुंचे Udaipur

Parineeti-Raghav Wedding: आज होगी परिणीति-राघव की शादी, Kejriwal- Bhagwant Mann पहुंचे UdaipurParineeti-Raghav Wedding: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal also arrived to attend the wedding of Aam Aadmi Party MP Raghav Chadha and film actress Parineeti Chopra in Udaipur, Rajasthan.Parineeti-Raghav Wedding: राजस्थान के उदयपुर में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे.

Continue reading on the app

  Sports

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चयनकर्ताओं ने सरफराज खान को टीम में शामिल किया है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाना है।

साई सुदर्शन पिछले कुछ समय से बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उत्कृष्टता केंद्र में अपनी चोट से उबरने की प्रक्रिया में थे। उन्हें दाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। मौजूद जानकारी के अनुसार, सुदर्शन की हालत में अच्छा सुधार हुआ है और वह लगातार बेहतर हो रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सकीय टीम उनकी प्रगति पर लगातार नजर रख रही है। इसके बावजूद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ पूरी टेस्ट श्रृंखला से बाहर रखने का फैसला किया गया है।

सुदर्शन के बाहर होने के बाद भारतीय पुरुष चयन समिति ने सरफराज खान को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया है। सरफराज के लिए यह एक अहम मौका है। घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने वाले सरफराज पहले भी भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। अब उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है और उनके सामने इस मौके को प्रदर्शन में बदलने की चुनौती होगी।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, सरफराज कोलंबो में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। इसके बाद टीम पहले टेस्ट के लिए गॉल रवाना होगी। भारतीय टीम इस समय श्रीलंका में है और टेस्ट श्रृंखला की तैयारियों में जुटी है। हाल ही में टीम ने श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ अभ्यास मुकाबला भी खेला है, जिसमें शुभमन गिल ने चोट से उबरने के बाद बल्लेबाजी की थी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार अर्धशतक लगाया था।

गौरतलब है कि भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल और अब सरफराज खान जैसे विकल्प मौजूद हैं। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल विकेटकीपर के तौर पर टीम का हिस्सा हैं।

गेंदबाजी विभाग में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार के रूप में स्पिन के विकल्प हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और औकीब नबी संभाल सकते हैं। सरांश जैन को भी टीम में जगह दी गई है।

साई सुदर्शन का बाहर होना निश्चित तौर पर भारतीय टीम के लिए एक झटका है, लेकिन उनकी चोट को लेकर टीम प्रबंधन किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता है। वहीं, सरफराज खान के पास अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का भरोसा जीतने का अच्छा मौका है। दो टेस्ट मैचों की यह श्रृंखला भारतीय खिलाड़ियों के लिए श्रीलंका की परिस्थितियों में खुद को साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर बनने वाली है।
Sun, 09 Aug 2026 22:40:51 +0530

  Videos
See all

Breaking News: 'कृष्ण लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे' | PM Modi | Xi Jinping | Chinese App #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T17:41:44+00:00

Atique Ahmed Son Omar Supporters: Toll Plaza पर हंगामा, गाड़ी से कर्मियों को कुचलने की कोशिश! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T17:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers