आम आदमी पार्टी का दावा, पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद बढ़ सकती है महंगाई
आम आदमी पार्टी ने बड़ा दावा करते हुए पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद देश में महंगाई बढ़ने की बात कही है. पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि आम लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना रही है और आने वाले समय में यह संकट और गहरा सकता है.
कमर्शियल सिलेंडर से बढ़ा दबाव
अनुराग ढांडा का दावा है कि बीते दो महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बार वृद्धि हुई है, जिससे कुल मिलाकर भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और फूड डिलीवरी सेवाओं पर पड़ा है, जहां खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई हैं.
उनका दावा है कि फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है, लेकिन चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसमें भी बढ़ोतरी हो सकती है.
रोजमर्रा की चीजों पर असर
पार्टी का कहना है कि महंगाई का असर सिर्फ ईंधन तक सीमित नहीं है. पेट्रोल, सीमेंट, ब्रेड और जूते-चप्पल जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी तेजी से बढ़े हैं. ढांडा के मुताबिक, प्रीमियम पेट्रोल के दाम में हाल के समय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, जबकि सीमेंट की कीमतें भी बढ़ने से निर्माण कार्य महंगा हो गया है. वहीं ब्रेड और फुटवियर जैसे उत्पादों की कीमतों में भी इजाफा आम लोगों के बजट को प्रभावित कर रहा है.
उड़ान किराए और परिवहन पर असर
विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि का असर हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा है. पार्टी का दावा है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराए में बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा.
इसके अलावा टोल टैक्स में बढ़ोतरी से सड़क परिवहन भी महंगा हो सकता है, जिसका असर माल ढुलाई और अन्य सेवाओं पर पड़ेगा.
आपूर्ति और कालाबाजारी पर सवाल
आम आदमी पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर कई जगहों पर लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं. पार्टी का कहना है कि यदि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, तो उपभोक्ताओं को परेशानी क्यों हो रही है.
ढांडा ने दावा किया कि कालाबाजारी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जहां जरूरतमंद लोगों को अधिक कीमत देकर गैस खरीदनी पड़ रही है.
29 वर्षीय खिलाड़ी का IPL 2026 से पहले बना हुआ था हउआ, डेब्यू पर ही खुल गई पोल, लखनऊ को लगा करोड़ों का चूना
IPL 2026 के पांचवे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने 29 वर्षीय खिलाड़ी मुकुल चौधरी को आईपीएल डेब्यू करने का मौका दिया, लेकिन डेब्यू मैच में मुकुल चौधरी कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 14 रन बनाकर चलते बने. आईपीएल 2026 के ऑक्शन में मुकुल चौधरी ने 30 लाख का बेस प्राइस रखा था, लेकिन उन्हें LSG ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने भी मुकुल के लिए बड़ी बोली लगाई थी.
मुकुल चौधरी डेब्यू मैच में फ्लॉप
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में मुकुल चौधरी को डेब्यू करने का मौका दिया. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही. 71 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जायंट्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी, जिसके बाद 7वें नंबर पर मुकुल चौधरी को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, लेकिन अपने डेब्यू मैच पर मुकुल चौधरी कमाल नहीं कर पाए और 11 गेंद पर सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें कुलदीप यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.
2.60 करोड़ में LSG ने मुकुल चौधरी को किया था टीम में शामिल
IPL 2026 के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 29 वर्षीय मुकुल चौधरी को 2.60 करोड़ (2 करोड़ 60 लाख रुपये) में खरीदा था और टीम का हिस्सा बनाया. जबकि उनकी बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये थे. मुकुल को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स भी अपने साथ जोड़ना चाहती थी. MI, RR और LSG के बीच मुकुल चौधरी के लिए जबरदस्त जंग देखने को मिली थी, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी में बाजी मारी थी. विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और टी-20 क्रिकेट में फिनिशर का रोल अदा करते हैं, लेकिन वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में फिनिश नहीं कर पाए. अब देखने वाली बात होगी कि आईपीएल 2026 के पूरे सीजन उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.
मुकुल चौधरी का प्रदर्शन
मुकुल चौधरी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6 मैचों की 4 पारियों में 103 रन बनाए हैं. इस दौरान 45 रन उनका सर्वश्रेष्ठ रहा है. इसके आलावा लिस्ट ए के पांच मैचों में उन्होंने 71 रन बनाए हैं. 33 उनका उच्चतम स्कोर रहा है. वहीं उनके नाम 7 टी20 मैचों में 7 अर्धशतकों के साथ 210 रन हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















