Responsive Scrollable Menu

निशिकांत दुबे ने माफी मांगी, कहा- बीजू पटनायक बड़े नेता:पहले बताया था CIA और नेहरु के बीच की कड़ी; अब बोले- मेरे बयान को गलत समझा

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर दिए बयान को लेकर माफी मांग ली है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि बीजू बाबू हमारे लिए हमेशा ऊंचे कद के स्टेट्समैन रहे है और रहेंगे। मेरे बयान से यदि भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं बेशर्त क्षमा चाहता हूं।' उन्होंने कहा की उनके बयान उनकी निजी राय थी और उसे गलत तरीके से समझा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेहरू जी पर कही गई बात को बीजू पटनायक से जोड़ दिया गया, जो सही नहीं है। दरअसल, 27 मार्च को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में दुबे ने आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1962 के युद्ध में अमेरिका और CIA की मदद ली थी और बीजू पटनायक अमेरिका, CIA और नेहरू के बीच कड़ी थे। PM मोदी ने बीजू पटनायक की तारीफ की इस विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्कल दिवस के मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बीजू पटनायक की तारीफ की। उन्होंने उन्हें देश निर्माण के लिए समर्पित नेता और साहस का प्रतीक बताया। दुबे के बयान के बाद ओडिशा के पूर्व CM और बीजू जनता दल (BJD) चीफ नवीन पटनायक ने सोमवार को पिता बीजू पटनायक पर टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की आलोचना की थी। भुवनेश्वर में मीडिया से बातचीत में पटनायक ने कहा था की भाजपा सांसद का बयान आपत्तिजनक है और उन्हें मेंटल डॉक्टर की जरूरत है। BJD ने सोमवार को निशिकांत दुबे की टिप्पणी के विरोध में राज्यसभा से वॉकआउट किया था। कार्यवाही शुरू होते ही सस्मित पात्रा ने कहा, ‘निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक को CIA एजेंट बताया है, जो पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बयान है।’ निशिकांत ने कहा था नेहरु ने अमेरिकी पैसे से युद्ध लड़ा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 27 मार्च को दावा किया था कि नेहरू ने 1962 का चीन युद्ध अमेरिकी पैसे और CIA एजेंटों की मदद से लड़ा। दुबे ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर नेहरू के दो पत्र जारी किए, जिनमें अधिकारियों, खासतौर पर अमेरिकी राजदूत को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा- 1963-64 में अमेरिका के कहने पर नंदा देवी पर एक न्यूक्लियर डिवाइस लगाया गया, जो आज तक नहीं मिला है। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि ओडिशा का चारबतिया एयरबेस, जिसमें बीजू पटनायक की भूमिका थी, U-2 जासूसी विमानों के लिए बनाया गया था और 1963 से 1979 तक अमेरिका ने इसका इस्तेमाल किया। बीजू पटनायक स्वतंत्रता सेनानी और दो बार CM रहे बीजू पटनायक दो बार (1961-63, 1990-95) ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। वे स्वतंत्रता सेनानी और पायलट थे। 1947 में इंडोनेशियाई सेनानियों को बचाने के लिए जकार्ता उड़ान जैसे मिशनों के लिए जाने जाते हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 17 अप्रैल 1997 को उनके निधन के बाद उनके बेटे नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल की स्थापना की। नवीन पटनायक 5 मार्च 2000 से 12 जून 2024 तक लगातार पांच बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। --------------------------------------------- ये खबर भी पढें… नवीन पटनायक बोले- निशिकांत दुबे को मेंटल डॉक्टर की जरूरत:भाजपा सांसद ने कहा था- बीजू पटनायक नेहरू और अमेरिकी खुफिया एजेंसी के बीच कड़ी थे ओडिशा के पूर्व CM और बीजू जनता दल (BJD) चीफ नवीन पटनायक ने सोमवार को पिता बीजू पटनायक पर टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की आलोचना की। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Iran Israel US War LIVE Updates: ईरान ने इजरायल पर किया बड़ा हमला | Trump | Aaj Tak LIVE

ईरान पर जारी हमले का आज 33वां दिन है। इस बीच अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एलान किया है। कहा है कि जल्द ही ईरान से निकल जाएंगे। उन्होंने 2 से 3 हफ्ते का समय भी बताया है। लेकिन सवाल है कि अब तक की लड़ाई में अमेरिका को क्या मिला। क्या ट्रंप अपने तय लक्ष्य पूरा कर पाए। अपने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को लेकर ट्रंप कल सुबह राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इसमें ट्रंप कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। #iranisraelwar #iranisraelconflict #donaldtrump #iranisraelconflict #aajtakdigital आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

LSG vs DC Playing XI: इकाना स्टेडियम में लखनऊ और दिल्ली के बीच मुकाबला, देखें दोनों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जा रहा है। जहां दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीम मौजूदा सत्र में अपना पहला मैच खेल रही हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी है। एडन मार्करम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन टीम में पहले से हैं। जबकि तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया पहली बार टीम के साथ खेलेंगे। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में पथुम निसांका, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स औऱ लुंगी एनगिडी खेल रहे हैं। 

टॉस जीतकर अक्षर पटेल ने कहा कि, यहां पर लाल मिट्टी वाली पिच है और पहले 6 ओवरों में गेंदबाजों को मिल सकती है। इसी वजह से उन्होंने यहां पर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।   

वहीं ऋषभ पंत ने कहा कि उनकी टीम चाहे पहले बल्लेबाजी करे या फील्डिंग उतना फर्क नहीं पड़ेगा। ये विकेट एक जैसी रहने वाली है। आज की टीम में चार विदेशी खिलाड़ी एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एनरिक नॉर्ट्जे होंगे। 

दोनों टीमों के बीच हाल के मुकाबले काफी कड़े रहे हैं, जिसमें दिल्ली को पिछली मुलाकातों में थोड़ी बढ़त मिली थी। हालांकि, मौजूदा टीम की बनावट और फॉर्म से लगता है कि मुकाबला ज्यादा बराबरी का होगा। जिसमें घरेलू मैदान का फायदा लखनऊ सुपर जाएंट्स के पक्ष में हो सकता है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जाएंट्स- एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव
दिल्ली कैपिटल्स- केएल राहुल (डब्ल्यू), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (सी), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

Wed, 01 Apr 2026 20:03:15 +0530

  Videos
See all

Assam Elections 2026: असम चुनाव में तेज हुआ सियासी मुकाबला..PM Modi ने भरी हुंकार | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:27:17+00:00

Aar Paar with Amish Devgan: Iran-US-Israel War Update | Middle East | Trump | PM Modi | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:35:06+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | मुसलमानों को ओवैसी ने क्या सपना दिखाया ? #shorts #ytshorts #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:29:43+00:00

Gas बोतलों में छुपाकर ले जा रहे थे शराब | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers