अक्सर हम जिंदगी में बड़े बदलावों के इंतजार में छोटे-छोटे लेकिन जरूरी संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। जो हमारे आसपास हो रहे होते हैं। आज यानी की 27 फरवरी 2026 को ब्रह्मांड की एनर्जी स्थिर और थॉटफुल है। आज की सुबह थोड़ी उलझन भरी और कंफ्यूजिंग लग सकती है। लेकिन गहरा अंधेरा ही नई रोशनी का संकेत होता है। टैरो कार्ड्स रीडिंग के मुताबिक आज इमोशंस और लॉजिक के बीच का सटीक बैलेंस आपकी सफलता की कुंजी है। तो आइए जानते हैं कि टैरो रीडिंग के हिसाब से आपकी राशि के लिए आज क्या खास है।
मेष टैरो राशिफल
काम संबंधित सफलता मिलने के बाद मेष राशि के जातक खुद को अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। किसी व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस करेंगे, लेकिन अपनी भावनाओं को उनके सामने जाहिर नहीं कर पाएंगे। अपच की समस्या परेशान कर सकती है।
वृषभ टैरो राशिफल
काम की जगह बढ़ते कॉम्पटीशन के कारण खुद को दबाव में न आने दें। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। लव रिलेशनशिप से संबंधित उलझने बढ़ सकती हैं। वहीं पेट संबंधी विकार आपको परेशान कर सकते हैं।
मिथुन टैरो राशिफल
व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को पार्टनरशिप से संबंधित मौके मिलेंगे। परिवार और पार्टनर के बीच होने वाले विवादों को दूर कर पाना मुश्किल है। सिर में भारीपन और आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है।
कर्क टैरो राशिफल
कर्क राशि के जातकों की काम के कारण तारीफ हो सकती है। लेकिन यह सिर्फ प्रयास है, प्रगति नहीं। इस बात का ध्यान रखना होगा। रिलेशनशिप से संबंधित फैसला लेते समय हर बात का सोच-विचार करके आगे बढ़ें। पेट से संबंधित इंफेक्शन परेशान कर सकता है।
सिंह टैरो राशिफल
उच्च शिक्षा के लिए आपको कोशिशें बढ़ाने की जरूरत है। पैसों के कारण एडमिशन से संबंधित बातों में रुकावट हो सकती है। परिवार के खिलाफ जाकर विवाह संबंधी निर्णय लेने से पहले पार्टनर की ठीक तरह से परख कर लें।
कन्या टैरो राशिफल
कन्या राशि के लोगों को करियर या काम संबंधित अवसर का चुनाव करते समय परेशानियां बढ़ सकती हैं। हर एक मानसिक तकलीफ के लिए पार्टनर को दोषी ठहराना गलत है। खानपान में बदलाव करने की जरूरत है।
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक स्टॉक मार्केट की फील्ड से जुड़े लोगों को तमाम तरह की चिंता महसूस हो सकती है। आपसी विवाद की दूसरों के साथ चर्चा न करें। वरना गलतफहमी बढ़ सकती है। सेहत की बार-बार चिंता महसूस होती रहेगी।
वृश्चिक टैरो राशिफल
काम से संबंधित लोगों पर बढ़ने वाली निर्भरता नुकसान की वजह बन सकती है। पार्टनर के साथ होने वाले विवाद के समय शब्दों का सोच-समझकर उपयोग करें। हाई बीपी की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खुद को तनावमुक्त रखने की कोशिश करें।
धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक मार्केटिंग से जुड़े लोगों का काम लाभ की ओर बढ़ सकता है। पार्टनर को दिए गए वचन को पूरा करने की कोशिश करें। लाइफस्टाइल में आ रहे बदलावों के कारण वेट बढ़ सकता है।
मकर टैरो राशिफल
आज किसी एक स्त्रोत के जरिए आर्थिक लाभ हो सकता है। पार्टनर के साथ पिकनिक या फिर किसी यात्रा पर जाने का अचानक से प्लान बन सकता है। दिन की शुरूआत में सेहत में उतार-चढ़ाव नजर आ सकता है। लेकिन कोई बड़ी तकलीफ नहीं होगी।
कुंभ टैरो राशिफल
कुंभ राशि के लोग काम से जुड़ा कोई अहम निर्णय ले सकते हैं। पार्टनर के सामने हर बार जिद करना सही नहीं हैं। क्योंकि विवाद बढ़ सकते हैं। वहीं बढ़ते वजन के कारण हार्मोनस इंबैलेंस होने की आशंका बन रही है।
मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक अपने काम में पारंगत होने के कारण काम का विस्तार कर पाना आसान है। काम के विस्तार के साथ अपने ज्ञान का भी विस्तार करने के लिए प्रयत्न करते रहें। पार्टनर्स एक-दूसरे के विचारों को समझने की कोशिश करेंगे। शरीर पर किसी कारण सूजन रह सकती है।
Continue reading on the app
हस्तरेखा विज्ञान में हथेली में ग्रहों के स्थानों को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसकी बनावट और स्थिति को देखकर किसी जातक के स्वभाव, जीवन और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। ग्रहों के उभार को देखकर पता चलता है कि कौन सा ग्रह जातक की कुंडली में सबसे बलवान है और कौन सा कमजोर है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम हथेली में मौजूद सूर्य पर्वत के बारे में जानेंगे। जोकि अनामिका उंगली के मूल और हृदय रेखा के ऊपरी भाग में होता है। सूर्य पर्वत के उभार को देखकर आप व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
ज्यादा विकसित सूर्य पर्वत
अगर हथेली में सूर्य पर्वत जरूरत से ज्यादा विकसित हो, तो इसको शुभ नहीं माना जाता है। यह ज्यादा अंहकार करने का संकेत होता है। इन लोगों को गुस्सा जल्दी आ सकता है और छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आता है। धन के मामले में यह ज्यादा खर्चीले होते हैं और सुख-साधनों पर ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं। इनको जीवन में अपेक्षित सफलता प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होती है। यह उत्तम और सुविकसित सूर्य पर्वत आत्मविश्वास, धन वैभव, उदारता और दया का सूचक होता है।
पूर्ण विकसित सूर्य पर्वत
हस्तरेखा के मुताबिक हथेली में सूर्य पर्वत का होना बेहद जरूरी होता है। यदि हथेली में सूर्य पर्वत पूरी तरह से विकसित हो, उस पर गुलाबीपन भी नजर आए, तो इसको शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों का स्वभाव हंसमुख होता है और यह हर काम मित्रों के साथ मिलकर करना पसंद करते हैं। समाज में इनका सम्मान और प्रतिष्ठा हमेशा बनी रहती है। यह जातक सफल चित्रकार, कलाकार और संगीतज्ञ बन सकते हैं।
सूर्य पर्वत पूर्ण रूप से विकसित होने पर ऐसे लोगों को करियर में सफलता और ऊंचा पद प्राप्त होता है। यह लोग व्यापार क्षेत्र में ज्यादा लाभ उठा सकते हैं। इनको आय से एक से ज्यादा स्त्रोत प्राप्त होते हैं। सामान्य घराने के जातक की हथेली में ऐसा पर्वत होने पर वह जातक धनी बनता है। इनको जीवन में आकस्मिक धन की प्राप्ति होती है। यह जातक दिल के साफ होते हैं और अपनी गलती मानने से नहीं घबराते हैं।
सूर्य ग्रह का अभाव
यदि हथेली में सूर्य ग्रह का अभाव हो तो इसको अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। समाज में इन लोगों को अपेक्षित सम्मान नहीं प्राप्त होता है। वहीं पूर्ण सफलता पाने के लिए इनको ज्यादा मेहनत और प्रयास करने पड़ते हैं। जिस तरह कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होने पर व्यक्ति के कार्यों में बाधा, सम्मान में कमी और आत्मविश्वास में कमी आदि समस्याएं बनी रहती हैं। उसी तरह हथेली में सूर्य पर्वत का अभाव होने पर व्यक्ति को इसके प्रतिकूल प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है।
सूर्य पर्वत का झुकाव
यदि हथेली में सूर्य पर्वत का झुकाव बुध पर्वत की ओर होता है, तो ऐसे लोग व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हैं। सफल व्यापारी होने के साथ यह जातक धनवान होते हैं। इनको कभी पैसे की तंगी नहीं महसूस होती है। समाज में इनको खूब मान-सम्मान मिलता है। वहीं सूर्य पर्वत का झुकाव अगर शनि की ओर हो, तो ऐसे जातक एकांत रहना ज्यादा पसंद करते हैं। इन लोगों को जीवन में कई बार धन की कमी का सामना करना पड़ता है।
Continue reading on the app