Responsive Scrollable Menu

लॉन्च होते ही मार्केट में छाई ₹5.65 लाख की ये कार, कंपनी ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, दोगुनी हुई बिक्री

मार्च 2026 में निसान मोटर की घरेलू बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है. कंपनी ने 4,408 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा है. इस उछाल की मुख्य वजह नई SUV Nissan Gravite की डिलीवरी शुरू होना रही.

Continue reading on the app

Paneer Vs Tofu: डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या होता है बेहतर?

Paneer Vs Tofu: भारतीय घरों में पनीर की सब्जी, पनीर भुर्जी और पनीर टिक्का बड़े चाव से खाए जाते हैं. वहीं टोफू को भी इन दिनों हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जाने लगा है. लेकिन डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि पनीर और टोफू में से क्या खाया जाए, जिससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहे और सेहत भी अच्छी बनी रहे. ऐसे में आज हम इस खबर में जानेंगे कि पनीर और टोफू में क्या फर्क है और डायबिटीज के मरीजों के लिए इनमें से कौन सा बेहतर विकल्प हो सकता है.

पनीर और टोफू में पोषण का फर्क

पनीर और टोफू दोनों ही प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं, लेकिन इनके पोषण में काफी अंतर होता है. 100 ग्राम पनीर में करीब 265 से 300 कैलोरी होती हैं, जबकि 100 ग्राम टोफू में सिर्फ 70 से 144 कैलोरी होती हैं. प्रोटीन की बात करें तो पनीर में 18 से 20 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि टोफू में 8 से 17 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. फैट के मामले में पनीर में 15 से 25 ग्राम फैट होता है जो ज्यादातर सैचुरेटेड होता है, वहीं टोफू में सिर्फ 4 से 9 ग्राम फैट होता है जो अनसैचुरेटेड होता है. कार्बोहाइड्रेट दोनों में बहुत कम होता है, इसलिए ब्लड शुगर पर दोनों का असर काफी सीमित रहता है. टोफू में फाइबर भी होता है जो पनीर में बिल्कुल नहीं होता.

ये भी पढ़ें- जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन

ब्लड शुगर पर पनीर और टोफू का असर

डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे जरूरी यह जानना है कि कोई भी खाना ब्लड शुगर को कितना बढ़ाता है. पनीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स करीब 27 से 30 होता है, जबकि टोफू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स सिर्फ 15 के आसपास होता है. यानी दोनों ही लो ग्लाइसेमिक फूड हैं और सीमित मात्रा में खाने पर ब्लड शुगर को अचानक नहीं बढ़ाते. दोनों में मौजूद प्रोटीन और फैट खाना पचने की गति को धीमा करते हैं, जिससे खाने के बाद ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ता है. रिसर्च यह भी बताती है कि टोफू में पाए जाने वाले आइसोफ्लेवोन्स नामक तत्व इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.

डायबिटीज के मरीजों के लिए पनीर के फायदे

डायबिटीज के मरीजों के लिए पनीर एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों को मजबूत रखता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. पनीर में कार्बोहाइड्रेट बहुत कम होता है, इसलिए यह ब्लड शुगर को ज्यादा प्रभावित नहीं करता. इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम भी अच्छी मात्रा में होते हैं, जो ब्लड शुगर को रेगुलेट करने में मदद कर सकते हैं. पालक पनीर, पनीर भुर्जी और ग्रिल्ड पनीर जैसी डिशेज में इसे आसानी से शामिल किया जा सकता है. हालांकि ध्यान रखें कि मलाई पनीर या फुल फैट पनीर ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है और कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है, जिसका असर ब्लड शुगर पर पड़ सकता है. इसलिए घर पर बना लो फैट पनीर ही बेहतर रहता है और एक बार में 50 से 100 ग्राम से ज्यादा न खाएं.

डायबिटीज के मरीजों के लिए टोफू के फायदे

टोफू डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. इसमें कैलोरी और सैचुरेटेड फैट दोनों बहुत कम होते हैं, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है और दिल की सेहत भी अच्छी बनी रहती है. इसमें फाइबर होता है जो पाचन को बेहतर बनाता है और पेट को भरा हुआ महसूस कराता है. टोफू में आइसोफ्लेवोन्स नामक प्लांट कंपाउंड होते हैं जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने और दिल की बीमारियों का खतरा कम करने में मददगार हो सकते हैं. अगर आपका वजन ज़्यादा है, कोलेस्ट्रॉल हाई है या आप प्लांट बेस्ड डाइट फॉलो करते हैं, तो टोफू आपके लिए और भी फायदेमंद साबित हो सकता है.

पनीर और टोफू में से डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या बेहतर है?

अगर दोनों की तुलना करें तो टोफू को डायबिटीज के मरीजों के लिए थोड़ा बेहतर विकल्प माना जा सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिनका वजन ज्यादा है, कोलेस्ट्रॉल हाई है या जो कैलोरी कंट्रोल करना चाहते हैं. इसका कम फैट, कम कैलोरी और फाइबर व आइसोफ्लेवोन्स जैसे पोषक तत्व इसे लंबे समय तक ब्लड शुगर और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पनीर बिल्कुल छोड़ दें. अगर आप हाई प्रोटीन डाइट चाहते हैं, पनीर का स्वाद पसंद है और लो फैट या घर का बना पनीर खाते हैं, तो पनीर भी सीमित मात्रा में खाया जा सकता है. दोनों को बारी-बारी से डाइट में शामिल करना भी एक अच्छा तरीका हो सकता है.

ये भी पढ़ें- जानिए क्या है पनीर और टोफू में अंतर? रोजाना सेवन से होंगे कई फायदे

Continue reading on the app

  Sports

LSG vs DC Playing XI: इकाना स्टेडियम में लखनऊ और दिल्ली के बीच मुकाबला, देखें दोनों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जा रहा है। जहां दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीम मौजूदा सत्र में अपना पहला मैच खेल रही हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी है। एडन मार्करम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन टीम में पहले से हैं। जबकि तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया पहली बार टीम के साथ खेलेंगे। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में पथुम निसांका, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स औऱ लुंगी एनगिडी खेल रहे हैं। 

टॉस जीतकर अक्षर पटेल ने कहा कि, यहां पर लाल मिट्टी वाली पिच है और पहले 6 ओवरों में गेंदबाजों को मिल सकती है। इसी वजह से उन्होंने यहां पर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।   

वहीं ऋषभ पंत ने कहा कि उनकी टीम चाहे पहले बल्लेबाजी करे या फील्डिंग उतना फर्क नहीं पड़ेगा। ये विकेट एक जैसी रहने वाली है। आज की टीम में चार विदेशी खिलाड़ी एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एनरिक नॉर्ट्जे होंगे। 

दोनों टीमों के बीच हाल के मुकाबले काफी कड़े रहे हैं, जिसमें दिल्ली को पिछली मुलाकातों में थोड़ी बढ़त मिली थी। हालांकि, मौजूदा टीम की बनावट और फॉर्म से लगता है कि मुकाबला ज्यादा बराबरी का होगा। जिसमें घरेलू मैदान का फायदा लखनऊ सुपर जाएंट्स के पक्ष में हो सकता है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जाएंट्स- एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव
दिल्ली कैपिटल्स- केएल राहुल (डब्ल्यू), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (सी), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

Wed, 01 Apr 2026 20:03:15 +0530

  Videos
See all

America Israel Iran War Update : 8 बजते ही IRGC की चेतावनी से सहमे ट्रंप ! |N18G |Top News | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:30:00+00:00

Assam Elections 2026: असम चुनाव में तेज हुआ सियासी मुकाबला..PM Modi ने भरी हुंकार | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:27:17+00:00

Gas बोतलों में छुपाकर ले जा रहे थे शराब | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:30:08+00:00

Aar Paar with Amish Devgan: Iran-US-Israel War Update | Middle East | Trump | PM Modi | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:35:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers