Video: 30 डिमिल जमीन, 50000 की कमाई! इस 'रोल मॉडल' किसान से सीखें 50 दिन में अमीर बनने का हुनर
Profitable Pea Farming Success Story: बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड स्थित अंबाडीह गांव के किसान निर्मल महतो ने साबित कर दिया है कि मुनाफे के लिए बड़ी जमीन नहीं, बल्कि सही विजन की जरूरत होती है. अपनी पुश्तैनी खेती में नया प्रयोग करते हुए निर्मल ने महज 30 डिसमिल जमीन पर मटर की खेती कर 50000 हजार तक की कमाई की है, जो उनकी लागत से करीब चार गुना अधिक है. निर्मल बताते हैं कि नवंबर में बोई गई उन्नत किस्म की मटर मात्र 40 से 50 दिनों में तैयार हो जाती है. 30 डिसमिल में खेती की कुल लागत करीब 8 से 10 हजार रुपये आती है. जबकि इससे 25 से 35 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त होता है. बाजार में ₹2000 प्रति क्विंटल का औसत भाव मिलने पर यह छोटी सी जमीन ₹50,000 की आमदनी करा देती है. सफलता का राज साझा करते हुए वे कहते हैं कि अंतिम जुताई के समय सड़ी गोबर की खाद के साथ यूरिया, फास्फेट और पोटाश का संतुलित प्रयोग जरूरी है. शीतकालीन फसल होने के कारण इसमें सिंचाई की कम खपत होती है. बस फूल आने के समय नमी बरकरार रखना अनिवार्य है. आज निर्मल महतो इलाके के किसानों के लिए 'रोल मॉडल' बन चुके हैं.
10% बढ़ेगा PF का ब्याज दर? सरकार ने संसद में दी यह जानकारी
EPFO Latest News: लोकसभा में हाल ही में कर्मचारियों के पीएफ के ब्याज दर को 10% तक बढ़ाने को लेकर चर्चा शुरू हुई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Hindustan






















