Responsive Scrollable Menu

HP High Court Vacancy 2026: स्टेनोग्राफर और क्लर्क के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट आज, जल्द करें अप्लाई

शिमला। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। हाई कोर्ट ऑफ हिमाचल प्रदेश द्वारा निकाली गई स्टेनोग्राफर, क्लर्क और ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 28 मार्च आवेदन करने का आखिरी दिन है।

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब सिर्फ आज का ही समय बचा है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि इसके बाद किसी भी तरह का मौका नहीं दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?
स्टेनोग्राफर और क्लर्क पद के लिए:
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (Graduation) होना जरूरी और साथ ही टाइपिंग स्पीड अच्छी होना अनिवार्य है। 

ड्राइवर पद के लिए:
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। 

कितनी मिलेगी सैलरी?
स्टेनोग्राफर: ₹38,500 से ₹1,22,700 प्रतिमाह
क्लर्क: ₹20,200 से ₹64,000 प्रतिमाह
ड्राइवर: ₹21,300 से ₹67,800 प्रतिमाह

आयु सीमा

  1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  2. अधिकतम आयु: 45 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी

आवेदन शुल्क

  1. जनरल वर्ग: ₹450
  2. SC/ST/EWS/OBC: ₹300

जरूरी सलाह
अगर आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं, तो आज ही आवेदन कर दें। आखिरी दिन पर वेबसाइट स्लो होने या तकनीकी दिक्कतों की संभावना रहती है, जिससे आपका मौका छूट सकता है।

Continue reading on the app

SSC JE City Slip: एसएससी जेई टियर-II की सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

एसएससी जेई परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) टियर-2 परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी की जानकारी चेक कर सकते हैं।

जरूरी तारीखें जरूर नोट करें

  1. सिटी स्लिप जारी: 27 मार्च 2026
  2. एडमिट कार्ड जारी: 4 अप्रैल 2026
  3. परीक्षा तिथि: 7 अप्रैल 2026

क्या होती है सिटी स्लिप?
सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार को यह जानकारी मिलती है कि उसकी परीक्षा किस शहर में, किस तारीख को और किस शिफ्ट में होगी। हालांकि, इसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी नहीं होता।

एडमिट कार्ड कब आएगा?
SSC JE टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड 4 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य होगा, तभी एंट्री मिलेगी।

ऐसे करें City Slip डाउनलोड
सिटी स्लिप डाउनलोड करना बेहद आसान है, बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर “Login” विकल्प पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • लॉगिन करते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें

Continue reading on the app

  Sports

शतरंज की बिसात पर भोजपुर की अव्या का 'चेकमेट'! 7 की उम्र में ऑल इंडिया प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान

Bhojpur Chess Player Avya Srivastava: भोजपुर की 7 वर्षीय नन्ही प्रतिभा अव्या श्रीवास्तव ने पटना में आयोजित ओपन फिडे रेटिंग अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता में ऑल इंडिया प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. इस शानदार जीत के साथ उन्होंने 5000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाकर अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा पेश की है. Fri, 3 Apr 2026 20:01:09 +0530

  Videos
See all

Iran-Israel War: इजराइल में मिसाइलों के खौफनाक मंजर पर रिपोर्टर की आंखों देखी |Reporters Uncut Ep15 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:40:06+00:00

Raja Raghuvanshi Mother Video: दादी के साथ घर जा रहा पोता | Family Welcome | Indore #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:35:49+00:00

Sushant Sinha Live | आज की बड़ी खबरें | Israel Iran War | PM Modi | Trump | LPG Crisis | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:42:41+00:00

Muslim युवक ने पहनी हनुमान माला | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:33:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers