जम्मू-कश्मीर में धार्मिक संगठन शराब की दुकानों के विस्तार का कड़ा विरोध कर रहे हैं. सिख और इस्लामी समूहों ने प्रदर्शन कर पूर्ण शराबबंदी की मांग की है. दरअसल, पिछले दिनों नेशनल कांफ्रेंस के विधायक हसनैन मसूदी ने शराब की दुकानों से होने वाले लाभ गिनाए थे. वहीं, मीरवाइज-ए-कश्मीर के डॉ. मौलवी उमर फारूक ने सत्तारूढ़ पार्टी को अपने शराब के लाइसेंस बढ़ाने के फ़ैसले पर पुनर्विचार करने को कहा.
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक आशिक अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे 6 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. युवक ने कूदने की धमकी दी और पुलिस को खुद बुलाया. पुलिस और दमकल टीम की कोशिशों के बाद, मां की अपील पर आशिक नीचे उतरा.
कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ा फैसला करते हुए अपने राज्य की महिला खिलाड़ियों को पेंशन देने का ऐलान किया है. हर महीने इन खिलाड़ियों को पैसा दिया जाएगा. Wed, 01 Apr 2026 20:30:16 +0530