Responsive Scrollable Menu

चीन ने स्थापित किया विश्व का सबसे बड़ा कृषि मौसम अवलोकन नेटवर्क

बीजिंग, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन मौसम विज्ञान प्रशासन के अनुसार, देश ने विश्व का सबसे बड़ा कृषि मौसम अवलोकन नेटवर्क स्थापित किया है। यह नेटवर्क अपने एकीकृत अंतरिक्ष-वायु-भूमि निगरानी मॉडल और अत्याधुनिक तकनीकों के साथ न केवल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा रणनीति को मजबूती प्रदान करता है, बल्कि अपनी विशिष्ट तकनीकी प्रणाली के माध्यम से स्मार्ट कृषि के विकास के लिए एक डिजिटल इंजन के रूप में भी कार्य करता है।

वर्तमान में मौसम विज्ञान विभाग ने 642 कृत्रिम अवलोकन स्टेशनों, 738 स्वचालित अवलोकन स्टेशनों, 15 विशेष सेवा केंद्रों और 91 प्रायोगिक स्टेशनों सहित एक आधुनिक अवलोकन प्रणाली स्थापित की है।

चीन मौसम विज्ञान प्रशासन के मौसम विज्ञान अवलोकन केंद्र के सिस्टम विभाग की उप-निदेशक वू तोंगली ने कहा कि इस अवलोकन नेटवर्क की सबसे बड़ी विशेषता बुद्धिमत्ता और सटीकता का संयोजन है। उन्होंने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, लेजर और रिमोट सेंसिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के समर्थन से विश्व-स्तर की अग्रणी कृषि मौसम अवलोकन प्रणाली का निर्माण किया गया है। वर्तमान में चीन दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसके पास फसलों के विकास के विभिन्न चरणों के लिए स्वचालित अवलोकन डेटा का एक संपूर्ण सेट उपलब्ध है, और मूल डेटा की सटीकता दर 90 प्रतिशत से अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

जिनेवा में डिजिटल अर्थव्यवस्था सहयोग और नवाचार पर वैश्विक मंथन

बीजिंग, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। 2026 वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था सम्मेलन के तहत डिजिटल अर्थव्यवस्था सहयोग एवं नवाचार फोरम मंगलवार को जिनेवा में स्थित पैलेस ऑफ नेशंस में आयोजित किया गया। ‘असीमित डिजिटल बुद्धिमत्ता, मैत्रीपूर्ण साझा लाभ’ विषय पर आयोजित इस फोरम में दुनियाभर से 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें राजनीति, व्यापार, शिक्षा जगत तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से जुड़े विशेषज्ञ शामिल रहे।

फ्रांसिस गुरी, जो वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था शहर गठबंधन के अध्यक्ष हैं, ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि जहां राष्ट्रों के बीच सहयोग कुछ हद तक ठहराव का सामना कर रहा है, वहीं शहरों के बीच सहयोग विकास के नए अवसर खोल रहा है। उन्होंने डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में पेइचिंग के अग्रणी प्रयासों की सराहना करते हुए इसे एक प्रभावी उदाहरण बताया।

जिनेवा में चीन के स्थायी मिशन के उप प्रतिनिधि शन च्येन ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था वैश्विक विकास की दिशा को निर्धारित कर रही है। उनके अनुसार, जैसे-जैसे डिजिटल अर्थव्यवस्था का विस्तार हो रहा है, वैसे-वैसे वैश्विक शासन को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता भी बढ़ रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चीन डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में व्यापक सहमति निर्माण, नेटवर्क सुरक्षा शासन को बढ़ावा देने तथा बहुपक्षवाद को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

फोरम के दौरान डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग ढांचे पर गहन चर्चा की गई। साथ ही, चीन-स्विट्जरलैंड उद्यम संवाद का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर ‘पेइचिंग सॉल्यूशन’ प्रदर्शनी क्षेत्र भी स्थापित किया गया, जहां पेइचिंग की कई अग्रणी डिजिटल अर्थव्यवस्था कंपनियों ने प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव और विचार साझा किए।

यह उल्लेखनीय है कि 2026 वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था सम्मेलन जुलाई में चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले, वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था शहर गठबंधन का गठन जुलाई 2025 में पेइचिंग और 40 से अधिक साझेदार शहरों के सहयोग से किया गया था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल 2026: पंत ने डीसी के खिलाफ करीबी हार के लिए 'अतिरिक्त रनों' को जिम्मेदार ठहराया

लखनऊ, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के हाथों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने अतिरिक्त रनों को हार का कारण बताया है। Wed, 1 Apr 2026 23:54:37 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: NATO से बाहर होगा अमेरिका? #israeliranwar #worldnews #trump #nato #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T20:46:28+00:00

Digital Lockdown News: ईरान अमेरिका जंग के बीच क्या लगने वाला है ''Digital Lockdown” ? | Trump | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T21:00:01+00:00

Session Court का बड़ा फैसला, अशोक खरात जेल | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T21:00:15+00:00

West Bengal Election: बंगाल में बीजेपी का चेहरा कौन? #mithunchakraborty #westbengal #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T20:59:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers