SSC JE City Slip: एसएससी जेई टियर-II की सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एसएससी जेई परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) टियर-2 परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी की जानकारी चेक कर सकते हैं।
जरूरी तारीखें जरूर नोट करें
- सिटी स्लिप जारी: 27 मार्च 2026
- एडमिट कार्ड जारी: 4 अप्रैल 2026
- परीक्षा तिथि: 7 अप्रैल 2026
क्या होती है सिटी स्लिप?
सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार को यह जानकारी मिलती है कि उसकी परीक्षा किस शहर में, किस तारीख को और किस शिफ्ट में होगी। हालांकि, इसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी नहीं होता।
एडमिट कार्ड कब आएगा?
SSC JE टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड 4 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य होगा, तभी एंट्री मिलेगी।
ऐसे करें City Slip डाउनलोड
सिटी स्लिप डाउनलोड करना बेहद आसान है, बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “Login” विकल्प पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- लॉगिन करते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
DSSSB Tier I Result 2026 Out: ASO और कंबाइंड परीक्षा टियर-I के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक
DSSSB Tier I Result 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दो प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के टियर-I परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) और कंबाइंड एग्जामिनेशन स्कीम के तहत हुई परीक्षाओं के नतीजे अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने अंक और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस की जांच कर सकते हैं।
कंबाइंड परीक्षा (पोस्ट कोड 802/23) का अपडेट
कंबाइंड एग्जामिनेशन स्कीम के तहत क्लर्क और स्टेनोग्राफी के विभिन्न पदों के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
- कुल रिक्तियां: 3,050 पद।
- शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार: 25,385 अभ्यर्थी सफल घोषित।
इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, जूनियर स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट ग्रेड-I जैसे पद शामिल हैं। सफल उम्मीदवारों को अब स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
DSSSB Tier I ASO मार्क्स 2026 चेक करने के लिए क्लिक करें।
DSSSB Tier I कंबाइंड एग्जाम 2026 के अंक देखने के लिए क्लिक करें।
ASO (पोस्ट कोड 101/23) के लिए टियर-II की तैयारी
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पदों के लिए आयोजित परीक्षा में 17,014 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। एससीईआरटी (SCERT) के तहत प्रशासनिक भूमिकाओं के लिए निकाली गई इस भर्ती में कुल 13 रिक्तियां हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों के नॉर्मलाइज्ड स्कोर जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार कट-ऑफ मार्क्स हासिल करने में सफल रहे हैं, उन्हें अब टियर-II परीक्षा में शामिल होना होगा।
DSSSB रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद 'OARS login' सेक्शन पर क्लिक करें।
- अपनी लॉग-इन जानकारी (DOB, रोल नंबर, पासवर्ड) दर्ज कर पोर्टल में प्रवेश करें।
- अब 'Results' या 'Marks' वाले विकल्प पर नेविगेट करें।
- संबंधित पोस्ट कोड का चयन करें और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
आगे की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण निर्देश
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान चयन पूरी तरह से अनंतिम (Tentative) है। कंबाइंड परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट देना होगा, जबकि ASO के उम्मीदवार टियर-II की तैयारी करेंगे। उम्मीदवारों के दस्तावेजों और पात्रता का सत्यापन (Document Verification) चयन प्रक्रिया के अंतिम चरणों में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



.jpg)




