Responsive Scrollable Menu

हर साल 7 प्रतिशत बच्चे लेते हैं बर्थ डिफेक्ट के साथ जन्म, जानें कारण और बचाव

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में प्रति वर्ष 7 प्रतिशत बच्चे बर्थ डिफेक्ट के साथ जन्म लेते हैं। 3.3 करोड़ बच्चे पांच वर्ष की आयु से पहले ही इस कारण मर जाते हैं। भू्रण की कमी के...

Continue reading on the app

VIDEO: PM मोदी ने शाहरुख खान के 'कुछ कुछ होता है...' गाने का किया जिक्र, करण जौहर ने यूं किया रिएक्ट

PM Modi Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इंडोनेशिया दौरे पर हैं। ज़ोरदार स्वागत के बाद, बुधवार (8 जुलाई) को पीएम मोदी ने जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए इंडोनेशिया के साथ संबंधों के बारे में बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के गाने का जिक्र किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हालिया जकार्ता दौरे के दौरान भारतीय संस्कृति और सिनेमा की वैश्विक पहचान का जिक्र करते हुए बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का उल्लेख किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि यह गाना इंडोनेशिया में काफी लोकप्रिय है और इसी के जरिए भारत और इंडोनेशिया के मजबूत रिश्तों का भी संदेश दिया।

वीडियो में प्रधानमंत्री कहते हैं, "यहां भारत का गाना 'कुछ कुछ होता है' बहुत ही लोकप्रिय है। आज मैंने कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो 'कुछ कुछ' से भी आगे बढ़कर 'बहुत कुछ' होता है।"

करण जौहर ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में अपनी फिल्म का जिक्र सुनकर निर्देशक और निर्माता करण जौहर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रधानमंत्री की तस्वीर साझा करते हुए आभार व्यक्त किया।

करण ने लिखा कि, "यह मेरे लिए बेहद खुशी और सम्मान की बात है कि हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जकार्ता में 'कुछ कुछ होता है' का जिक्र किया। प्यार एक ऐसी भाषा है जो हर सीमा से परे होती है। इस गीत को अपनाने और इसे हमेशा के लिए जीवित रखने के लिए आपका धन्यवाद।"

Karan Johar (Instagram Story)

'कुछ कुछ होता है' ने बदली थी करण जौहर की किस्मत
साल 1998 में रिलीज हुई 'कुछ कुछ होता है' करण जौहर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना ली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की और आज भी इसे हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है।

फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इनके अलावा सलमान खान, सना सईद, फरीदा जलाल, अनुपम खेर, जॉनी लीवर और रीमा लागू जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए थे।

Continue reading on the app

  Sports

Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे ने यशस्वी जायसवाल को बैन होने से कैसे बचाया? सालों बाद दिग्गज ने तोड़ी चुप्पी

Ajinkya Rahane on Yashasvi Jaiswal: साल 2022 के दलीप ट्रॉफी फाइनल में एक चौंकाने वाली घटना घटी थी. अजिंक्य रहाणे ने यशस्वी जायसवाल को मैदान से बाहर भेज दिया था, जिस पर अब बड़ा खुलासा हुआ है. Sun, 09 Aug 2026 06:56:10 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed Son Death LIVE: अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत का VIDEO LIVE | Jhansi | Road Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T02:44:22+00:00

Pawan Khera: छात्रों की गूंज’ पर पवन खेड़ा बोले #pawankehra #congress #shorts #rahulgandhi #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T02:45:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers