Responsive Scrollable Menu

ICC T20I Rankings: अभिषेक-ईशान टॉप-2 में, नए नवेले बैटर की बड़ी छलांग; टॉप-100 के बाहर से 39वें स्थान पर

ICC T20I Rankings: आईसीसी की ताजा जारी टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आ रहा। बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा और ईशान शर्मा पहले दो स्थान पर काबिज हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जॉस बटलर एक स्थान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट नौवें स्थान पर खिसक गए हैं।

सबसे बड़ी छलांग दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन ने लगाई है। हाल ही में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर वो टॉप-100 के बाहर से सीधे 39वें स्थान पर पहुंच गए। 

24 साल के एस्टरहुइजन ने साउथ अफ्रीका के लिए अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करते ही कमाल कर दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने कुल 200 रन ठोके थे और वो प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। खास बात यह रही कि उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए, जो किसी भी दूसरे खिलाड़ी से लगभग दोगुने थे।

इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया था। वहीं न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन ने भी 81 रन बनाकर रैंकिंग में दो पायदान की छलांग लगाई और 32वें स्थान पर पहुंच गए।

गेंदबाजों की रैंकिंग में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है और शीर्ष पर अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान कायम हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने भी इस सूची में अच्छा सुधार किया है।

तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी ने 36 स्थान की छलांग लगाकर 52वें स्थान पर जगह बनाई। वहीं बार्टमैन 56वें और जॉर्ज लिंडे 62वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

ऑलराउंडर्स की बात करें तो जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं जेराल्ड कोएट्जी ने इस सूची में 14 स्थान की छलांग लगाकर 72वें नंबर पर जगह बनाई है।

कुल मिलाकर, इस बार की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें एस्टरहुइजन का प्रदर्शन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

Continue reading on the app

इंदौर के सुयश अस्पताल का 70 फीट ऊंचा छज्जा गिरा, दो मकानों को पहुंचा नुकसान, लोगों ने गुस्से में क्रेन के कांच फोड़े

इंदौर के एबी रोड पर स्थित सुयश अस्पताल में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल दोपहर के समय अस्पताल का करीब 70 फीट ऊंचा छज्जा अचानक भरभराकर ढह गया, जिससे आसपास के पूरे इलाके में धूल और मलबे का गुबार छा गया। घटना के समय कुछ लोग नजदीक ही मौजूद थे और …

Continue reading on the app

  Sports

यह हमारे लिए दुनिया का अंत नहीं, लगातार दूसरी हार के बाद कप्तान रहाणे ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

कोलकाता, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मिली 65 रनों की हार के बाद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। एसआरएच से मिले 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की पूरी टीम 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। यह केकेआर की इस सीजन में लगातार दूसरी हार है। Fri, 3 Apr 2026 17:39:22 +0530

  Videos
See all

Iran में तख्तापलट करेंगे ट्रंप! | Trump | Netanyahu | Israel | World | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:45:32+00:00

Raghav Chadha Breaking : AAP के एक्शन के बाद राघव चड्ढा का पहला रिएक्शन। Kejriwal | Rajya Sabha | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:46:14+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: ईरान की मिसाइलों का इजराइल पर कहर #israeliranwar #trump #mojtabakhamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:45:39+00:00

Aar Paar with Amish Devgan: Iran-US-Israel War | Middle East Conflict | PM Modi | Congress Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:46:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers