Responsive Scrollable Menu

निशिकांत दुबे ने माफी मांगी, कहा- बीजू पटनायक बड़े नेता:पहले बताया था CIA और नेहरु के बीच की कड़ी; अब बोले- मेरे बयान को गलत समझा

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर दिए बयान को लेकर माफी मांग ली है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि बीजू बाबू हमारे लिए हमेशा ऊंचे कद के स्टेट्समैन रहे है और रहेंगे। मेरे बयान से यदि भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं बेशर्त क्षमा चाहता हूं।' उन्होंने कहा की उनके बयान उनकी निजी राय थी और उसे गलत तरीके से समझा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेहरू जी पर कही गई बात को बीजू पटनायक से जोड़ दिया गया, जो सही नहीं है। दरअसल, 27 मार्च को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में दुबे ने आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1962 के युद्ध में अमेरिका और CIA की मदद ली थी और बीजू पटनायक अमेरिका, CIA और नेहरू के बीच कड़ी थे। PM मोदी ने बीजू पटनायक की तारीफ की इस विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्कल दिवस के मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बीजू पटनायक की तारीफ की। उन्होंने उन्हें देश निर्माण के लिए समर्पित नेता और साहस का प्रतीक बताया। दुबे के बयान के बाद ओडिशा के पूर्व CM और बीजू जनता दल (BJD) चीफ नवीन पटनायक ने सोमवार को पिता बीजू पटनायक पर टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की आलोचना की थी। भुवनेश्वर में मीडिया से बातचीत में पटनायक ने कहा था की भाजपा सांसद का बयान आपत्तिजनक है और उन्हें मेंटल डॉक्टर की जरूरत है। BJD ने सोमवार को निशिकांत दुबे की टिप्पणी के विरोध में राज्यसभा से वॉकआउट किया था। कार्यवाही शुरू होते ही सस्मित पात्रा ने कहा, ‘निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक को CIA एजेंट बताया है, जो पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बयान है।’ निशिकांत ने कहा था नेहरु ने अमेरिकी पैसे से युद्ध लड़ा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 27 मार्च को दावा किया था कि नेहरू ने 1962 का चीन युद्ध अमेरिकी पैसे और CIA एजेंटों की मदद से लड़ा। दुबे ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर नेहरू के दो पत्र जारी किए, जिनमें अधिकारियों, खासतौर पर अमेरिकी राजदूत को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा- 1963-64 में अमेरिका के कहने पर नंदा देवी पर एक न्यूक्लियर डिवाइस लगाया गया, जो आज तक नहीं मिला है। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि ओडिशा का चारबतिया एयरबेस, जिसमें बीजू पटनायक की भूमिका थी, U-2 जासूसी विमानों के लिए बनाया गया था और 1963 से 1979 तक अमेरिका ने इसका इस्तेमाल किया। बीजू पटनायक स्वतंत्रता सेनानी और दो बार CM रहे बीजू पटनायक दो बार (1961-63, 1990-95) ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। वे स्वतंत्रता सेनानी और पायलट थे। 1947 में इंडोनेशियाई सेनानियों को बचाने के लिए जकार्ता उड़ान जैसे मिशनों के लिए जाने जाते हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 17 अप्रैल 1997 को उनके निधन के बाद उनके बेटे नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल की स्थापना की। नवीन पटनायक 5 मार्च 2000 से 12 जून 2024 तक लगातार पांच बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। --------------------------------------------- ये खबर भी पढें… नवीन पटनायक बोले- निशिकांत दुबे को मेंटल डॉक्टर की जरूरत:भाजपा सांसद ने कहा था- बीजू पटनायक नेहरू और अमेरिकी खुफिया एजेंसी के बीच कड़ी थे ओडिशा के पूर्व CM और बीजू जनता दल (BJD) चीफ नवीन पटनायक ने सोमवार को पिता बीजू पटनायक पर टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की आलोचना की। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

सुबह नर्वस थे...शाम को बने हीरो, रिकी पोंटिंग के मंत्र ने बदला कूपर कोनोली का खेल, पंजाब किंग्स की बल्ले-बल्ले

Cooper Connolly Statement: पंजाब किंग्स को रोमांचक जीत दिलाने वाले बल्लेबाज कूपर कोनोली ने सफलता का श्रेय रिकी पोंटिंग को दिया है. कोनली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली. उन्होंने जीत के बाद कहा कि रिकी पोंटिंग ने मुझे शांत रहकर आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए कहा था. यह फॉर्मूला काम कर गया. Wed, 1 Apr 2026 18:39:41 +0530

  Videos
See all

ट्रंप को ब्रिटेन की दो टूक: हमारा युद्ध नहीं, ईरान युद्ध [UK's Starmer Replies Trump NATO comments] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T13:06:50+00:00

Iran America War: जंग के बीच अब ट्रंप को लग रहा ऊपरवाले का डर! | Trump | Mojtaba Khamenei | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T13:02:52+00:00

Gopalganj में morning walk पर हुई चेन स्नैचिंग |#viralnews #viralvideo #bihar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T13:02:42+00:00

Bhaiyaji Kahin : AAP के प्रवक्ता कौन सी रोटी सेक रहे हैं? | West Bengal Elections | Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T13:05:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers