पीएम मुद्रा योजना: अब तक 52.37 करोड़ से ज्यादा लोन मंजूर, महिला उद्यमियों और एससी-एसटी वर्ग को मिला सबसे ज्यादा लाभ
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत अप्रैल 2015 में शुरू होने के बाद से अब तक 52.37 करोड़ से ज्यादा लोन मंजूर किए जा चुके हैं। इन लोन के जरिए कुल 33.65 लाख करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं, यह जानकारी एक आधिकारिक फैक्ट-शीट में दी गई है।
फैक्ट-शीट के अनुसार, कुल लोन में से करीब 70 प्रतिशत महिला उद्यमियों को मिले हैं, जबकि लगभग 50 प्रतिशत लोन अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों को दिए गए हैं।
श्रेणी के हिसाब से देखें तो शिशु कैटेगरी के तहत सबसे ज्यादा 78 प्रतिशत लोन दिए गए हैं, हालांकि राशि के हिसाब से इनकी हिस्सेदारी 36 प्रतिशत है। शिशु श्रेणी में 50,000 रुपए तक के लोन शामिल होते हैं।
वहीं किशोर श्रेणी में 50,000 रुपए से 5 लाख रुपए तक के लोन आते हैं, जिनकी संख्या कुल लोन का 20 प्रतिशत है, लेकिन राशि के हिसाब से इनकी हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है।
तरुण श्रेणी में 5 लाख से 10 लाख रुपए तक के लोन दिए जाते हैं। इस श्रेणी में लोन की संख्या केवल 2 प्रतिशत है, लेकिन राशि के हिसाब से इसकी हिस्सेदारी 24 प्रतिशत है।
इसके अलावा तरुण प्लस योजना भी शुरू की गई है, जो उन लोगों के लिए है जिन्होंने पहले तरुण श्रेणी का लोन सफलतापूर्वक चुका दिया है। इसके तहत 10 लाख से 20 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। साथ ही, क्रेडिट गारंटी फंड फॉर माइक्रो यूनिट्स (सीजीएफएमयू) के जरिए इन लोन पर गारंटी कवरेज भी दिया जाएगा, जिससे उद्यमियों को और मदद मिलेगी।
यह योजना छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग और सर्विस सेक्टर के साथ-साथ कृषि से जुड़े काम जैसे पोल्ट्री, डेयरी और मधुमक्खी पालन शामिल हैं। इसके तहत टर्म लोन और वर्किंग कैपिटल दोनों की जरूरतें पूरी की जाती हैं।
उद्यमियों को और ज्यादा मदद देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को पेश बजट में लोन सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने की घोषणा की थी, जो 24 अक्टूबर 2024 से लागू हो गई।
ये लोन बैंक, एनबीएफसी, माइक्रो फाइनेंस संस्थान और अन्य वित्तीय संस्थानों के जरिए दिए जाते हैं, जिससे देश में छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिल रहा है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
यहां निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन; जानें कितनी मिलेगी सैलरी
MPLRS DEO Recruitment 2026: अगर आपने 12वीं पास किया है और सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि मध्य प्रदेश में डेटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator) के पदों पर बंपर भर्ती निकली है. अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर जमा कर दें.
क्योंकि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द खत्म होने वाली है. दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार की भूमि अभिलेख प्रबंधन सोसायटी ने डेटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. अगर आपने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया तो आज ही अपना फॉर्म भर दें. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है.
डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए शैक्षिक योग्यता
भूमि अभिलेख प्रबंधन सोसायटी में डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में 12वां पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग आने भी जरूरी है.
DEO के पदों के लिए क्या है आयु सीमा?
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी. इसके दिव्यांगजनों को भी अधिकतम आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी.
कितनी मिलेगी सैलरी?
बता दें कि विभाग इस भर्ती के द्वारा संविदा के तहत उम्मीदवारों का चयन करेगा. इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 5200- 20,200 और 1900 रुपये ग्रेड पे के हिसाब से सैलरी दी जाएगी. उम्मीदवारों का चयन टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.
पदों की संख्या और विवरण
इस भर्ती के माध्यम से विभाग कुल 770 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा. जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 209, ओबीसी के लिए 208, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 76, एससी के लिए 123 और एसटी वर्ग के लिए 154 पद आरक्षित हैं.
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च 2026 से चल रही है. उम्मीदवार 3 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही उम्मीदवार अपने फॉर्म में 4 अप्रैल 2026 तक संशोधन भी कर सकते हैं.
कितनी देनी होगी आवेदन फीस?
इस भर्ती के लिए सभी वर्ग के लिए आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है.
ये भी पढ़ें: SAI Recruitment 2026: कोच बनने का मिलेगा मौका, जानें नौकरी के लिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई; इतनी मिलेगी सैलरी
डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए कैसे करें आवेदन?
मध्य प्रदेश सरकार की भूमि अभिलेख प्रबंधन सोसायटी ने डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://chayan.mponline.gov.in पर जाएं. यहां रिक्रूटमेंट वाले लिंक पर क्लिक करें. मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर फॉर्म को जमा कर दें.
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश लोअर PCS के 2285 पदों पर निकली भर्ती, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















